Posts

Showing posts from February, 2026

जिला कलक्टर ने किया विभिन्न कार्यालयों एवं विकास कार्यों का निरीक्षण, निर्माण गुणवत्ता व समयबद्धता बनाए रखने के दिए निर्देश...

Image
कोटपूतली–बहरोड़,24 फरवरी। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने मंगलवार को सरदार स्कूल के पास स्थित राजकीय अंबेडकर छात्रावास परिसर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला एवं ब्लॉक कार्यालय तथा सहायक निदेशक बाल अधिकारिता कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने  कार्यालय निरीक्षण के दौरान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जिला कलेक्टर ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर प्रत्येक पात्र को योजनाओं से लाभान्वित करने एवं जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर सभी जानकारी नियमित रूप से अपडेट करने को कहा।  छात्रावास का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा   जिला कलेक्टर ने कोटपूतली स्थित राजकीय अंबेडकर छात्रावास में छात्रों से संवाद करते हुए छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं, भोजन एवं अध्ययन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्द...

जिला कलक्टर ने राजस्व अधिकारियों को अतिक्रमण, जनसुनवाई, भूमि आवंटन, पोर्टल अपडेट एवं सहायता के प्रकरणों को गंभीरता से आमजन के हित में निपटाने के दिए निर्देश....

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 24 फरवरी। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि संपर्क पोर्टल के प्रकरणों को गंभीरता से लें एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करते हुए गुड गवर्नेंस के तहत आमजन को राहत पहुंचाएं साथ ही राजस्व से संबंधित सभी प्रकार के प्रकरणों का विहित समय में निस्तारण करें, ताकि आमजन को जल्द से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने यह बात मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के संबंध में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता के साथ आमजन के बिजली, पेयजल, सड़क आदि के प्रकरणों को सुन संतुष्टपूर्ण निस्तारण करें एवं मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रकोष्ठ, संपर्क पोर्टल, जनसुनवाई व जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र प्राथमिकता से निवारण करें एवं सहायता के प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि निस्तारित परिवादों में संतुष्टि एवं गुणवत्ता जांचने हेतु रेंडम परिवादियों से व्यक्तिगत संपर्क करें। राजस्व संबंधी प्रकरणों का गुणवत्ता से करें निस्तारण जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि जिल...

कोटपूतली- बहरोड़ में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 21 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया गया। अंतिम प्रकाशन के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला स्तर पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस दौरान रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कोटपुतली एवं एसडीएम रामावतार मीणा सहित इंडियन नेशनल कांग्रेस से जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर,  जगदीश मीणा, भारतीय जानता पार्टी से सुरेंद्र चौधरी जिला महामंत्री,अशोक सुरेलिया,शिवचरण यादव और रमेश रावत, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से देशराज पायला, आम आदमी पार्टी से सुरेंद्र यादव सहित अन्य पार्टी प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने सभी प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस संबंध में सार्वजनिक सूचना निर्व...

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ओवरलोड वाहन, पुन: खोले गए अवैध कट पर कार्यवाही, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, लेन ड्राइव सिस्टम पर रहा फोकस।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 18 फरवरी। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई एवं एडीएम ओमप्रकाश सहारण भी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने दुर्घटना संभावित अवैध कट्स और ब्लैक स्पॉट्स को बंद करने के लिए की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित एजेंसी सुनिश्चित करें कि बंद कट्स पुनः शुरू ना हो साथ ही पुन: चालू किए गए अवैध कट्स का सर्वे कर बंद करें एवं नियमों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करें। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते। उन्होंने कहा कि डीटीओ की टीम लगातार फील्ड में रहकर ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्यवाही कर उन्हें जब्त कर चालान करें, एंट्री प्वाइंट्स पर नाकाबंदी करें। उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों को राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशानुसार हाइवे के किनारे बिल्डिंग लाइन एवं कंट्रोल लाइन के भीतर स्थित अवैध निर्माणों को लेकर नियमानुसार सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने शहर में भारी वाहनो...

