निर्बाध विद्युत आपूर्ति के संबंध में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश।
कोटपूतली-बहरोड़, 7 अप्रैल। जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जेवीवीएनएल के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, ट्रांसफॉर्मर समय पर बदलने, कृषि कनेक्शनों को प्राथमिकता देने और संपर्क पोर्टल हेल्पलाइन 181 पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने समय रहते बिजली लाइनों के मरम्मत कार्य पूरे करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को परेशानी न हो।किसानों को समय पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और नए कनेक्शन समयबद्ध तरीके से जारी करने को कहा। कुसुम योजना, आरडीएसएस और पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए आमजन योजनाओं की पूर्ण जानकारी देकर योजना का लाभ उठाने हेतु प्रेरित करने को कहा। साथ ही विद्युत विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए घोषणाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए गति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए जिससे कि सरकार की मंशानुरूप आमजन को लाभ पहुंचाया जा सके। राजस्व वसूली को ...