Posts

Showing posts from November, 2023

अधिक मतदान किस पार्टी के पक्ष में ??

2018 में 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ था, तब कांग्रेस को भाजपा से एक लाख 70 हजार वोट ज्यादा मिले और सरकार बनी। इस बार 74.96 प्रतिशत मतदान हुआ है तो क्या भाजपा की सरकार बनने के आसार है ? ख्वाजा साहब की दरगाह से लेकर पोकरण तक वोटों का धु्रवीकरण। ========== === राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। मतदान के बाद से ही मतदान प्रतिशत को लेकर हार-जीत के गणित लगाए जा रहे हैं। स्वाभाविक है कि इस गणित में पांच वर्ष पहले हुए मतदान के प्रतिशतों को आधार बनाया जा रहा है।  निर्वाचन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2018 में प्रदेश में 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के तुरंत बाद कांग्रेस ने दावा किया यह अधिक मतदान भाजपा सरकार के खिलाफ है। मतदाताओं ने वोट के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा प्रदर्शित किया है। जब परिणाम आए तो कांग्रेस का यह दावा सही साबित हुए क्योंकि जिस भाजपा के पास 162 विधायक थे, उसके पास घटकर मात्र 72 विधायक रह गए। जबकि कांग्रेस को 99 सीटें मिली और फिर सरकार बनाने लायक बहुत जुटा लिया गया।  वर्ष 2018 के चुनाव में भले ही कांग्रेस ने सरकार बनाई हो, लेकिन भाज...

मतदान के लिए राजस्थान है तैयार और आप ......!

Image
राजस्थान तैयार, चुनाव के लिए तैयारियां पूर्ण । राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर यानि कल होनी है वोटिंग । इस चुनाव में कुल 1875 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं । मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया," विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए प्रदेश में कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता पंजीकृत हैं, इनमें से 2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849 पुरुष और 2 करोड़ 53 लाख 13 हजार 458 महिला मतदाता शामिल । विधानसभा आम चुनाव 2023,जिला निर्वाचन अधिकारी अविचल चतुर्वेदी ने दिव्यांग मतदान पार्टी को गर्मजोशी से माला पहनाकर उनके वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बहरोड़ विधानसभा में कुल 2 लाख 32 हजार 75 मतदाता वोटिंग करेंगे । पूरे क्षेत्र में कुल 227 मतदान केंद्रों में से 86 मतदान केंद्र संवेदनशील । 114 मतदान केंद्रों की रहेगी लाइव रिपोर्टिंग । किसी भी तरह की गड़बड़ी की रोकथाम के लिए पुलिस, RAC व CRPF के जवानों ने संभाल लिया है मोर्चा, सभी बूथों पर तैयारियाँ पूर्ण । #rajasthanelection2023 #elections #alwarnews #behror

बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) । बाबा नारायण दास महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली ।

Image
बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) । बाबा श्री नारायणदास अभिनव पी.जी. महिला महाविद्यालय बहरोड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम,द्वितीय,तृतीय की छात्राओं द्वारा संयुक्त तत्वाधान में स्वीप इण्डिया कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन ।   महिला एवं बाल विकास अधिकारी बहरोड़ सुधीर कुमार यादव ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना । रैली महाविद्यालय से शुरू होकर तसींग मोड़, विक्रम टाकिज, राठौड़ चौक, पुराना बस स्टैण्ड, जिला अस्पताल, सामुदायिक भवन आदि मार्गों से होती हुई वापस महाविद्यालय पहुंची। प्राचार्य डॉ राजेश यादव ने कहा स्वयंसेविकाओं को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम प्रभारी सुनिल कुमार यादव,इकाई द्वितीय प्रभारी अल्का शर्मा तथा इकाई तृतीय प्रभारी रेणू यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महाविद्यालय समिति उपाध्यक्ष लोकेश मीणा,उप प्राचार्य नवीन यादव,हंसराज आर्य, डॉ. अजित सिंह,डॉ. सन्दीप कुमार यादव,मीनाक्षी यादव, भोली यादव,सुबेसिंह यादव,धर्मवीर यादव, सोनु प्रजापत,मन्तोष यादव,जितेन्द्र योगी आदि स्टाफ सदस्य रहे मौजूद ।

बहरोड़ प्रधान समेत डेढ़ सौ कांग्रेसियों ने हाथ छोड़कर थामा भाजपा प्रत्याशी का हाथ ।

