Posts

Showing posts from December, 2024

बच्चों को भेजें विदेश लेकिन अपने बुढ़ापे का भी रखें ख्याल ...

Image
आज की सच्चाई है ... दिखावे की रेस में खुद को आगे दिखाने के लिए लोग अपने बच्चों को पैसे या कर्जे के दम पर बाहर भेज देते हैं ... फिर वहाँ इश्क और फिर ऑफ कोर्स शादी ... फिर कौन माँ बाप ... पश्चिमी सभ्यता ने हमारी संस्कृति को निश्चित रूप से दूषित किया है .... कमाल की बात यह है," गोरे हमारी संस्कृति अपना रहे हैं और *ज्यादा पढ़े लिखे या कहें अंग्रेजी बोलने वाले* उस सभ्यता को पसंद कर रहे हैं जहाँ 16 साल के बाद ही बच्चे को खुद के हाल पर छोड़ दिया जाता है .... वह बच्चा भला कैसे क़द्र करेगा माता पिता की ।" लानत है ऐसी विदेशी पढ़ाई और विदेशी पैसे पर जहाँ ,"बुढ़ापे में माँ बाप को खुद खाना बनाना पड़े ।" अकेले बहरोड़ में ऐसे कांड होने वाले हैं और अलवर में तो हो ही रहे हैं । अंत में मेरे देश जैसा कोई देश नहीं है और न ही कहीं की संस्कृति । 🙏🙏

जातिवाद नए भारत की सबसे बड़ी समस्या है ...सरकारी जॉब्स से रिटायर होने के बाद वाले लोगों को जातिवाद क्यों समझ में ज्यादा आता है ....!!

Image
बहरोड़ । कल बहरोड़ में कुछ कट्टर जातिवादी लोगों ने मनुस्मृति की कॉपी जलाई, क्यों ...!! मर्द मान लेंगे असली यदि वही लोग *कुरान या बाइबल* की बुक जला देंगे ... इनमे भी कुछ रिटायरमेंट के बाद पागल हुए सरकारी टीचर और सरकारी कर्मी हैं ....... अब जाकर इनका असली रूप दिख रहा कि *," स्कूल समय पर जातिवाद के खिलाफ पढ़ाने वाले तो खुद जातिवाद करते थे ।"*  क्या इनके यह जलाने से समाज एक होगा ..? आज कोई भी जातिवाद नहीं करता है लेकिन ऐसे लोग समाज को लड़ाने का प्रयास क्यों करते हैं ..? मानते हैं पहले सामाजिक ढाँचा था ऐसा जिसमें होता था जातिवाद लेकिन अब .... यह नया भारत है युवाओं का , सबसे ज्यादा युवा आज भारत में है  आज भारत विश्व में चिकित्सा, शिक्षा, विज्ञान, योगा, आयुर्वेद, ऑटोमोबाइल सहित लगभग हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रहा है तो ....  खुद कमाकर बच्चों के लिए पैसा जोड़ चुके तुच्छ सोच वाले लोग युवाओं को बरगलाकर *उन्हें भड़काकर* समाज मे गंदगी फैलाने का कार्य कर रहे हैं .... निवेदन है युवाओं से यह लोग कमा चुके हैं और आपको समाज से अलग करने का कार्य कर रहे हैं .... *जरा सोचना आपके यह 10...

सुशासन सप्ताह के तहत ADM सहारण की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई कार्यशाला ।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ । राज्य में 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक आयोजित ‘‘सुशासन सप्ताह‘‘ के तहत सोमवार को सुशासन के लिए किए नवाचारों एवं प्रयासों की जानकारी आमजन के साथ साझा करने के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण की अध्यक्षता में कोटपूतली पंचायत समिति के सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि सुशासन से ही लोकतंत्र की सफलता सुनिश्चित होती है। अगर सुशासन का ढांचा ही मजबूत नहीं होगा तो लोकतंत्र के उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो सकती है। सही मायनों में सुशासन आमजन से जुड़े कानून, नियमों, सुविधाओं एवं अधिकारों को आमजन तक बिना किसी औपचारिकता के पहुंचाना एवं उसका लाभ दिलवाना है।  सहारण ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी उनके विभागों में आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कर्तव्यनिष्ठता के साथ पूर्ण करें। साथ ही कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ श्रेष्ठतम व्यवहार करते हुए उन्हें पूर्ण रूप से संतुष्ठ करके ही वापस भेजें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्मिक को ...

