Posts

Showing posts from May, 2024

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित पात्र परिवारों को 30 जून तक करवानी होगी ई-केवाईसी

Image
जयपुर । जिला रसद अधिकारी जयपुर ग्रामीण अनुराधा गोगिया ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पात्र लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा। निर्णय की अनुपालना में जिला जयपुर ग्रामीण के लगभग 6 लाख लाख से अधिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित पात्र परिवारों को राशन के गेहूं लेने के लिए 30 जून तक ई-केवाईसी करानी होगी। उन्होंने बताया कि जिला जयपुर ग्रामीण में कुल 6 लाख 13 हजार 994 लाभांवित योजना से जुड़े हैं। जिनके 24 लाख 98 हजार 674 सदस्यों की ई-केवाईसी होनी है। इसके अभाव में 30 जून के बाद गेंहू प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए जिले की 1 हजार 168 राशन दुकानों के डीलर को इन सभी लाभार्थियों की ई-केवाईसी करनी है। इसके लिए विभाग ने गेहूं वितरण के दौरान पोस मशीन में आवश्यक बदलाव किए हैं। जिससे संबंधित डीलर अपने यहां गेहूं लेने पहुंचने वाले सदस्य के साथ उसके परिवार के अन्य सदस्यों की ई-केवाईसी पोस मशीन के माध्यम से भी कर सकें। श्गोगिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा के लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराने के लिए उचित मूल्य दुकान पर प्रदत पो...

क्रिकेट में खेल के साथ किस्मत का भी अहम रोल ।

Image
क्रिकेट के खेल में प्रतिभा के साथ ही किस्मत का भी बड़ा रोल रहता है. कभी कभी एक खिलाड़ी को चोट लगती है और दूसरे को मौका मिलता है. फिर वो उस मौके का फायदा इतना अच्छे तरीके से उठा लेता है कि जिसकी जगह आया था उसकी ही जगह खतरे में पड़ जाती है. कहां गए वो लोग में आज जिस खिलाड़ी की बात हो रही है उसकी कहानी भी ऐसी ही है. वीरेंद्र सहवाग की चोट लगने पर सौरव गांगुली ने इसे ओपनर बनाया और फिर उसने धमाकेदार शतक ठोक दिया. इस शतक का असर ऐसा रहा कि वह 2003 का वर्ल्ड कप भी खेल गया. हालांकि फिर कभी टीम इंडिया के लिए शतक नहीं लगा पाया. लेकिन अपने छोटे से करियर में यह खिलाड़ी कई ऐतिहासिक कारनामे कर गया. इस खिलाड़ी का नाम दिनेश मोंगिया (Dinesh Mongia) है. 5 फीट 10 इंच लंबे दिनेश मोंगिया ने भारत के लिए 57 वनडे मुकाबले खेले थे. लेकिन उनके इंटरनेशनल करियर को केवल एक पारी की वजह से याद किया जाता है. यह पारी 159 रन की थी जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ गुवाहाटी में खेली थी. इसी पारी के दम पर वे काफी समय तक टीम इंडिया में जमे रहे लेकिन दोबारा कभी शतक नहीं बना सके. दिनेश मोंगिया ने ओपनिंग करते हुए 147 गेंद पर 17 च...

