Posts

Showing posts from April, 2025

रोबोटिक तकनीक से घुटनों का पुनः निर्माण शिविर 3 मई शनिवार को पार्क हॉस्पिटल बहरोड़ में,76580 00000 पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन।

Image
बहरोड़। कस्बे के पार्क हॉस्पिटल बहरोड़ में शनिवार 3 मई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक  घुटनों को लेकर एक विशेष नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया जायेगा जिसका नेतृत्व  रोबोटिक तकनीक के लिए चंडीगढ़ के प्रसिद्द डॉ. भानु प्रताप सिंह सलूजा एवं उनकी टीम द्वारा किया जावेगा। डॉ. बी. एस. सलूजा MBBS, MS (अर्थो.) MIJR (जर्मनी, UK स्कॉटलैंड ऑस्ट्रेलिया ) के विशेषज्ञ हैं और 25 हजार से ज़्यादा घुटनों की सफल सर्जरी का अनुभव रखते हैं । साथ ही डॉ. सलूजा मोहाली, चंडीगढ़, हिमाचल, जम्मू, श्रीनगर, पंजाब, पठानकोट, अमृतसर, अबोहर, फाजिल्का बठिंडा अम्बाला,करनाल,जयपुर, श्रीगंगानगर में 2000 से ज़्यादा सर्जरी कर अपने पेशेंट्स को घुटनों की तकलीफ से निजात पहुंचाई है।  रोबोटिक तकनीक असल में है क्या ?  इस सर्जरी में घुटना प्रत्यारोपण के बजाय घुटना पुनः निर्माण में लिया जाता है जिसे रिसर्फेसिंग तकनीक कहते हैं, इसमें  पेशेंट को ICU में रहने की ज़रुरत ही नहीं होती और पेशेंट की सर्जरी में मात्र 25-30 मिनट का ही समय लगता है और  सर्जरी दर्द और टांके रहित होती है।  पेशेंट सर्जरी के 4-6 घंटे ...

कोटपूतली में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर ने जताई नाराजगी कमिश्नर को दिए शहर को साफ सुथरा रखने के सख्त निर्देश।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ l जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने शहर में सफाई व्यवस्था निगरानी प्रणाली अनुसार बेहतर करते हुए नियमित मॉनिटरिंग करने और जिम्मेदारों को पाबंद करने के संबंध में आयुक्त नगर परिषद कोटपूतली और बहरोड़ को निर्देशित किया। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र कोटपूतली और बहरोड़ में साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन की व्यवस्था पर असंतोष जाहिर करते हुए  आदेश जारी कर निर्देशित किया कि निगरानी प्रणाली अनुसार सफाई व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करें. दैनिक निरीक्षण चेकलिस्ट सफाई पर्यवेक्षक सड़के और गलियों की सफाई की स्थिति,  कचरा डिब्बों की स्थिति (खाली / ओवरफ्लो), नालों और नालियों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, कचरा संग्रहण वाहन का आगमन समय की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें.  उन्होंने निर्देश दिए कि वार्ड स्तरीय निगरानी के लिए प्रत्येक दस वार्ड पर एक अधिकारी पर्यवेक्षण हेतु एवं प्रत्येक जोन में एक सफाई निरीक्षक नियुक्त किया जाए जो दैनिक/साप्ताहिक रिपोर्ट देंगे एवं औचक निरीक्षण करें एवं नागरिकों से प्रतिक्रिया प्राप्त करें। उन्होंने निर्देशित किया ...

बहरोड़ निवासी डॉ. भावना यादव की हिसार में जलाकर मारने का प्रयास इलाज के दौरान SMS,जयपुर में बेटी ने तोड़ा दम, परिजनों ने हत्या की करवाई जीरो FIR दर्ज।

Image
बहरोड़।  बहरोड़ तहसील के गांव अनंतपुरा निवासी भावना यादव (25) की हरियाणा के हिसार में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। माँ के मुताबिक भावना ने 2023 में फिलीपींस से एमबीबीएस किया था और भारत में FMGE टेस्ट की तैयारी कर रही थी, यह परीक्षा विदेश से MBBS कर चुके छात्रों के लिए NBE द्वारा आयोजित की जाती है।भावना इसी परीक्षा  की तैयारी के लिए दिल्ली में कोचिंग कर रही थी और 23 अप्रैल को ही कोचिंग का टेस्ट देने के लिए दिल्ली गयी थी।  वह लगभग हर सप्ताह कोचिंग का यह टेस्ट देने के लिए दिल्ली जाती थी। 24 अप्रैल को उदेश यादव नाम के व्यक्ति ने भावना की माताजी गायत्री यादव को फोन कर बताया कि आपकी बेटी भावना जल गई है और हिसार के सोनी बर्न हॉस्पिटल में भर्ती है जिसकी गायत्री यादव ने वीडियो कॉल कर पुष्टि की। बेटी को अस्पताल में जली हुई हालत में देखकर माँ गायत्री तुरंत हिसार के लिए रवाना होकर हिसार के सोनी अस्पताल में पहुंची। बेटी भावना का पूरा शरीर पट्टीयों से बंधा हुआ था जब माँ गायत्री ने अस्पताल स्टाफ से जानकारी चाही कौन लेकर आया, घटना कहाँ हुई, पुलिस को सूचना क्यों नहीं इन सब स...