बहरोड़ में खाद्य पदार्थों के निर्माण, बिक्री और वितरण समस्या के समाधान के लिए लगा शिविर ।

Image
#बहरोड़ कस्बे के विभिन्न खाद्य पदार्थ के निर्माण बिक्री एवं वितरण से संबंधित जुड़े हुए खाद्य व्यापारियों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त, जयपुर के निर्देश के क्रम में कोटपूतली बहरोड़ सीएमएचओ डॉ आशीष सिंह शेखावत ने बताया कि सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को उनकी श्रेणी के अनुसार अपने खाद्य कारोबार स्थल पर फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड लगाने एवं सभी खाद्य व्यापारियों को साफ सफाई से कार्य करने के लिए खाद्य सामग्री को ढककर रखकर बिक्री करने के लिए निर्देशित किया गया है ।   इसमें खाद्य पदार्थ निर्माण इकाई वाले/ मिठाई एवं रेस्टोरेंट के 35 व्यापारी शामिल हुए। साथ ही अग्रवाल भवन में रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 20 रजिस्ट्रेशन एवं 01 लाइसेंस बनाया गया।  उक्त मीटिंग एवं कैंप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा, रोशन लाल यादव एवं MFTL लेब टेक्नीशियन पवन कुमार एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता उपस्थित रहे।

फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले को लेकर कल सुबह 11 बजे बहरोड़ के अग्रवाल भवन में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी लेंगे मीटिंग ।

#बहरोड़ आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपुतली-बहरोड़ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 15 दिवसीय फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड अभियान के तहत बहरोड़ के विभिन्न खाद्य पदार्थ के निर्माण,बिक्री एवं वितरण से संबंधित जुड़े हुए खाद्य व्यापारियों के साथ सोमवार को फूड सेफ्टी डिसप्ले बोर्ड लगाने के संबंध में बहरोड़ के अग्रवाल भवन में मीटिंग का आयोजन किया जाएगा ।  " सोमवार को बहरोड़ के अग्रवाल भवन में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक खाद्य रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। शिविर में दवा विक्रेता,किराना, बेकरी, फास्ट फूड,चाट पकौड़ी, फल सब्जी आदि सभी प्रकार के विक्रेताओं के लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किए जाएंगे जिन्हें मौके पर ही टीम द्वारा ऑनलाइन अपलोड कर रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस जारी किए जाएंगे।" - नेहा शर्मा, नोडल अधिकारी,कोटपुतली बहरोड़

जयपुर । कृषि विभाग की टीम नें किया कस्टम हायरिंग केन्द्रों का निरीक्षण ।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी)  । कृषि आयुक्तालय, जयपुर से आई टीम नें जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में स्थापित कस्टम हायरिंग केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। टीम में आर.के. शर्मा (उपनिदेशक कृषि अभियांत्रिकी, कृषि आयुक्तालय) जयपुर के साथ संयुक्त निदेशक कृषि महेन्द्र कुमार जैन व  सहायक निदेशक कृषि रामजी लाल यादव रहे। टीम द्वारा पंचायत समिति कोटपूतली के चर्तुभूज, चिमनपुरा व शुक्लावास, पंचायत समिति पावटा की द्वारिकपुरा तथा पंचायत समिति विराटनगर के बजरंगपुरा व खातोलाई कस्टम हायरिंग केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कस्टम हायरिंग केन्द्रों को उपलब्ध कराये गये कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाकर लाभान्वित होने वाले किसानों, किराये पर दिये गये कृषि यंत्रों से हुई आय की जानकारी प्राप्त की गई।  उल्लेखनीय है कि कस्टम हायरिंग केन्द्रों को राज्य सरकार द्वारा अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराये जाते है जिन्हे इच्छुक किसानों को बाजार की किराये की दर से कम दर पर उपयोग हेतु उपलब्ध कराये जाते है । टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान कस्टम हायरिंग ...

खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की मिलावटखोरों पर कार्रवाई ।

Image
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनेक स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि आयुक्त खाद्य  सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक महोदय एवम खाद्य  सुरक्षा अतिरिक्त आयुक्त महोदय एवम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपुतली बहरोड़ एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खैरथल तिजारा के निर्देशानुसार मिष्ठान भंडारों एवं किराना स्टोरों का निरीक्षण और सेंपल कार्यवाही की गई।  उन्होंने बताया कि बानसूर में मेसर्स बक्की स्वीट्स से मावा, बानसूर में नारायणपुर रोड से मेसर्स सांवरा स्वीट्स से बर्फी, सोड़ावास में मेसर्स श्री राजस्थान स्वीट्स से दूध का सैंपल लिया गया एवम बहरोड़ के गांव बर्डोद में मेसर्स शिव चाट एंड मिष्ठान भंडार से कलाकंद व बानसूर एवं सोड़ावास में किराना स्टोरों से नमक,चाय, रिफाइंड ऑयल, सूजी,मैदा, तेल,दलिया के सर्विलांस सैंपल लिए गए। साथ ही मिष्ठान भंडारों को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए एवम खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थो के रखरखाव एवम् फूड सेफ्टी से संबधित निय...

