77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, वंदे मातरम् थीम पर प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।
कोटपूतली-बहरोड़, 25 जनवरी। राष्ट्रीय पर्व 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृति संध्या में जिले के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये देशभक्तिपूर्ण रंगारंग कार्यक्रम में मंच पर सतरंगी संस्कृति साकार हो उठी। एक से बढ़कर एक देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुति से रविवार को राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपूतली तालियों की गडगडाहट से गुंजायमान रहा। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी एवं अन्य अतिथिगण द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया गया। विद्यार्थियों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता गीतों की प्रस्तुति दी गई जिनमें सेंटा किड्स द्वारा भगत आ गया, भारती पब्लिक स्कूल द्वारा द स्टोरी ऑफ आर्मी, आर सी आई स्कूल कोटपुतली द्वारा घर कब आओगे, इमानुअल मिशन सेकेंडरी स्कूल द्वारा पुलवामा अटैक, शिव सरस्वती स्कूल द्वारा देश रंगीला रंगीला, बसंत...