बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी ) । डीएवी बहरोड़ के छात्रों ने 77 स्वर्ण पदक एवं 25 रजत पदक जीतकर राठ क्षेत्र का नाम रोशन किया। नारनौल रोड़ स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बहरोड़ ने डीएवी स्पोटर्स अण्डर-14, अण्डर 17 और अण्डर-19 बॉयज, त्रि-दिवसीय कलस्टर लेवल प्रतियोगिता 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक हनुमानगढ़ में आयोजित हुई। डी.ए.वी. बहरोड़ ने अण्डर-14, 17 और 19 कबड्डी, ताइक्वांडो, भारोतोलन, कराटे, खो -खो, बैडमिंटन, शतरंज, कुश्ती, शूटिंग, योगा, क्रिकेट एवं एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र गौतम ने बताया कि डीएवी की प्रतियोगिताएँ मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवर्नमेंट आफ इंडिया से मान्यता मिलने के बाद मुकाबला और भी कड़ा हो गया। राठ क्षेत्र के लिए बहुत ही प्रसन्नता और गौरव की बात है कि हमारे बच्चे भी सीबीएसई की तरह सभी खेलों में भाग लेकर अपना कैरियर बना सकेंगे। छात्रों ने अंडर-14 के 10 मीटर पिस्टल (शूटिंग ) में दीक्षांत ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। एथलेटिक्स में 100 मीटर रेस में निलेश कुमावत ने, 200 मीटर एवं 400 मीटर में निशांत तिवारी...