Posts

Showing posts from October, 2024

डेंगू पेशेंट महिला को प्लेटलेट्स व रक्तदान कर बचाई जान, जनता की नजर में रियल हीरो बने पाली निवासी राकेश जयपाल ।

Image
बहरोड़। रक्तवीर राकेश जयपाल ने जीवन का 71 वां रक्तदान कर डेंगू पेशेंट महिला की जान बचाई। राकेश ने बताया कि नारनौल की महिला अंजली 6000 प्लेटलेट्स के चलते हालत बहुत गंभीर बनी हुई थी। कई रक्तदाता लगातार रिजेक्ट हो चुके थे, तब राकेश जयपाल नीमराना सचखंड आसपाल पहुंचे और तुरंत अपने शरीर की जांच करवा कर जरूरतमंद को प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाई। महिला के परिजनों ने राकेश का आभार जताया।  गौरतलब है कि टीम वक्त पे रक्त का संचालन करते हुए हर रोज 4 से 5 प्लेटलेट्स जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध करवाते हैं। लगभग 1000 युवा साथियों की टीम बनाकर मदद करते हैं। साथी टीम के सभी सदस्यों का आभार जताया है जो जरूरतमंदों के लिए दिन-रात 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं और निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। दिल्ली, जयपुर, यूपी, हरियाणा, बहरोड़, कोटपूतली, नीमराना, शाहजहांपुर, गुड़गांव अनेक स्थानों पर अपना हर संभव प्रयास कर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाते हैं।  "मेरे शरीर के खून का आखिरी कतरा बहा देंगे लेकिन ब्लड या प्लेटलेट्स के अभाव में किसी की जान नहीं जाने देंगे । कई बार प्लेटलेट्स में ग्रुप मैच होने में दिक्कत...

दीपावली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट ।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ । जिला मजिस्ट्रेट कल्पना अग्रवाल ने कहा कि 31 अक्तूबर को दीपावली का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। पर्व के चलते भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए दीपावली पर्व पर  जिले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट अग्रवाल ने कहा है कि पर्व के दौरान बाजारों में बहुत ज्यादा भीड़ एकत्रित होने की संभावना है, जिस कारण शरारती असामाजिक तत्वों द्वारा इसका फायदा उठाकर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित किया जा सकता है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्राधिकार में व अतिरिक्त जिला कलेक्टर जिले के ओवरऑल इंचार्ज होंगे। इस दौरान संबंधित ड्यूटी मजिस्ट्रेट समस्त कार्यवाही नियमानुसार करें तथा वह यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी न्यायालय के आदेशों की उल्लंघन न हो।

दिव्यांग बच्चों ने हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टेडियम के बाहर लगाई स्टॉल, BDO प्रेम प्रकाश ने किया स्टॉल का उद्घाटन ।

Image
बहरोड़। शहर के महात्मा गांधी स्टेडियम गेट के समक्ष मंगलवार को शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र के दिव्यांग बच्चों द्वारा हस्त निर्मित सामग्री जैसे मोम के दीपक, मोमबत्ती, आर्ट एंड क्राफ्ट, वॉल हैंगिंग, महिलाओं के पर्स, बंदरवाल, मिट्टी के गणेश जी सहित अनेक समान की तीन दिवसीय अस्थाई स्टॉल स्टॉल का शुभारंभ किया गया।  बीडीओ प्रेम प्रकाश  पंचायत समिति बहरोड़ द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। वयस्थापक महेश कुमार ने बताया कि संस्था पिछले छः वर्षों से दिव्यांगों के कल्याण हेतु करायरत है। इन बालकों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इस कड़ी में दो दृष्टि बाधित बालकों ने मिठाई के डब्बे बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर पिछले दो साल से भिवाड़ी में खुद का काम कर रहे हैं। वहीं तीन बोलने और सुनने में असमर्थ बालकों का नीमराना की बिस्किट कंपनी में चयन हुआ है। जो तीन साल से कंपनी में कार्यरत हैं। यह संस्था की आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम को दर्शाता है।   साथ ही आमजन से भी सहयोग हेतु आगे आने का आव्हान किया। इस मौके पर संस्था द्वारा बीडीओ को ब...