पंचायत समिति बहरोड का मुख्य भवन होगा डिस्मेंटल, बनेगी नई बिल्डिंग, पुरानी कमांडर जीप होगी नीलाम और 15 साल पुरानी बोलेरो की जगह प्रधान के लिए नई गाड़ी लेने का प्रस्ताव हुआ पारित - सरोज यादव, प्रधान , PS बहरोड़

Image
बहरोड़ । पंचायत समिति बहरोड प्रधान सरोज बस्तीराम यादव ने बताया कि पंचायत समिति बहरोड़ का मुख्य भवन जीर्ण  अवस्था में था जो बरसात में पूरा टपकता था जिससे पूरे भवन में पानी भरने के कारण अधिकारी और कर्मचारियों के बैठने लायक नहीं था तथा खतरे का घर बना हुआ था  जिसको डिस्मेंटल घोषित किए जाने का प्रस्ताव पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में लिया गया था जिस पर जिला स्तरीय  कमेटी द्वारा पंचायत समिति बहरोड के मुख्य भवन को डिस्मेंटल घोषित किए जाने की सिफारिश जिला कलेक्टर कोटपूतली बहरोड को भेजी गई थी उक्त निवेदन पर जिला कलेक्टर कोटपूतली- बहरोड कल्पना अग्रवाल ने पंचायत समिति बहरोड के मुख्य भवन के परिसर को ध्वस्त किए जाने अर्थात डिस्मेंटल किए जाने के आदेश पारित किए हैं । आज प्रधान सरोज यादव की अध्यक्षता में पंचायत समिति बहरोड की प्रशासन एवं स्थापना समिति में जिला कलेक्टर महोदय के डिस्मेंटल आदेश की पालना में नए भवन के परिसर हेतु राशि आवंटित किए जाने के लिए मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर एवं विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव को पत्र लिखे जाने का निर्णय ...

जिला प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन व जिला विकास पुस्तिका का किया विमोचन । बाजरे का केक काटकर 'वोकल फोर लोकल' के नारे को बुलंद करते हुए स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर दिया बल ।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ ।  राजस्व उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री व विजय सिंह चौधरी ने कोटपूतली में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभागों द्वारा लगाई गई विभिन्न स्थलों का जायजा लिया । चौधरी ने सर्वप्रथम 'पंच गौरव स्टॉल' का अवलोकन करते हुए जिले के पांच गौरव के बारे में जानकारी प्राप्त कर बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंच गौरव पर विशेष रूप से ध्यान देने एवं उसके समुचित विकास को सुनिश्चित करने हेतु इन 5 तत्वों को जिले के पंच गौरव के रूप में मान्यता देते हुए नवीन कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। इसके उपरांत पांच गौरव प्रतियोगिता के तहत एक सांकेतिक कुश्ती का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को मोमेंटो प्रदान कर उनकी हौसला आफजाई की गई ।  इस दौरान चौधरी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान स्वास्थ्य की जांच करते हुए रक्तचाप का परीक्षण भी करवाया इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अवलोकन के दौरान राज्य सरकार के 1 वर्ष की वर्षगांठ पर बनाए गए बाजरे के केक ...

सफाई कर्मी भर्ती रद्द : डीएलबी के अनुभव प्रमाण-पत्र मंगवाने से हलचल, सरकार करवा सकती है जांच, पैसा लेकर अनुभव प्रमाण पत्र बनाने की चर्चा जोरों पर ।