नागड़ीवास, कोटपूतली में चल रहा था नकली दूध बनाने का गोरखधंधा, खाद्य विभाग ने मारा छापा

Image
कोटपूतली-बहरोड़ l आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक व जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल के निर्देशानुसार कोटपुतली के गांव नागड़ीवास में मिलावटी दूध बनाने की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम जांच दल के साथ मौके पर पहुंची।  खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि गांव नागड़ीवास की वासुदेव डेयरी में अनिल गुर्जर पुत्र कैलाश गुर्जर मौके पर उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि इस डेयरी प्लांट के मालिक वह स्वयं है। निरीक्षण के दौरान दूध प्लांट पर मिलावटी सामान देखकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी.   निरीक्षण के दौरान परिसर में 40 किलो मिल्क पाउडर, 25 किलो वनस्पति, 10 किलो पेस्ट,15 मिक्सी, दो गैस मिले जिनसे ये करीब 1000 लीटर दूध तैयार कर पिकअप गाड़ी में लोड कर लोटस डेयरी शाहपुरा में भेजने के लिए गाड़ी को तैयार कर रखा था।  इन सभी खाद्य पदार्थों का एक्ट एवं सर्विलेंस में सैंपल लिया गया। वहीं गांव कोटपुतली के ही गांव नागड़ीवास में काव्या दूध डेयरी का भी निरीक्षण किया गया एवं मौके पर 20 किलो मिल्क पाउडर 15 किलो वनस्पति...

पहलगाम आतंकी घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश बहरोड में भी लोगों ने जताया गुस्सा और दी मृतकों को श्रद्धांजलि

Image
पहलगाम हमले से पूरे देश जहां शोक की लहर है, वहीं लोगों में इस आतंकी हमले को लेकर काफी आक्रोश है, जिस तरह से आतंकियों ने पर्यटकों को धर्म के नाम पर निशाना बनाया है. ऐसे में लोगों में इस कायराना हरकत को लेकर काफी आक्रोश है। पहलगाम में पूरे देश और विदेश से आए पर्यटकों को निशाना बनाकर अलग-अलग राज्यों से पहुंचे 26 पर्यटकों को गोली मारी गई है जिसमें राजस्थान के जयपुर के रहने वाले नीरज उधवानी भी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को बहरोड़ के हनुमान मंदिर तिराहे पर आज सर्व हिlन्दू समाज के लोगों ने आज शाम को पाकिस्तान मुर्दाबाद कहते हुए आक्रोश जताया।  उपस्थित लोगों ने "फलों और सब्जियों के ठेलों पर नाम लिखवाने में आपत्ति थी जिनको, आज नाम पूँछ कर हुई हत्या र सांप संघ गया है उनकों...? "एक कौम विशेष तैयारी में व्यस्त है और दूसरी कोम भण्डारे और जागरण, धरने करवाने में, हम अपने पतन के निए स्वयं जिम्मेदार है" "वो आप पर जाति प्रमाण देखकर नहीं धर्म का ठप्पा देख टार्गेट कर रहे है" "जिन्होंने पेंट उतरवाई उनकी गर्दन...

लघु उद्योग भारती,बहरोड इकाई ने 2025-27 के लिए अंकुर अग्रवाल होंगे नए अध्यक्ष, देवेंद्र यादव सचिव और मनोज अग्रवाल बने कोषाध्यक्ष।