आखिर कैसे बचाएं मैली होती पत्रकारिता को ...कैसी होनी चाहिए पत्रकारिता

Image
* पत्रकारिता शिक्षित व सात्विक कर्म प्रधानता * के स्थान पर 🤔 * अनपढ़ व अनैतिक कार्यो से जुड़े लोगों का अड्डा बनती * जा रही है🧐जो पत्रकारिता की धौंस दिखा कर उगाही करते हैं * मतलब ! * आज जो मीडिया की कलम उठाये *सवाल पूछ रहे है ! उन्होंने  सम्भवतः 10वी 12 वी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के कभी जवाब दिये हो तो, बड़ी बात है 😂*लेकिन सेटिंग करने में PHD वालो से भी माहिर,दलाली एक नंबर की करते हैं * आखिर कैसे बचाएं मैली होती पत्रकारिता को .... * * "क्या है पत्रकारिता.....और यह कैसे बचे ताकि कुछ दलालों की वजह से लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ पर लोग अंगुली नहीं उठाएं ??" * पत्रकारिता न तो व्यवसाय है और न ही यह ब्लैकमेलिंग का औजार है और यह निरीह प्राणियों,समाज के प्रतिष्ठित, * ईमानदार अधिकारियों की नींद हराम करने * का माध्यम तो बिल्कुल भी नहीं है । पत्रकारिता किसी अपराधी,चोर,भ्रस्ट, दलाल, ब्लैकमेलर,चरित्रहीन माफियाओं द्वारा हमारी संस्कृति का नाश करने का प्रचार तंत्र नहीं अपितु यह न केवल हमारी वरन संसार की अमूल्य धरोहर है। आज किसी को विरासत में तो किसी को कोई काम न मिला तो * कु...

बहरोड़ विद्यायक ने जनसुनवाई में बिजली-पानी की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश ।

Image
बहरोड़ ।  विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव ने बहरोड़ स्थित अपने कार्यालय में लोगों से मुलाकात कर जनसुनवाई की। इस मौके पर काफी संख्या में आमजन पहुंचे। लोगों ने खासतौर पर पानी और बिजली से जुड़ी समस्याएँ बताई। डॉ. यादव ने  सबकी समस्या सुनकर उनके त्वरित निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ. यादव ने कहा कि मैं अपने क्षेत्रवासियों को बिजली या जलसंकट से नहीं जूझने दूंगा। आचार संहिता के चलते ऊटोली जैसे कुछ क्षेत्रों में पानी की अस्थाई व्यवस्था की गई है पर जल्द ही इसके लिए स्थायी इंतजाम किए जाएंगे।”  जनसुनवाई के बाद विधायक अपनी कुलदेवी जिलानी माता मंदिर और माता मनशा देवी  के मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। माता को धोक लगाकर क्षेत्रवासियों की सुख शांति के लिए प्रार्थना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया । कार्यक्रम में रामनरेश यादव जिला पार्षद,शिवचरण यादव, रामोतार यादव,एडवोकेट प्रशांत यादव,राव सुमित,भूपेंद्र गुर्जर सहित भाजपा  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अर्पण सेवा फाउंडेशन ने 9 बेरोजगार युवाओं को उपलब्ध कराया स्वरोजगार ।

Image
 बहरोड़ । अर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा आज अपने पहले स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम के पुर्ण होने पर पहले बैच का प्रमाण पत्र देकर प्रशिक्षणार्थियों  को सम्मानित किया गया । स्व-रोजगार आयाम के प्रमुख डॉ. ऋषिदेव यादव ने बताया अर्पण फाउंडेशन ने क्षेत्र के युवाओं के लिए स्वरोजगार को प्रेरित करने वाले कार्यक्रमों का प्रशिक्षण करवाया गया।  इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीराम पाइप फैक्ट्री के सहयोग से मशीन ऑपरेटर, बाबूलाल इलेक्ट्रिकल्स के सहयोग से मोटर वाइंडिंग की ट्रेनिंग,ज्योति आरकेडी ऑटोमोबाइल्स की तरफ से मोटरसाइकिल रिपेयरिंग एवं पीएस कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के माध्यम से कंप्यूटर की बेसिक शिक्षा की ट्रेनिंग दी गयी ।  पहले बैच में 20 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया था जिसमें से 9 प्रशिक्षणार्थियों को स्थाई रोजगार उपलब्ध कराया एवं प्रशिक्षण के दौरान उनका मानदेय भी प्रदान किया गया। अर्पण सेवा फाउंडेशन के फाउंडर सदस्य श्रीराम पाइप फैक्ट्री के निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि," कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है और स्व रोजगार के लिए मजबूत इच्छा शक्ति का होना अति आवश्यक होता...