गोपेश बहरोड़ बने बजरंग दल के नगर संयोजक ।

Image
बहरोड़ । विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड महामंत्री सुमित यादव ने कस्बे के जैतपुरा मोहल्ला निवासी गोपेश बहरोड़ को बजरंग दल का नगर संयोजक के पद पर नियुक्त किया है । गौरतलब है कि गोपेश बहरोड़ पिछले कई वर्षों से आसपास के क्षेत्र में गो सेवक के रूप में गायों की रक्षा का कार्य कर रहे हैं । प्रखंड महामंत्री ने बताया कि गोपेश के पिछले सामाजिक कार्य और गोसेवा को देखते हुए इन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है ।  "आमजन हमें गुंडा शब्द से संबोधित न करें क्योंकि हम और हमारे गोरक्षक साथी बिना तनख्वाह के गाय माता की रक्षा करते हैं । आगे संगठन के द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे उस पर अमल किया जाएगा ।" - गोपेश बहरोड़, नवनियुक्त, नगर संयोजक, बजरंग दल, बहरोड़ इस अवसर पर नूतन,अनुराग,गोलू,पीयूष, दीपक,आदि, मोहित सहित अन्य युवा मौजूद रहे ।

गरीबनाथ छात्रावास में कल होने वाला है विवादित कार्यक्रम, कार्यक्रम को रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा, अभी चल रहा है मामला कोर्ट में ।

Image
बहरोड़। बाबा गरीबनाथ शिक्षा सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन पत्र देकर 27 अक्टूबर को अलवर रोड पर गरीब नाथ छात्रावास में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम को रोकने की मांग की है। ज्ञापन पत्र में बताया कि बाबा गरीबनाथ मंदिर सामदा के महंत रघुनाथ महाराज के देव लोक गमन के बाद 2017 से लगातार महंत हरिनाथ महाराज की देखरेख में बाबा गरीबनाथ शिक्षा समिति द्वारा इस छात्रावास के सभी कार्यकलाप किए जा रहे हैं लेकिन महंत चंद्रनाथ महाराज अपने आप को गलत तरीके से अध्यक्ष बताते हुए एक राजनैतिक प्रोग्राम कर रहा है। जिसके लिए समिति से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई और ना ही समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सूचना दी गई।  ऐसे में छात्रावास में बगैर जानकारी के किए जा रहे आयोजन को लेकर समिति के लोगों में रोष बना हुआ है। राजनैतिक कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र भी छपवाए हैं। जिसके माध्यम से जानकारी जब संस्था को लगी तो उनके पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक सामूहिक बैठक बुलाई और इस कार्यक्रम को रोकने का सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया।  शुक्रवार को एसडीएम के नाम पीए सुरेंद्...

ADM सहारण के नेतृत्व में बहरोड़ में मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन फ़ूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई ...

Image
बहरोड़ । अलवर जिले में फूड एवम सेफ्टी विभाग को क्षेत्र के आसपास नकली एवं मिलावटी घी बेचने की जानकारी मुखबिर द्वारा मिल्क । सूचना सत्यापित करने के बाद 25 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा दल अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ पी सहारण के दिशा निर्देश में मैसर्स सांवरिया एग्रो फूड्स कुंड रोड बहरोड पहुंचा।  खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि मैसर्स साँवरिया एग्रो फूड्स द्वारा बहरोड़ क्षेत्र में लंबे समय से घी का कारोबार किया जाता है । छापे के दौरान मौजूद कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि मालिक द्वारा दिल्ली से लोहे के बड़े ड्रम्स में मिलावटी देसी घी लाकर पूरे क्षेत्र में मांग के अनुसार व्यापारियों को बेचा जाता है । उपस्थित कर्मचारी रमेश ने बताया कि प्रतिष्ठान का मालिक मनजीत है जो हरियाणा के हिसार का रहने वाला है और हम यह कार्य लंबे समय से कर रहे हैं जिसकी हमें तनख्वाह दी जाती है । मौके पर तीन लोहे के ड्रम्स में लगभग 550 किलो घी मिला ।  नकली या मिलावटी होने के आशंका पर खाद्य सुरक्षा दल द्वारा मौके पर नमूनीकरण कर बाकी बचे करीब 550 किलो घी को जप्त कर लिया गया। ...

नीमराणा में जिला स्तरीय इन्वेस्टमेंट मीट की पूर्व तैयारियों का जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने लिया जायजा , संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

Image
बहरोड़। राज्य में निवेश के नए अवसरों को सृजित करने और आर्थिक स्मृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कोटपूतली बहरोड़ जिले में 'राइजिंग राजस्थान' के तहत आज एक सम्मेलन का आयोजन होटल लाल निवास नीमराना में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री वविजय सिंह चौधरी,गेस्ट ऑफ ऑनर जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह सहित जिले के समस्त विधायक गण विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे । प्रशासन की ओर से जिले के प्रभारी सचिव शिव प्रसाद नकाते (आईएएस),जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल होंगे । जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एस. एस. खोरिया ने बताया कि इन्वेस्टर मीट सम्मेलन में ऊर्जा,विनिर्माण, सेवा तथा ट्रेडिंग क्षेत्र के प्रस्तावित निवेशकों के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किए जाएंगे।

ADM कोटपूतली ओमप्रकाश सहारण के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं रसद विभाग की बोहरा मिष्ठान भंडार पर संयुक्त कार्रवाई, 500 किलो दुषित एवं बदबूदार रसगुल्ले कराऐ नष्ट ।