Image
बहरोड़। लघु उद्योग भारती,बहरोड इकाई ने 2025-27 के लिए सर्वसम्मति से अंकुर अग्रवाल को अध्यक्ष, देवेंद्र यादव सचिव और मनोज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। लघु उ द्योग भारती,बहरोड इकाई द्वारा निशिव एग्रो इंडस्ट्रीज में एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र व भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। सबसे पहले  पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले में निर्दोष भारतीयों की हत्या पर दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन की ओर से यह संकल्प लिया गया कि हम हर स्तर पर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।  संरक्षक के के यादव ने शुभकामनायें   देते हुए कहा: "यह टीम संगठन की सशक्तता, उद्योगहित और राष्ट्रीय भावनाओं के लिए संकल्पित होकर कार्य करेगी।"   लघु उद्योग भारती द्वारा जल्द ही स्थापना दिवस का आयोजन श्रीराम पाइप फैक्ट्री, बहरोड में किया जावेगा। उपस्थित समस्त लोगों ने उद्योग भारती के स्वदेशी, स्वावलंबन और संगठित उद्योग के मूल मंत्र पर चलते हुए 100 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर...

जिला कलक्टर ने पावटा और विराटनगर के एमएसपी खरीद केंद्र, इंडोर खेल स्टेडियम सहित सीएचसी का किया निरीक्षण।

Image
कोटपुतली–बहरोड़ । जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल मंगलवार को उपखंड पावटा और विराटनगर के दौरे पर रही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पावटा उपखंड के ग्राम प्रागपुरा के एमएसपी खरीद केंद्र पर की जा रही गेहूं और सरसों की खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने केंद्र पर फसल तुलाई, बारदाना, गुणवत्ता जांच, गोदाम में भंडारण, भुगतान प्रक्रिया और ऑनलाइन प्रविष्टियों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े और सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और शौचालय सुचारू रूप से उपलब्ध हों।  जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रागपुरा के इंडोर खेल हॉल का भी  निरीक्षण किया। उन्होंने खेल सामग्री, मूलभूल सुविधाओं तथा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के अधिकाधिक प्रयास किए जाए। मर...

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल कोटपुतली-बहरोड़ द्वारा मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस।

Image
कोटपूतली–बहरोड़ । विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोटपुतली-बहरोड़ द्वारा विभिन्न संगठनों के सहयोग से जन-जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।  कार्यक्रमों के तहत आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, सोतानाला, बहरोड़ में क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और नारायणी अस्पताल, विराटनगर में अस्पताल परिसर में पौधारोपण व पशु-पक्षियों के लिए पानी के परिंडे रखकर जीव-जंतुओं के प्रति सहानुभूति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या, आरपीएस इंटरनेशनल सिम्पी सिंह ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही केशवाना औद्योगिक क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ शपथ दिलाई गई और   इमर्ज ग्लास और बार्लमाल्ट इकाइयों में पौधारोपण किया गया और कर्मचारियों द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ ली गई। नीमराना की आवासीय सोसाइटी आशियाना आंगन में साफ-सफाई कार्यक्रम और पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर नीमरा...

जिले में हीटवेव का हो पुख्ता प्रबंधन - जिला कलेक्टर, कोटपूतली बहरोड़

Image
कोटपूतली-बहरोड । जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने सभी जिलेवासियों को लू और तापघात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि ग्रीष्म लहर से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों में सामान्यतः पानी की कमी, गर्मी से होने वाली ऐंठन तथा थकावट और लू लगना आदि शामिल हैं।  सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने बताया की लक्षण दिखने या दस्त होने पर सावधानी बरतें, लू लगने पर ओआरएस घोल पीयें  और शिशु को ओ.आर.एस. घोल निर्धारित अंतराल में पिलाते रहें, दस्त रोकथाम के लिए जिंक दवा एवं ओ. आर. एस. पैकेट सभी राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों/आंगनबाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क उपलब्ध हैं इसके लिए सभी चिकित्सा संस्थानों पर बैड आरक्षित किए गए है । क्या है लू के लक्षण और बचने के उपाय सीएमएचओ ने बताया की लू - तापघात रोग के लक्षण  सिरदर्द, बुखार, उल्टी, अत्यधिक पसीना एवं बेहोशी आना कमजोरी महसूस होना शरीर में ऐंठन, नब्ज असामान्य होना है। अधिक गर्मी से गर्मी से होने वाली ऐंठन (हीट क्रेंप्स) भी होते है जिसमें कम ताप के हल्के बुखार के साथ सूज़न और बेहोशी, गर्मी से होने वाली थकान (हीट एग्जॉस्शन) ज...

मोबाइल से चढ़ता हुआ आधुनिकता का रंग...रिश्तों में जहर और घोलेगा....!!

