Posts

Showing posts from June, 2025

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत गुगलकोटा और कुतीना में अंत्योदय सम्बल शिविर का किया निरीक्षण।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 28 जून। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को जिला कलक्टर ने नीमराना उपखंड की ग्राम पंचायत गुगलकोटा और कुतीना में अंत्योदय सम्बल शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर में जिला कलक्टर ने सेवाएं दे रहे विभिन्न विभागों के कार्मिकों से मौके पर करवाये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जानकारी ली कि अभी तक शिविर में कितने प्रकरण आए और कैसे आमजन की समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें मौके पर ही राहत दी जा रही है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार शिविर के माध्यम से प्रत्येक पात्र को लाभान्वित करते हुए राहत दी जाए। एसडीएम महेंद्र सिंह ने जिला कलक्टर को अब तक की प्रगति से अवगत करवाते हुए बताया कि शिविर में राजस्व प्रकरण जैसे पत्थरगढ़ी, सीमाज्ञान, नामांतरण, रास्तों के प्रकरणों एवं आपसी सहमति से बंटवारे का निस्तारण ...

कदम्ब की याद में कदम्ब फाउंडेशन ने लगाए कदम्ब के पेड़।

Image
"एक कदम्ब पशु कल्याण और पर्यावरण संरक्षण की ओर" #बहरोड़ कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन, बहरोड़  द्वारा कदम्ब अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, संवेदना एवं पर्यावरण चेतना से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था द्वारा "एक कदम्ब पशु कल्याण की ओर" तथा "कदम्ब लगाओ, कदम्ब बढ़ाओ" जैसे जनहित अभियानों के माध्यम से विविध सामाजिक गतिविधियाँ संपन्न की गईं। इस अवसर पर फाउंडेशन द्वारा तसिंग स्थित हनुमान मंदिर, गौशाला एवं कुंड की राधा-कृष्ण गौशाला में गायों के लिए चारा, हरी सब्ज़ियाँ, दलिया, गुड़, खल आदि पोषक सामग्री वितरित की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम्ब के वृक्ष भी लगाए गए। " इन अभियानों का उद्देश्य  गौसेवा एवं प्रकृति-संरक्षण तक सीमित नहीं है बल्कि समाज में सेवा-भावना और नैतिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना भी है। जब तक मनुष्यता के साथ प्रकृति और प्राणियों के प्रति भी संवेदनशीलता नहीं जागेगी, तब तक सतत विकास केवल एक कल्पना भर रहेगा।” - शिल्पा बर्बरीक अग्रवाल इस दौरान अशोक अग्रवाल,दिव्यम अग्रवाल,भ...

डीएलआरसी बैठक में जिला कलेक्टर प्रियंका ने बैंकों को दिए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश।

Image
कोटपुतली-बहरोड़ 27 जून। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (DLRC) एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DCC) की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।  बैठक में मार्च 2025 तिमाही तक की बैंकिंग क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने बैंकों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। साथ ही, सभी शाखा प्रबंधकों को जागरूक कर अधिक से अधिक आवेदन प्रायोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।  भारतीय रिजर्व बैंक से उपस्थित चारण आरोह एवं क्रिशियल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को बैंक शाखाओं से समन्वयक स्थापित कर क्षेत्र में वित्तीय समावेशन मॉडल को विकसित करने के लिए कहा गया। नाबार्ड अधिकारी ने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ( AIF ) व किसानो की आय दुगना करने के लिए कृषि की विभिन्न ऋण योजनाओं को साझा किया गया।...

जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने पावटा के पांचुडाला में रात्रि चौपाल आयोजित कर आमजन के सुने परिवाद।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ 26 जून। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के लिए रात्रि चौपाल व जनसुनवाई के माध्यम से अधिकारियों को आमजन के बीच जाकर उनके परिवादों का संवेदनशीलता व गुणवत्ता के साथ समाधान कर आमजन को राहत  देने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बुधवार को उपखंड पावटा की ग्राम पंचायत पांचुडाला में आयोजित रात्रि चौपाल में आमजन के परिवाद सुनकर नियमानुसार मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए. उन्होंने समस्त अधिकारियों को प्रत्येक परिवेदना पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित उसका अपडेट रखने को कहाl उन्होंने कहा कि विभागों की योजनाओं के बारे में आमजन को अधिकतम जागरूक करें ताकि सरकार की मंशानुरूप अंतिम छोर तक व्यक्ति को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। इस दिशा में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने विभाग की योजनाओं और सेवाओं का समुचित प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने संपर्क पोर्टल, सीएमओ से प्राप्त शिकायतों, रात्रि चौपाल व जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में पेयजल...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का आज से 9 जुलाई तक होगा आयोजन, ग्राम पंचायतों में लगेंगे कैंप।