आखिर क्यों एक गुंडे की पैरवी कर रही हैं दिव्या मदेरणा ।

Image
भीलवाड़ा में पुलिस द्वारा एक हिस्ट्रीशीटर से पुलिस ने जरा सी सख्ती क्या बरती .... कहीं न कहीं इन्हें संरक्षण देने वाली ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मैडम को कानून याद आ गया और मामले में शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने के लिए IG से मिलने का कह रही हैं ...  जबकि  सूत्रों के अनुसार जिस व्यक्ति सुरेश के साथ ऐसा सुलूक किया गया वह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि आदतन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है और उस सुरेश गुर्जर के खिलाफ ब्यावर थाने में 3,विजयनगर थाने में करीब 15 और भीलवाड़ा थाने में 307 के करीब 3-4 मामले दर्ज हैं और हरियाणा पुलिस पर गोली चलाने के भी आरोप हैं  तो *जाहिर है ऐसे गुंडे से निपटने के लिए शराफत से तो पेश नहीं आया जा सकता....!* मैडम ने यह नहीं कहा कि  राह चलती महिलाओं से छेड़खानी, आमजन से मारपीट या गोली चलाने वाले और मानवाधिकार का हनन करने वाले ऐसे गुंडों के सरगना से भी मिलकर उन्हें अपराध न करने के लिए कहूँगी ताकि *आमजन को इनसे किसी भी तरह की परेशानी न हो ।* मानते हैं ऐसा सुलूक पुलिस द्वारा नहीं किया जाना चाहिए लेकिन गुंडों द्वारा अपराध करना भी तो संविधान में नही...

स्काउट गाइड संघ अलवर के 7 दिवसीय शिविर का हुआ समापन ।

Image
बहरोड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय अलवर के निर्देशानुसार  स्थानीय संघ बहरोड के तत्वाधान में रिवाला धाम में 7 मई से 13 मई तक सात दिवसीय शिविर का समापन किया गया ।। शिविर का प्रथम दिन रिवाला धाम के महंत गणेशानंद जी महाराज द्वारा किया गया । महाराज ने स्काउटिंग संगठन को दूसरों की सेवा, परमार्थ, देश व समाज के हित दिए जा रहे योगदान के बारे में बताया । शिविर में कब, स्काउट मास्टर, फ्लॉक लीडर गाइड कैप्टन, सात दिवसीय आवासीय बेसिक कैंप,पायनरिंग एडवेंचर, दिशाज्ञान कंपास, प्राथमिक उपचार विभिन्न प्रकार के स्ट्रेचर आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । शिविर में 69 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । जिला संगठन आयुक्त गाइड, अलवर कल्पना शर्मा ने बताया कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला है ।  कैम्प में जिला संगठन आयुक्त स्काउट राजेन्द्र मीणा, संचालक कैलाश चंद्र गौड़ ,जमालुद्दीन खान, रजनी शर्मा,सावित्री दीक्षित,घनश्याम योगाचार्य ,सतपाल, रेणुका यादव ,प्रवीण यादव, दिनेश चंद शर्मा,कृष्ण कुमार यादव ,हजारी लाल सैनी,भूतेरी देवी, नीतू शेखावत,बीना, रामचंद्र, रतिराम ,सुमन सहित अन्य सदस्...