Image
#अलीगढ़ सास दामाद का प्रेम प्रसंग मामला कहीं न कहीं आज की आधुनिकता में हो रहे रिश्तों के कत्ल का उदाहरण भर है, न जाने कितने मामले पुलिस और मीडिया से बच जाते हैं....  ऐसी परिस्थितियां और घटनायें सभ्य समाज के साथ साथ हमारी संस्कृति और संस्कारों के एकदम विरुद्ध हैं.... जरा सोचिये कैसा होगा समाज का आइना...? अलीगढ़ में दामाद के साथ भागी सास के मामले में तीन बयान देखिए।  सास अनीताः "मैं होने वाले दामाद राहुल के साथ ही रहना चाहती हूं, क्योंकि पति मेरे साथ मारपीट करते हैं। मुझे प्रताड़ित करते हैं। मुझे पति के पास नहीं जाना (रोते हुए) है। अब जब तक जिंदा रहूंगी राहुल के साथ ही रहूंगी"  अनीता के पति जितेंद्रः ''मैं तो पत्नी को अपने साथ रखने को तैयार हूं। राहुल उसको बहला-फुसला कर ले गया था। मेरी पत्नी ने गलती की है तो मैं उसे माफ करने के लिए तैयार हूं। बच्चों ने भी मां को माफ कर दिया है।'' दामाद राहुलः "अनीता देवी अगर पति जितेंद्र के साथ जाना चाहती हैं तो जाएं। मेरे साथ रहना चाहती हैं तो भी मुझे कोई समस्या नहीं। यह उनका अपना निर्णय होगा। हम खुशी से साथ रखे...

आईपीएल प्रशंसकों के साथ हो रहा है ऑनलाइन स्कैम...

Image
जयपुर। वर्तमान में जारी आईपीएल मैच के शुरू होते ही साइबर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा द्वारा इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। मैच के टिकट अधिकृत वेबसाइट एवं अधिकृत केंद्रों से ही खरीद कर स्कैम से बचे।         महानिदेशक साइबर क्राइम  हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि वर्तमान में आईपीएल क्रिकेट मैच का 18वां संस्करण चालू है। साइबर अपराधी ऑनलाइन टिकटों की बिक्री एवं आईपीएल संबंधी जानकारी तथा मैच की लोकप्रियता का फायदा उठाकर विभिन्न स्कैम पेज की मदद से लोगों से ठगी कर रहे हैं। ऐसी होती है ठगी ●  फर्जी वेबसाइट और ऐप से ठग टिकट बुकिंग, फैंटेसी लीग या अन्य आकर्षक ऑफर का दावा कर व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी चुरा लेते हैं, साथी पैसे ऐंठ नकली टिकट थमा देते हैं ● सोशल मीडिया के जरिए फर्जी ऑफर देकर सस्ते टिकट या अन्य पुरस्कार जीतने का दावा किया जाता है।  ● आईपीएल टिकट बुकिंग या अन्य जानकारी के लिये ऑनलाइन सर्च में मिले फर्जी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने...

CRPF के शौर्य दिवस पर सत्येंद्र सिंह को दिल्ली में वीरता पदक से किया गया सम्मानित।

Image
दिल्ली । CRPF  के सहायक कमांडेंट सत्येंद्र सिंह यादव को शौर्य दिवस पर सीआरपीएफ मुख्यालय नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया गया। 3 जनवरी 2022 को श्रीनगर शहरी क्षेत्र में एक आतंकवाद विरोधी अभियान संचालित किया गया जिसमें एक विदेशी आतंकवादी घेराबंदी तोड़कर भाग रहा था सहायक कमांडेंट सत्येंद्र सिंह एवं उसके दो साथियों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर आतंकवादी का पीछा किया और चुनौती पूर्ण हालात में आमने-सामने की लड़ाई में एक  दुर्दांत आतंकवादी को ढेर कर दिया। यह आतंकवादी कई वर्षों से भारत में रहकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे चुका था साथ ही कई निर्दोष भारतीय नागरिकों की हत्याओं का दोषी था। उपरोक्त आतंकवादी के मारे जाने से घाटी में शांति स्थापना करने में बड़ी सफलता मिली। सत्येंद्र सिंह की शौर्य, दृढ़ता, कर्तव्वपरायणता एवं पराक्रम को मान्यता प्रदान करते हुए भारत के राष्ट्रपति के वीरता पदक से नवाजा गया है। शौर्य दिवस के अवसर पर यह पदक सीआरपीएफ मुख्यालय में सीआरपीएफ महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, आईपीएस द्वारा प्रदान किया गया। सहायक...