Image
बहरोड़ ( संजय हिंदुस्तानी ) । डेढ़ सौ से अधिक सदस्यों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ थामा भाजपा का दामन । आज भाजपा नेता मोहित यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के करीब डेढ़ सौ सदस्यों ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति व सबका साथ सबका विकास के संकल्पों को दोहराया। सभी ने पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को सबसे प्रभावी व सफल बताया और बहरोड़ से डॉ. जसवंत सिंह यादव को सबसे बेहतर विकल्प कहकर अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस मौके पर मोहित यादव ने सभी का स्वागत करते हुए पार्टी में उनके मान सम्मान को सुनिश्चित करने का वादा किया और भाजपा प्रत्याशी डॉ जसवंत सिंह यादव को खुला समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया

डीएवी स्कूल में हुआ स्पोर्ट्स मीट का आयोजन ।

Image
बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी ) । कस्बे के नारनौल रोड़ स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में गुरुवार को स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र गौतम ने मशाल जलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान अंतर सदनीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।  खेल प्रतियोगिता में कक्षा छठी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए अलग-अलग खेलों का आयोजन किया गया जिनमें से 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 800 मीटर रेस, 1500 मीटर रेस, रिले रेस, मटका रेस, थ्री लैग रेस, सेक रेस, रस्सा - कशी, लेमन रेस आदि खेलों का आयोजन किया गया। 100 मीटर रेस ब्वाज में  विवेकानन्द सदन प्रथम, हंसराज सदन द्वितीय, दयानन्द सदन तृतीय स्थान रहा। 100 मीटर रेस गर्ल्स में श्रद्धानन्द सदन प्रथम, विवेकान्द सदन द्वितीय और हंसराज सदन तृतीय स्थान पर रहा। मटका रेस बॉयज में दयानन्द सदन प्रथम, हंसराज द्वितीय और श्रद्धानन्द तृतीय स्थान पर रहा। मटका रेस गर्ल्स में विवेकान्द प्रथम, दयानन्द द्वितीय और श्रद्धानन्द तृतीय स्थान पर रहा। थ्री लेग रेस में बॉयज में श्रद्धानन्द प्रथम, हंसराज  द्विती...

Glenn Maxwell snatched win from Afghanistan today...

Image
A wonderful knock by Afghani #IZadran to put Afghanistan in a good position. They started well in the 2nd half and played good cricket for 70 overs........ but the last 25 overs from Glenn Maxwell was more than enough to change their fortune. From Max pressure to Max performance! This has been the best ODI knock I’ve seen in my life. #AUSvAFG

बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी जसवंत यादव के समर्थन में अलवर सांसद व तिजारा से भाजपा प्रत्याशी महंत बालकनाथ ने भी किया जनसभा को संबोधित ...

बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी जसवंत यादव के समर्थन में अलवर सांसद व तिजारा से भाजपा प्रत्याशी महंत बालकनाथ ने भी किया जनसभा को संबोधित ... Vasundhara Raje Mahant Balaknath Yogi  #BJPGovernment #bjp #BJP #MahantBalaknathYogi https://fb.watch/o9tx_kTxfF/?mibextid=ViGcVu

बहरोड़ से भाजपा की टिकट की दावेदार रही डॉ. शानू यादव ने क्या कहा सभा में सुनिए ...

बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी जसवंत यादव के समर्थन में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य सुधा यादव किया जनसभा को संबोधित,सुनिए क्या कहा .. https://fb.watch/o9ttf_HU8X/?mibextid=ViGcVu

बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी जसवंत यादव के समर्थन में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य सुधा यादव किया जनसभा को संबोधित,सुनिए क्या कहा ..

बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी जसवंत यादव के समर्थन में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य सुधा यादव किया जनसभा को संबोधित,सुनिए क्या कहा .. https://fb.watch/o9tkcA4rSA/?mibextid=ViGcVu

बहरोड़ आई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया जनसभा को संबोधित, सुनिए पूरा भाषण .

भाजपा प्रत्याशी जसवंत यादव के समर्थन में बहरोड़ आई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया जनसभा को संबोधित, सुनिए पूरा भाषण .... #bjp #rajsthannews #BJPGovernment #VasundharaRaje https://fb.watch/o9sk1cb9gs/?mibextid=ViGcVu