Image
बहरोड़। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों एवं राजस्व ग्रुप 5 विभाग के निर्देशों की अनुपालना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के आयोजन, राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु पूरे राज्य में 24 जून से 9 जुलाई तक आयोजन किया जाएगा।   प्रत्येक ग्राम पंचायत में किए जाने वाले कार्यों के लिए अग्रिम दल घठित करते हुए प्रारंभिक तैयारियां की जाएंगी। शिविर का समय प्रातः 9.30 बजे से होगा और समापन 5.30 बजे होगा।  तहसीलदार बहरोड व विकास अधिकारी पंचायत समिति बहरोड को कैंप प्रभारी और नायब तहसीलदार बहरोड़ व गण्डाला को 6 फरवरी नियुक्त किया गया है। इनमें समस्त विभागों के अधिकारी और कर्मचारीगण शामिल होंगे। शिविरों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। प्रचार प्रसार करके विभिन्न योजनाओं से वंचित लाभार्थियों के नाम जोड़े जाएंगे। विभिन्न विभागों से संबंधित परिवाद प्राप्त करके मौके पर निस्तारण किया जाएगा।  इस प्रकार लगेंगे कैंप :-  • 24 जून को ग्राम पंचायत नांगल खोड़िया व गुजरवास • 25 जून को ग्राम प...

IAS प्रियंका गोस्वामी ने संभाला कोटपूतली-बहरोड़ के जिला कलक्टर का पदभार।

Image
कोटपूतली- बहरोड़ 23 जूनl कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के आदेशों की पालना में सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी (2014) प्रियंका गोस्वामी ने कोटपूतली-बहरोड़ के जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। प्रियंका गोस्वामी इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी, जयपुर राजस्थान  के पद पर कार्यरत थीं. इससे पूर्व वह एडिशनल मिशन डायरेक्टर नेशनल हेल्थ मिशन राजस्थान, सेक्रेटरी स्टेट इंफॉर्मेशन कमिशन जयपुर, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त कोटा के पद पर रह चुकीं हैं. उन्होंने जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है जिन्हे अब जिला टोंक में जिला कलेक्टर के पद पर लगाया गया है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रियंका गोस्वामी ने जिले के अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा कर जिले की विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार के निर्देशानुसार सभी कार्यों और योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन कर आमजन को लाभांवित करना है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, डीएसओ शशि शेखर शर्मा सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी मौजू...

ऊर्जा राज्यमंत्री नागर ने बानसूर के भूपसेडा स्थित सोलर संयंत्रों का किया अवलोकन।

कोटपूतली बहरोड़, 18जून। ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  हीरालाल नागर ने बुधवार को बानसूर के भूपसेडा में पीएम कुसुम योजना में स्थापित  सौर ऊर्जा संयंत्रों का निरीक्षण किया। नागर ने करीब 9 मेगावाट क्षमता के इन संयंत्रों के अवलोकन के दौरान कहा कि पीएम कुसुम योजना एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सस्ती एवं सुलभ सौर ऊर्जा के उपयोग में राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है। खासकर कुसुम योजना के कंपोनेंट-ए और कंपोनेंट -सी के अंतर्गत स्थापित हो रहे सौर संयंत्रों में प्रदेश अग्रणी है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता के साथ साथ किसान को ऊर्जादाता बनाने  की दिशा में यह योजना अहम है।  राज्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा क्षेत्र में देश ने बड़ी क्रांति देखी है और इसमें किसानों की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर किसानों को सब्सिडी के माध्यम से सौर ऊर्जा प्लांट लगाने में मदद कर रही है। इससे किसानों को कम लागत में पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो रही है और खेती में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।   इस दौरान नागर ने प्लांट परिसर में पौधरोपण कर पर्याव...