मैथ्स की गलोबल ओलंपियाड में शेरपुर के वत्सल को मिला राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान ।

Image
ऑरेंज एजुकेशन के तत्वाधन में नेशनल स्तर पर ऑरेंज ग्लोबल ओलंपियाड की गणित विषय की परीक्षा फ़रवरी 2024 में आयोजित की गई  जिसमें दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल, पनियाला की कक्षा सात के छात्र वत्सल यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी शेरपुर, बहरोड में राष्ट्रीय स्तर पर सेकंड स्थान प्राप्त किया। वत्सल यादव को आज आईआईटी दिल्ली के रिसर्च ऐंड इनोवेशन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र के साथ मेडल से अलंकृत किया गया और ऑरेंज एजुकेशन की तरफ से 21000 हजार रूपए का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया। इस परीक्षा में देश भर से स्कूल स्तर पर प्रथम चरण के सफल स्टूडेंट्स ने ही राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में भाग लिया था।

निहालपुरा बस स्टैंड पर भामाशाह ने लगवाया वाटर कूलर ।

Image
बहरोड। अर्पण सेवा फाउंडेशन के फाउंडर सदस्य अशोक वैध ने सेवा भावना से प्रेरित होकर व गर्मी को देखते हुए गांव निहालपुरा बस स्टैंड पर वाटर कूलर लगवाया। संस्था से वीरेंद्र प्रजापति व राजेश मेहता ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सेवा व पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण के कार्यक्रम सतत करते रहते हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए सदस्यों के आग्रह पर सदस्य अशोक ने धर्मार्थ आज एक वाटर कूलर लगवाया इससे राहगीरों को राहत मिलेगी । अध्यक्ष ओम यादव ने भामाशाह को धन्यवाद किया । इस दौरान प्रदीप सुरेडिया सचिव,महावीर योगी कोषाध्यक्ष,जगदीश प्रजापति,डॉ. राजकुमार,विक्रम,राकेश मुच्छल,कृष्ण कुमार यादव, निहालपुरा से मनोहर यादव,भवानी यादव,विजय सिंह यादव,रामलाल सरपंच,वेद प्रकाश,होशियार सिंह मौजूद रहे।

रिवाला में स्काउट गाइड संघ द्वारा 7 दिवसीय शिविर का आयोजन ।

Image
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय अलवर के निर्देशानुसार  स्थानीय संघ बहरोड के तत्वाधान में रिवाला धाम में 7 जून से 13 जून तक सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है । शिविर का प्रथम दिन रिवाला धाम के महंत गणेशानंद जी महाराज द्वारा किया गया । महाराज ने स्काउटिंग संगठन को दूसरों की सेवा, परमार्थ, देश व समाज के हित दिए जा रहे योगदान के बारे में बताया ।  शिविर में कब, स्काउट मास्टर, फ्लॉक लीडर गाइड कैप्टन, सात दिवसीय आवासीय बेसिक कैंप ,पायनरिंग एडवेंचर, दिशाज्ञान कंपास,प्राथमिक उपचार विभिन्न प्रकार के स्ट्रेचर आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।  जिला संगठन आयुक्त गाइड, अलवर कल्पना शर्मा ने बताया कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला है ।  कैम्प में संचालक कैलाश चंद्र गौड़ ,जमालुद्दीन खान,रजनीश शर्मा,सावित्री,घनश्याम योगाचार्य ,सतपाल, रेणुका यादव ,प्रवीण यादव, दिनेश चंद शर्मा,कृष्ण कुमार यादव ,हजारी लाल सैनी,भूतेरी देवी, नीतू शेखावत,बीना, रामचंद्र, रतिराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

बहरोड़ । अज्ञात कारणों से दुकान में लगी भीषण आग , लाखों का माल जलकर हुआ राख , दमकल ने पाया आग पर काबू

Image
 अज्ञात कारणों से दुकान में लगी भीषण आग , लाखों का माल जलकर हुआ राख , दमकल ने पाया आग पर काबू बहरोड़ कस्बे के नया बस स्टेंड पर मंगलवार की शाम 8 बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग जाने से हड़कंप मच गया । आग की सूचना लगते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई लेकिन तब तक आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया । आग की लपटें दुकान के बाहर तक दिखाई देने के बाद लोगों ने दुकान मालिक जानकारी दी । दुकान मालिक रामोतार गुर्जर निवासी निंभोर ने बताया की उसने बहरोड़ के नया बस स्टैंड पर किराना की दुकान कर रखी है । शाम को वो दुकान बढ़ाकर घर चला गया था । आस पास के दुकानदारों ने फोन पर मुझे मेरी दुकान में आग लगने की सूचना दी में मौके पर पहुंचा । दुकान का ताला तोड़कर दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई । आग से करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया । आग किस कारण से लगी अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आग लगते ही आस पास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया और लोग आग बुझाने में जुट गए तो सैकड़ों लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहे जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा । ...