जिला स्तरीय खनीज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की बैठक का हुआ आयोजन।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 18 फरवरी। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में अवैध खनन की रोकथाम के संबंध में बुधवार को जिला स्तरीय खनीज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि पुलिस, वन, परिवहन और खनन विभाग को आपसी समन्वय बनाकर काम करना होगा, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लग सके। उन्होंने जिले में अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण पर सतत् निगरानी रखते हुए लिप्त लोगों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए आकस्मिक संयुक्त अभियान चलाया जाए। जिला कलेक्टर ने नियमानुसार पट्टाधारियों द्वारा खनन कार्य करने और पर्यावरण संतुलन हेतु अधिकाधिक पौधारोपण करने को कहा। इस दौरान उन्होंने समिति सदस्यों एवं खनन पट्टा धारियों की व्यावहारिक समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण करने को कहा साथ ही बैठक में उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार व आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। सहायक खनि अभियंता को हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करने को कहा। अतिरिक्त जिला कलेक्ट...

बानसूर के गांव मल्लुवास, हरसौरा में खाद्य विभाग ने 150 किलोग्राम खराब एवं बदबूदार पनीर को मौके पर कराया नष्ट कराया।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 18 फरवरी। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक व जिला कलेक्टर के निर्देशन में गुरुवार को बानसूर के गांव मल्लुवास हरसौरा  में मिलावटी पनीर बनाने की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम अपने जांच दल के साथ मौके पर पहुंची। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने बताया कि  गांव मल्लुवास हरसौरा बानसूर में स्थित तीज़ा मिल्क प्रोजेक्ट पर कार्यवाही कर लगभग 150 किलोग्राम खराब एवं बदबूदार पनीर को मौके पर ही नष्ट कराया गया/निरीक्षण के दौरान फर्म का मालिक कुलदीप सिंह यादव मौके पर मौजूद था।  मिलावटी पनीर का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नमूना लिया गया जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला में भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर सम्बन्धित विक्रेता एवं फर्म के विरुद्ध कारवाही की जाएगी ।निर्माण इकाई पर साफ़ सफाई नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही गांव हरसौरा में स्थित फर्म नरेश कुमार पंकज कुमार से काली मिर्च एवं जीरा का भी खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम के तहत एक एक नमूना भी लिया गया। उक्त सैंपलों को प्रयोगशाला जयपुर...

भिवाड़ी दुखान्तिका के बाद उद्योगों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन हरकत में, उद्योग संघठन के पदाधिकारियों को जिला कलेक्टर ने सुरक्षा मानकों को बनाए रखने,सेफ्टी एंड सिक्योरिटी सिस्टम विकसित कर समय-समय पर मॉक ड्रिल करने के दिए निर्देश।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 18 फरवरी। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में बुधवार को उद्योगों में सुरक्षा संबंधी समिक्षा बैठक एनआईए (एसोसिएशन भवन) निमराना के सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई और अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि एवं औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के सुरक्षा मानकों को बनाए रखें जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने सूक्ष्म और लघु औद्योगिक इकाइयां सयुक्त रूप से सेफ्टी एंड सिक्योरिटी सिस्टम विकसित करने एवं समय-समय पर मॉक ड्रिल करने, सॉलिड और लिक्विड अपशिष्ट पदार्थों का ठीक तरीके से निस्तारण करने के साथ-साथ औद्योगिक एसोसिएशन को निर्धारित प्रपत्र में सुरक्षा मानकों पर इंटरनल ऑडिट करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने रीको नीमराना और रीको घिलोठ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित इकाइयों का सुरक्षा मानकों पर  टीम का गठन कर निरीक्षण कर 15 दिवस में रि...

रोल ऑब्जर्वर नवीन जैन ने SIR के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

Image
कोटपूतली- बहरोड़, 13 फरवरी।  विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्तरों पर किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए जयपुर संभाग पर नियुक्त रोल ऑब्जर्वर तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन जैन प्रमुख शासन सचिव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए प्रत्येक अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने नए मतदान केंद्रों के गठन, बीएलओ और बीएलए नियुक्ति, फॉर्म 6 और 7 के निस्तारण की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में अब तक हुई एसआईआर की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी एसआईआर के पूरे संचालन पर करीबी नजर रखेंगे, ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो सके। उन्होंने कहा कि आयोग का कहना है कि पारदर्शी और अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है, और इन्हीं लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने एसआईआर से पूर्व मतदाताओं की संख्या...

