अतिरिक्त जिला कलक्टर ने उप तहसील कार्यालय एवं पुलिस थाना, हरसौरा का किया निरीक्षण।
कोटपूतली-बहरोड़, 31 अक्टूबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने शुक्रवार को उप तहसील कार्यालय हरसौरा और पुलिस थाना हरसौरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उप तहसीलदार पवनेश शर्मा से कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अनुभागों की जानकारी लेते हुए संधारित दस्तावेजों और रजिस्टरों की जांच की एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए. एडीएम ने कार्यालय निरिक्षण के दौरान लंबित पंजीयन, राजस्व संबंधी प्रकरण, एल आर, म्यूटेशन, पत्थरगढ़ी, सीमाज्ञान, रास्ते प्रकरण, 90 ए, कुर्रेजात एवं विभाजन के प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो. उन्होंने अन्य विभागीय कार्य पूर्ण करते हुए पोर्टल पर अपडेट करने, कार्यालय पत्राचार पूर्ण रूप से ई-फाइलिंग के माध्यम से करने, सीएमओ, संपर्क पोर्टल, जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने एवं कार्यालय में आग्नतुकों व आमजन से संवेदनापूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए. एडीएम ने उप तहसील के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा कर...