Image
जयपुर । प्रदेश में अनुभव प्रमाण पत्र के बढ़ते विवाद के बाद सफाई कर्मचारियाें की भर्ती भले ही रद्द हो गई हो बावजूद इसके डीएलबी ने निकायों द्वारा बनाए गए अनुभव प्रमाण पत्र मांगे हैं। बस इसी आदेश को लेकर प्रदेश के कई निकायों में जबरदस्त खलबली मची हुई है और चर्चा है कि इन मामलों की जांच हो सकती है क्योंकि अनुभव प्रमाण पत्रों में गडबड़ी की काफी शिकायतें डीएलबी मुख्यालय पहुँची हैं ।  बहरोड़ में भी गैर अनुभवी लोगों के प्रमाण पत्र बना देने की चर्चा जोरों पर थी और पीड़ित स्वच्छता सैनिकों ने इसकी शिकायत ऊपर तक दी है ।    दरअसल सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए पहले डीएलबी ने ही सभी निकायों को पाबंद किया था कि अनुभव प्रमाण पत्र स्थायी वेतन या पीएफ कटने वाले कार्मिक का ही बनाये  लेकिन जितने पद पर भर्ती होनी थी उतने अनुभवी नही निकले। सूत्रों के हवाले पक्की खबर यह भी सामने आ रही  कि अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने में आवेदकों का खर्चा हुआ, आवेदन का भी खर्चा हुआ और रिश्वत राशि लेकर जमकर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र भी बनाए गए। इसकी शिकायत डीएलबी को हुई इसीलिए डीएलबी ने सभी निकायों से सभ...

#RBI के नए गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा, शक्तिकांत दास होंगे इसी महीने रिटायर ।

Image
#RBI के नए गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा, शक्तिकांत दास होंगे इसी महीने रिटायर । राजस्थान कैडर के 1990 बैच के IAS अफसर हैं संजय मल्होत्रा । #RBIMonetaryPolicy #RBIGovernorShaktikantaDas #rbigovernorsanjaymalhotra

सर्दी की शांत रातों में बिजली चोरी कर रहे लोगों की खैर नहीं, हाइवे पर बिजली चोरों की 17 लाख की भरी वीसीआर ।

Image
कोटपूतली बहरोड़ ।  अधीक्षण अभियंता, जयपुर डिस्कॉम,कोटपूतली मनोज गुप्ता के निर्देशानुसार विद्युत विभाग की बहरोड व कोटपूतली विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से बहरोड़ कोटपूतली हाईवे पर बिजली चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जिसमें सहायक अभियंता सतर्कता बहरोड संदीप सिंह व सहायक अभियंता सतर्कता कोटपूतली अमित ढाका द्वारा अलग अलग स्थानों पर बिजली चोरों के खिलाफ करीब 17 लाख रुपये की 10 वीसीआर भरकर चालान किया गया । "  जुर्माना राशी जमा नही कराने पर बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जावेगी । क्षेत्र के सभी लोगों से अपील है कि बिजली चोरी नहीं करें और बिजली चोरी करने वालों की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने का श्रम करें। "- मनोज गुप्ता, SE, JVVNL इस दौरान रमेश चंद्र एस.एस.ए, हरीश, जय सिंह, कमल, जगदीश  और नवीन यादव सतर्कता टीम में शामिल रहे।

उर्वरकों की मांग अनुसार आपूर्ति व वितरण पर पूर्ण निगरानी के लिए जिला स्तरीय फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेटरी टास्क फोर्स करेगी निगरानी - कल्पना अग्रवाल, जिला कलेक्टर

Image
कोटपूतली। जिला स्तरीय फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन  रेगुलेटरी टास्क फोर्स की बैठक  का आयोजन जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड़ कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  बैठक में जिला कलक्टर द्वारा किसानों को मांग अनुसार उर्वरकों की समय पर उपलब्धता कराने के लिये कृषि विभाग व उर्वरक आपूर्तिकत्ताओं के बीच बेहतर तालमेल रखे जाने के निर्देश दिये गये।  जिला कलक्टर द्वारा किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता कराये जाने हेतु विभागीय अधिकारियों को क्षैत्र में निरन्तर भ्रमण कर उर्वरक विक्रेताओं का निरीक्षण करने, अवैध भण्डारण करने व संदेह की स्थिति में नमूने लेने के निर्देश दिये गये तथा दोशी विक्रेताओं के विरुद्व नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के लिये पाबन्द किया गया।   सहकारी समितियों में मांग अनुसार उर्वरकों की व्यवस्था की जावें ।  जिला कलक्टर द्वारा किसानों को मांग अनुसार उर्वरकों की समय पर उपलब्धता कराने के लिये सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता रखे जाने के निर्देश सहकारी विभाग को दिये गये। उनके द्वारा ...

ATOAI 16th Invention Would be Mark for Arunachal Pradesh Tourism & economy .