"वार्ड परिसीमन को लेकर ढोला की ढाणी के ग्रामीणों ने दर्ज करवाई आपत्ति "।

Image
#बहरोड़।  वार्ड परिसीमन को लेकर गांव गूती ( ढोला की ढाणी ) के युवाओं ने आज कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया।  ग्रामीणों ने आपत्ति में कहा कि ने बताया कि वार्ड नंबर 25 में ढोला की ढाणी का एक तिहाई भाग व कालबेलिया की ढाणी का आधा भाग एवं नालोता गांव को शामिल किया गया है जो की भौगोलिक दृष्टि से काफी विषमतायें रखता है क्योंकि नालोता एवं ढोला की ढाणी की दूरी 5 किलोमीटर है जिससे भविष्य में हमारे लिए समस्या खड़ी हो सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि वार्ड नंबर 24 व 26 की ढोला की ढाणी से दूरी मात्र 300 मीटर ही है और अतः इसे 24 या 26 नंबर वार्ड में जोड़ा जाए।  इस दौरान  संदीप कुमार,सत्यपाल, अनिल,लालाराम,अनूप यादव,पूरन,बाबूलाल,संदीप, संदीप लालाराम विशाल सिंह,धर्मवीर,रणजीत, अशोक,अमन,शादीराम,जसवंत, रंजीत पवन, बिल्लू आदि शामिल रहे ।

लायंस क्लब रॉयल की नई कार्यकारिणी का गठन, पवन गुप्ता अध्यक्ष, गोविंद गुप्ता सचिव और योगेश गोयल बने कोषाध्यक्ष।

Image
बहरोड़। लायंस क्लब रॉयल की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से पवन गुप्ता को क्लब का नया अध्यक्ष, गोविंद गुप्ता को सचिव और योगेश गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियां साझा कर बताया कि इन वर्षों में कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य करते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर और जूते-जुराब वितरण,आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में मदद,भामाशाह के सहयोग से वेंटिलेटर एम्बुलेंस की व्यवस्था व पर्यावरण संरक्षण अभियान चला वृक्षारोपण किया गया। क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुधांशु जोशी, कृष्ण अग्रवाल और कृष्ण यादव ने नई टीम को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने निर्वाचित अध्यक्ष पवन गुप्ता सहित नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि क्लब आने वाले समय में और बेहतर सामाजिक कार्य करते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद करेगा।

बजट घोषणाओं के कार्यों व गर्मी के मद्देनजर निर्बाध पेयजल आपूर्ति को लेकर जिला कलक्टर ने ली सम्बंधित विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ 7 अप्रैल। जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिसमें बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को गति देते हुये भूमि चिन्हिकरण, भूमि आवंटन, नवीन कार्यों की डीपीआर, टैंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करते हुये विकास कार्यों को समय पर पूरा करें जिससे विकास कार्यों का लाभ आमजन को मिल सके। उन्होंने बजट घोषणाओं के प्रगतिरत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं के लक्ष्यों के अनुरूप सभी विभाग टीम भावना के साथ कार्य करते हुये जिले को अग्रणी पायदान पर रखें। उन्होंने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लोगों को लाभान्वित करते हुये विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने के निर्देश दिये।  उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को विशेष कार्ययोजना बनाकर प्रकरणों को निस्तारित कर एवरेज डिस्पोजल टाइम को बेहतर करते हुए जिले की रैंकिंग में सुधार करने को कहा...

"महायज्ञ सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा प्रयास" - अमित शाह

Image
कोटपूतली-बहरोड़/जयपुर 6 अप्रेल।  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने श्री श्री 1008 सिद्ध योगी बाबा बालनाथ जी के समाधि स्थल के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए तथा देश व प्रदेश की प्रगति एवं सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने यज्ञशाला में एक वर्ष से अनवरत चल रहे 108 कुण्डीय महामृत्युंजय रूद्र महायज्ञ में पूर्णाहुति दी एवं आमजन की खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात् बाबा बालनाथ आश्रम में धूणी दर्शन कर पंचमुखी महाकाल मंदिर में आरती की। गृहमंत्री रविवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा में 108 कुण्डीय महामृत्युंजय रूद्र महायज्ञ की महापूर्णाहुति एवं सनातन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा बालनाथ जी ने सत्य व तपस्या में विष्वास रखने, वैराग्य और सेवा को जीवन का आधार बनाने, प्राकृतिक जीवन जीने तथा प्राणिमात्र की सेवा करने का संदेश दिया। उनकी इस विरासत को बाबा बस्तीनाथ आगे बढ़ा रहे हैं। शाह ने कहा कि महाप्रभु आदिनाथ से लेकर 9 गुरूओं और उनके बाद ऊर्जा के अनेक वाहकों के माध्यम से सनातन ध...