राजस्थान में ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रकरण में मंत्री के क्लीन चिट देने के बाद डॉक्टर्स के इस्तीफे के मायने ..

राजस्थान । चिकित्सा मंत्री खींवसर एसएमएस अस्पताल में बैक पेन का इलाज कराने गए थे या फिर दोषी डॉक्टरों को इस्तीफे के लिए मनाने? ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रकरण में मंत्री के क्लीन चिट देने के बाद डॉक्टरों के इस्तीफे क्या मायने रखते हैं। डॉक्टर सुधीर भंडारी को तो अशोक गहलोत अपने राज्य में ही ओब्लाइज कर गए। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने 6 मई को पत्रकारों को बताया कि देश के बहुचर्चित ऑर्गन ट्रांसप्लांट के मामले में जयपुर स्थित सरकारी एसएमएस अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. राजीव बगरहट्टा और अधीक्षक डॉक्टर अचल शर्मा ने इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। खींवसर ने इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताया कि ऑर्गन ट्रांसप्लांट के मामले में दो बड़े चिकित्सकों का इस्तीफा हो गया है। इससे पहले 2 मई को खींवसर अपने शरीर के बैक पेन का इलाज कराने के लिए एसएमएस अस्पताल गए थे। कोई एक घंटा अस्पताल में रहने के बाद मंत्री का बैक पेन खत्म हुआ या नहीं, ये तो वहीं जाने, लेकिन अस्पताल से बाहर निकलने पर मंत्री ने कहा था कि ऑर्गन ट्रांसप्लांट में एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों का कोई दोष नहीं है। खींवसर ने उदाहरण देते हुए ...

बहरोड़ में सैन समाज ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान ।

Image
बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) । सैन समाज के आराध्य संत सैन जी महाराज की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर के मसानी माता मंदिर से 51 महिलाओं द्वारा सुबह कलश शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के पुराना बस स्टैंड कचहरी के सामने से होते हुए गर्ल्स स्कूल से सामने से निकलकर सबलपुरा मोहल्ला स्थित शिव मंदिर पहुंची । प्राचीन शिव मंदिर परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समाज के 80 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर मनमोहन सैन व प्रधानाचार्य दौलत कुमार सैन रहे तथा मंच संचालन किया गजेंद्र सैन ने किया। इस अवसर पर सैन समाज समिति के अध्यक्ष सुनिल कुमार सैन, अनिल कुमार,छुट्टन, गोविंद कुमार,विक्रम, मनीष,सुरेंद्र वर्मा सहित समाज के बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे । 

लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स के मुकेश यादव बने अध्यक्ष, प्रदीप यादव सचिव और नवीन गोयल बने कोषाध्यक्ष ।

Image
बहरोड़ कस्बे के एक निजी होटल में लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स की एक साधारण सभा में सेवा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों व आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा करते हुए वर्तमान अध्यक्ष के द्वारा बनाई गई नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष लायन गोपाल अग्रवाल की अनुपस्थिति में उनकी सहमति से कमेटी सदस्य लायन प्रमोद अग्रवाल, कवित गुप्ता व प्यारेलाल सैनी ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी सत्र 2024 - 25 हेतु अध्यक्ष पद पर लायन मुकेश यादव, सचिव प्रदीप यादव व कोषाध्यक्ष पद पर नवीन गोयल की घोषणा की। उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित टीम को मालाएं पहनाकर और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर इस फैसले का सम्मान किया।  क्लब के मेंबरशिप कमेटी अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें विश्वास हैं कि नए नेतृत्व में क्लब अपने सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की इबादत अवश्य लिखेगा।  नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि मुझ पर व्यक्त किए गए विश्वास का हमेशा सम्मान करुंगा एवं क्लब को फेलोशिप के सिद्धांतों पर सेवा के क्षेत्र में टीम के साथ अभूतपूर्व कार्य करने का प्रयास करूंगा।  ...