Image
Arunachal Pradesh's Cultural Minister addressed the closing ceremony at the ATOAI Tawang , Arunachal Pradesh convention.  The ATOAI convention, held from December 3 to 8, 2024, aimed to promote Arunachal Pradesh as a premier adventure tourism destination. The event brought together professionals in the adventure tourism industry to explore the region's potential and focus on sustainable tourism practices .. Some key highlights of the convention include :-   Adventure Tourism Potential : Arunachal Pradesh's vast potential for adventure tourism, including activities like river rafting, paragliding, and trekking & Yes Zipline. Sustainable Tourism :  The importance of sustainable tourism practices to preserve the natural and cultural heritage of the region. Infrastructure Development : The significant strides made in infrastructure development, including improved roads and air connectivity. Border Tourism : The potential for border tourism to ...

Bad Customer Service by Indigo Airline Staff at Pune, Airport & due to unprofessional & untrained staff they kept my Bag with them..

Image
Missing Luggage - PNR No. K67MWN Dear Indigo Airlines Customer Service Team, I am writing to report a missing luggage incident for my recent flight with Indigo Airlines. The details of my flight and missing luggage are as follows: PNR No.: K67MWN Passenger Name: Sanjay Kumar ATOAI Member & Journalist Flight Number: 6E623 Flight Date: 3 DECEMBER 2024 0315 HRS Departure City: PUNE Arrival City: GUWAHATI My checked-in luggage 031291 11670 has not been returned to me after the flight. I have checked with the airport staff and the baggage claim area but my luggage is nowhere to be found. At Guwahati Airport 6.15am Though when I haven't got my bag I've reported to the lady manager ( Don't remember her name)  and Debjyoti at Guwahati Airport.  They assured me that my luggage would be delivered to Tawang, Arunachal Pradesh by 3rd December at my hotel. Unfortunately, it's been full day & NO SIGN of my bag. Later by 3rd December Evening...

भजन लाल सरकार के एक वर्ष पूरे होने व घोषणाओं की समीक्षा को लेकर जिला कलेक्टर अग्रवाल ने समस्त विभाग के अधिकारियों की ली साप्ताहिक बैठक ।

Image
कोटपूतली बहरोड़ ।  जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट में सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की तैयारियों व विभागीय प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर राज्य सरकार से मिले दिशा निर्देशों के अनुरूप तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 से 15 दिसंबर तक जिलों में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियों से जुड़े कार्य सभी संबंधित विभागीय अधिकारी शुरू करें। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी विभाग आवश्यक तैयारियां शुरू कर दें ।   उन्होंने सम्भावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम, बिजली, पानी, सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सूचारू रूप से आपूर्ति एवं समीक्षा बैठकों की अनुपालना रिपोर्ट, सम्पर्क पोर्टल, सीएमओ आदि की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की। ।  बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश सहारण, मुख्य चिकित्सा ...

हर पत्रकार दलाल नहीं, कुछेक की खुद्दारी ने ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की लाज बचा रखी है, तलवार नहीं कलम ही है हमारे पास बस और रोजाना की धमकियां ।

Image
*आप पत्रकारों से उम्मीद करते हैं कि वो सच लिखें, अन्याय के खिलाफ लड़ें, सत्ता से सवाल पूछें, गुंडे अपराधियों का काला चिट्ठा खोल के रख दें और लोकतंत्र ज़िंदाबाद रहे।* *1. लेकिन पत्रकारों से कभी पूछिए उनकी सैलरी क्या है ?* *2. कभी पूछिए पत्रकारों के घर का हाल क्या खर्च कैसे चलता है?*  *3. कभी पूछिए उनके खर्चे कैसे चलते हैं ?* *4. कभी पूछिए उनके बच्चों के स्कूल की पढाई कैसे होती है?*  *5.कभी मिलिए उनके परिवार,बच्चों से और पूछिए उनके कितने शौक पूरे कर पाते है?* *6.कभी पूछिए की अगर कोई खबर ज़रा सी भी इधर उधर लिख जाएं और कोई नेता, विभाग, सरकार या कोई रसूखदार व्यक्ति मांग लें स्पष्टीकरण तो कितने मीडिया हाउस अपने पत्रकारों का साथ दे पाते हैं?* *7. कितने पत्रकारों के पास चार पहिया वाहन हैं ?*  *8. कितने पत्रकार दो पहिया वाहनों से चल रहे हैं ?*  *9. कितने पत्रकारों के पास बड़े बड़े घर हैं?* *10. अपना और अपनों का इलाज़ कराने के लिए कितने  पत्रकारों के पास जमा पूंजी है ?* *11. प्रिंट मीडिया के पत्रकारों का रूटीन पूछिएगा कभी, दिन भर फील्ड और शाम को ऑफिस आकर खबर ल...