एडीएम सहारण ने ग्राम उत्थान शिविर का किया निरीक्षण, योजनाओं के प्रचार प्रसार के दिए निर्देश।

Image
कोटपूतली । अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम  प्रकाश सहारण ने सोमवार को नगर परिषद कोटपुतली में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों एवं उनके निस्तारण की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम उत्थान शिविरों का उद्देश्य ग्रामजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आए किसानों एवं ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें जागरूक किया जाए। उन्होंने मौके पर लाभार्थियों को लाभ वितरण किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन आवेदनों का मौके पर निस्तारण संभव नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित कर संबंधित आवेदक को सूचित किया जाए। साथ ही म...

राजस्थान सरकार ने साइबर सुरक्षा को लेकर जारी की एडवाइजरी, “डिजिटल अरेस्ट” और कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम से सतर्क रहने की अपील।

Image
जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी के माध्यम से “डिजिटल अरेस्ट” और कॉल फ़ॉरवर्डिंग घोटालों की घटनाओं को रोकने के लिए आमजन को जागरूक किया गया है। डिजिटल अरेस्ट घोटाला क्या है -           डिजिटल अरेस्ट घोटाले (ठगी) में साइबर अपराधी खुद को पुलिस, CBI, प्रवर्तन निदेशालय, नारकोटिक्स विभाग या अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं। वे फोन या वीडियो कॉल के जरिए फर्जी कानूनी मामलों की धमकी देकर पीड़ितों से पैसे ऐंठते हैं। ठगी कैसे की जाती है -     ठग IVR कॉल, फोन या वीडियो कॉल के जरिए संपर्क करते हैं और खुद को पुलिस, CBI, ED, FBI या दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताते हैं। कई बार फर्जी पुलिस स्टेशन, वर्दी और बैकग्राउंड का भी इस्तेमाल किया जाता है। पीड़ितों पर FedEx/DHL जैसी कूरियर कंपनियों से नशीले पदार्थ, नकली पासपोर्ट या अवैध सिम भेजने, आधार या बैंक खातों के दुरुपयोग, मनी लॉन्ड्रिंग या आतंकवादी फंडिंग जैसे गंभ...

जिला प्रभारी सचिव अनुपमा जोरवाल ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश - 12 विभागों की योजनाओं की मिल रही जानकारी, मौके पर जारी हो रही स्वीकृतियां।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 5 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि किसानों और ग्रामीणों को सभी सेवाएं नजदीक उपलब्ध हो सकें। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध करवाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।  राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान एवं जिला प्रभारी सचिव अनुपमा जोरवाल ने गुरुवार को माण्ढण में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने विभागों द्वारा लगाई गई विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों द्वारा की जा रही गतिविधियों का फीडबैक लिया तथा योजनाओं की जानकारी देकर शिविर में ही पात्रजनों का चयन कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविरों में अधिक से अधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का तत्काल लाभ प्रद...

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम देता है 125 दिन की रोजगार गारंटी

Image
कोटपूतली-बहरोड़/ जयपुर, 5 फ़रवरी। भारत की आत्मा गांवों में वास करती है। गांवों का विकास भारत का विकास हैं। गांवों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होने भारत की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार देने के लिए मनरेगा का नया उन्नत रूप विकसित भारत-जी राम जी (वीबी-जी राम जी) विधेयक 2025, लागू किया है। यह अधिनियम ग्रामीण परिवारों को 100 की जगह 125 दिन का गारंटीकृत रोजगार, टिकाऊ बुनियादी ढांचा, और 60 दिनों का 'नो-वर्क पीरियड' (खेती के व्यस्त सीजन के लिए) प्रदान करता है, जो 2047 तक ग्रामीण विकास को सुदृढ़ करेगा। अवसंरचना और ग्रामीण विकास— यह केवल मजदूरी नहीं, बल्कि जल संरक्षण, आजीविका, और बुनियादी ढांचे के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करता है। तकनीकी निगरानी— भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जीपीएस, एमआईएस डैशबोर्ड, और एआई आधारित निगरानी का उपयोग किया जाएगा। विकेंद्रीकृत योजनाः ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं को स्थानीय जरूरतों के अनुसार तैयार किया जाएगा। समय पर मजदूरी भुगतान— यह अधिनियम (धारा 5(3)) मजदूरी का...