शेरपुर ने नवनिर्मित पानी की टंकी का प्रधान प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, प्रधान सरोज यादव ने सत्यापन में आ रही दिक्कतों को लेकर निदेशक को लिखा पत्र ।

Image
बहरोड़ । ग्राम पंचायत शेरपुर में जल जीवन मिशन (जेजेएम)  के तहत निर्माणाधीन पेयजल टंकी एवं पाइप लाइनों का पंचायत समिति बहरोड प्रधान प्रतिनिधि बस्तीराम यादव एवं जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता रामकिशोर यादव एवं सहायक अभियंता नवीन यादव तथा जेजेएम के ठेकेदार व विक्रम सिंह गुर्जर द्वारा निरीक्षण किया गया । ग्रामवासियों की मांग पर प्रधान एवं अधिशासी अभियंता राम किशोर यादव ने ठेकेदार को निर्माण कार्य को सुरक्षित मानदण्डों के अनुरूप शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि ग्राम में पानी की सप्लाई को शुरू किया जा सके । इस दौरान पंच रघुवीर सिंह, पीटीआई जगदीश प्रसाद यादव भी साथ मौजूद रहे । प्रधान सरोज यादव ने पेंशनर्स को भौतिक सत्यापन में आ रही दिक्कतों को लेकर निदेशक को लिखा पत्र ।      पंचायत समिति प्रधान सरोज यादव ने सामाजिक एवं आधिकारिता विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर कहा कि कई कारणों से कुछ पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन मे फिन्गर प्रिन्ट,आँख एवं चेहरे से सत्यापन नहीं हो पा रहा है। ऐसे पात्र पैंशनर्स का आधार से भौतिक सत्यापन किया जाने का ऑप्शन खुलवाएं ताकि पात्र पै...

भगतसिंह शाखा के सदस्यों द्वारा पक्षियों के लिए 80 परिंडे लगाए गए ।

Image
बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी)। बहरोड़ की नजदीकी उपतहसील गण्डाला में बुधवार को भगतसिंह शाखा के सदस्यों द्वारा पक्षियों के लिए "परिंडा लगाओ" अभियान चलाया गया। शाखा के सदस्यों सहित पर्यावरण प्रेमियों द्वारा उपतहसील के श्री श्याम मन्दिर, श्री ठाकुरजी मन्दिर, गणेशहोड़ा स्थित शिव मन्दिर, बेराली स्थित शिव मन्दिर, बाबा खेंवा मन्दिर, श्री सीताराम मन्दिर, शीतला माता मन्दिर, निहाली माता मन्दिर, बाबा भैया मन्दिर सहित आयुर्वेद औषधालय में स्थित छांयादार पेड़ों व छतों पर पक्षियों के लिए 80 परीण्डे लगाये और नित्य प्रति उनमें पानी डालने की शपथ ली।  इस नेक कार्य मे युवाओं सहित बुजुर्गों व बच्चों में उत्साह रहा सबकी यही चाह रही कैसे बेजुबान पक्षियों की मदद की जा सके । इस अवसर पर रामावतार पुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल यादव, विवेक दीप, डा. नीरज पांडे, लखमी ठेकेदार, राजकुमार यादव, बालकिशन जांगिड़, संदीप शर्मा, रजत यादव, रिंकु शर्मा, ललित यादव, मोहित यादव, जितेन्द्र कप्तान, डा. अभिमन्यु यादव, सोनू यादव, धर्मेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।