Image
 अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण के दिशा निर्देश में और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत के नेतृत्व में बहरोड में मिलावटखोरों के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई की गई।  कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई "शुद्ध के लिए युद्ध अभियान" के तहत सूचना मिली की बहरोड में मैसर्स सुरेंद्र बोहरा , बोहरा मिष्ठान भंडार द्वारा गोदाम पर खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं फ़ूड सेफ्टी एक्ट 2006 के नियमों का उलघंन लगातार किया जा रहा है जिसकी मौके पर खाद्य सुरक्षा दल के साथ पहुंचने पर सूचना सही पाई गई।  सूचना सत्यापित होने पर कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा दल को करीब 500 किलो दूषित एवं बदबूदार रसगुल्ले, छेना की मिठाई पाई गई जो कि स्टील के बर्तनों में रखी गई थी । खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत सैंपल लेकर जयपुर प्रयोगशाला में भिजवाया गया और दूषित और बदबूदार मिठाई को तहसीलदार अभिषेक यादव के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा  मौके पर जेसीबी मंगाकर गड्ढा खुदवा कर उसमें नष्ट करवाया गया।  ...

ADM कोटपूतली ओ.पी. सहारण ने CET परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण ।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ । कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आयोजित हो रही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) सीनियर सेकंडरी स्तर -2024 परीक्षा केंद्र राजपूताना कॉलेज कोटपुतली का निरीक्षण आज सुबह अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश सहारण द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने परीक्षा केंद्र पर विभिन्न सुरक्षा पहलुओं का मुआयना करते हुए 22-24 अक्टूबर तक विभिन्न पारीयों आयोजित होने वाली परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के निर्देश परीक्षा केंद्र पर प्रभारी को दिए।   सहारण ने कहा कि राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर बेहद संवेदनशील है इसमें किसी भी प्रकार की कोताही  ना बरती जाए इसके लिए जिला स्तर पर विजिलेंस टीम का घटन किया गया है जिसमें उपखंड अधिकारी,पुलिस उप अधीक्षक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी सम्मिलित हैं जो परीक्षा अवधि के दौरान नियमित रूप से प्रत्येक परीक्षा केंद्र का बारीकी से निगरानी रखे हुए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बहरोड़ सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को अनुपस्थित मिलने पर थमाया कारण बताओं नोटिस ।

Image
बहरोड़ । जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार दहमीवाल ने राजकीय अम्बेडकर छात्रावास बहरोड का आज औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय छात्रावास में बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर गम्भीरता से लिया गया, बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांच की गई, छात्रावास में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने, छात्रावास की व्यवस्थाओं को सुधारने के आदेश दिए । " साफ सफाई की व्यवस्था में खामी मिली बिस्तर इधर-उधर मिले इसके लिए वार्डन को मौखिक रूप से पाबंद किया गया साथ ही सुरक्षा अधिकारी बहरोड़ का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय सामाजिक सुरक्षा अधिकारी संसार सागर अनुपस्थित मिले जिनको कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।"- रमेश दहमीवाल, SWO, कोटपूतली बहरोड़

जिला कलेक्टर ने दिखायी संवेदनशीलता , मिट्टी के दीपक बेचने वाले ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने के दिये निर्देश ।

कोटपूतली-बहरोड़ । दीपावली पर्व पर जिले में कुम्हार, ग्रामीणों एवं राजीविका समूहों द्वारा मिट्टी तथा गोमय (गोबर) के दीपक तैयार कर विक्रय के लिए स्थानीय बाजारों लेकर आते हैं। मिट्टी, गोमय (गोबर) के दिये  के विक्रय को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने आदेश जारी किया है।  जारी आदेश में कलेक्टर ने एस.डी.एम, तहसीलदार एवं नगर परिषद/नगर पालिका ईओ  को निर्देशित किया है कि जिले के समस्त नगरपालिका/नगरपरिषद क्षेत्र के बाजार में मिट्टी, गोमय के दीपक विक्रय के लिए आने वाले ग्रामीण विक्रेताओं से किसी भी प्रकार की कर वसूली न की जाए तथा साथ ही मिट्टी तथा गोमेय के दिये के उपयोग के लिए नागरिकों को भी प्रोत्साहित करे। बाजार में मिट्टी तथा गोमय दीपक  बेंचने के लिए आने वाले लोगो को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यह सुनिश्चित किए जाए। गोमय दीपकों से नहीं होता है प्रदूषण ।  "राजीविका समूहों द्वारा हाथ से बने यह दीपक सरसों का तेल और रूई की बाती से जलाने हैं। बाती के साथ-साथ यह दीया भी थोड़ा-थोड़ा जल जाता है, पांच-छह दिनों के बाद अर्थात दीपावली समाप्त होने पर कपूर...