Posts

Showing posts from September, 2025

कोटपुतली के मेन मार्केट में स्थित मैसर्स कमल जनरल स्टोर के घर पर मिला 375 किलो नकली घी, खाद्य विभाग ने किया सीज।

Image
कोटपूतली। आयुक्त खाद्य  सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक महोदय डॉ. टी.शुभमंगला , जिला कलेक्टर कोटपुतली बहरोड़ प्रियंका गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोटपुतली बहरोड़ डॉ. ओमप्रकाश सहारण के निर्देशन में आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए  कोटपुतली के मेन मार्केट में मिलावटी घी की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम  जांच दल के साथ मौके पर पहुंची।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपुतली बहरोड़ डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने बताया कि को टपुतली के मेन मार्केट में स्थित मैसर्स कमल जनरल स्टोर में कमलकान्त स्वामी मिलावटी घी बेचता हुआ पाया गया।जांच दल द्वारा घर पर निरीक्षण के दौरान 25 पीपे जिसमें 375 किलो मिलावटी घी पाया गया साथ ही उसके पास 3 गैस एवं 3 सिलेंडर पाए गए जिसमें ये वनस्पति घी गर्म करके मिलावटी घी के पीपे तैयार करता है। मालिक ने बताया कि मैं घी तैयार करने के लिए अलवर से वनस्पति एवं खुल्ला घी लेकर आता हूं एवं एक पीपे घी में चार पीपे वनस्पति के मिलाकर पांच पीपे मिलावटी घी तैयार करता हूं जिन्हें बाजार में 500 रूपये के भाव से बेचता हूं। इस प्रकार एक घी ...

बाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ, भीटेड़ा में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन।

Image
बहरोड़। आज बाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ, भीटेड़ा में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से विशिष्ट वक्ताओं ने भाग लिया और इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। मुख्य वक्त उमेश यादव , दिल्ली  ने "वन नेशन, वन इलेक्शन" की आवश्यकता और इसके संभावित लाभों पर गहराई से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव से देश में समय, संसाधन और धन की बचत होगी जिससे शासन अधिक कुशल बन सकेगा। छात्र नेता शंकर गोरा ने चुनाव प्रणाली की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए इसे अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के उपायों पर जोर दिया। बहरोड़ नगर परिषद से पार्षद व भाजपा नेता ओम यादव ने ग्रामीण और शहरी  स्तर पर एक साथ चुनावों की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि "एक राष्ट्र, एक चुनाव" से न केवल प्रशासनिक स्थिरता आएगी, बल्कि आम जनता को भी बार-बार चुनावी प्रक्रिया से गुजरने की कठिनाई से राहत मिलेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य इस विचारधारा को जनमानस तक पहुँचाना और इससे जुड़े विभिन्न पक्ष...

जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह ने व्यापारियों से किया संवाद, जीएसटी बचत उत्सव से संबंधित पम्पलेट का किया वितरण।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 25 सितंबर। जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरें कम करने के साथ ही जीएसटी की सिर्फ दो स्लैब रखते हुए आमजन को राहत दी है। उन्होंने व्यापारी वर्ग से आह्वान किया कि जीएसटी दरों में कमी का लाभ उपभोक्ता तक पहुंचाएं।   सिंह गुरुवार को जिले के व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक में जीएसटी दरों में कमी का लाभ आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए जीएसटी बचत उत्सव के तहत आयोजित चर्चा में भाग ले रहे थे।  उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं के दाम कम होने से उन्हें बचत होगी और वे अपने बच्चों के भविष्य और बेहतर शिक्षा पर ज्यादा खर्च कर पाएंगे, ज्यादा निवेश कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों का कारोबार भी सुगम होगा। इस अवसर पर उन्होंने जीएसटी बचत उत्सव से प्रचार सामग्री का वितरण भी किया। विधायक हंसराज पटेल ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों में कमी कर आमजन को आर्थिक बचत का तोहफा दिया है।  जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने व्यापारियों से...

आगामी दिनों में कोटपूतली, बहरोड़, बर्डोद, माँढ़ण, नारायणपुर, बानसूर, विराटनगर में यहाँ लगेंगे "शहरी सेवा शिविर"।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 24 सितम्बरl नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद ने बताया कि नगर परिषद कोटपुतली द्वारा प्रात: 9:30 से सायं 6 बजे तक इन शिविरों का आयोजन नगर परिषद क्षेत्र कोटपूतली में किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 25 सितम्बर को वार्ड संख्या 25 से 27 एवं 31 व 32 तक नागाजी की गोर फायर स्टेशन में, 26 सितंबर को वार्ड संख्या 24 एवं 28 से 30 के लिए डुंगावाले हनुमान मंदिर में, 27 सितंबर को वार्ड संख्या 37 से 40 के लिए डुंगावाले हनुमान मंदिर  नगर परिषद क्षेत्र में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।  नगर परिषद बहरोड़ में यहां आयोजित होंगे कैंप नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि नगर परिषद बहरोड़ क्षेत्र में  25 सितम्बर को वार्ड संख्या 24 से 26 तक के लिए नगर परिषद कार्यालय में, 26 सितम्बर को वार्ड संख्या 27 से 29 तक के लिए राजकीय विद्यालय, इन्दिरा कॉलोनी में  शिविर लगेगा।  नगर पालिका बर्डोद में 25 सितम्बर को वार्ड नंबर 7, 26 सितम्बर को वार्ड 8,और 27 सितम्बर को वार्ड नंबर 9 के लिए कार्यालय नगर पालिका बर्डोद में, नगर पालिका नीमराना द्वारा 25 सितम्बर को वार्ड नंबर 9 से 10 और पंचायत ...

नगर परिषद परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 लाभार्थियों को मिला लाभ।

Image
कोटपूतली बहरोड़, 23 सितम्बर। नगर परिषद परिसर में मंगलवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर-2025 के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 लाभार्थियों को आवास योजनन्तर्गत लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान वार्ड नं. 28, बानसूर रोड, मोहल्ला बड़ाबास निवासी महेश कुमावत पुत्र मातादीन कुमावत ने वर्ष 2023-24 में नगर परिषद कोटपूतली से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत, उनके आवास के पूर्ण होने पर अंतिम किस्त राशि तीस हजार रुपये का चेक शिविर में जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह, विधायक हंसराज पटेल व जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी द्वारा सौंपा गया। लाभार्थी ने चैक प्राप्त कर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री व राजस्थान सरकार व प्रसाशन का आभार व्यक्त किया।

पावटा और कोटपुतली में जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह ने किया शिविरों का निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और चैक।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 23  सितम्बर।  प्रदेश में आयोजित “शहरी सेवा शिविर 2025” आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बन रहे हैं। राज्यमंत्री, राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग, राजस्थान सरकार एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह ने मंगलवार को नगर पालिका पावटा और नगर परिषद कोटपुतली में आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर जनता से संवाद स्थापित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का हाथों-हाथ लाभ प्रदान किया। नगर पालिका पावटा द्वारा वार्ड 16 और 22 के लिए कार्यालय परिसर में और नगर परिषद कोटपुतली द्वारा वार्ड 11 और 12 एवं 19 से 23 के लिए कार्यालय परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविरों में  सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने स्टोलवार विभागों द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर आमजन को योजनाओं के बारे में अधिकाधिक जागरूक कर लाभान्वित करने को कहा. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान सुशासन और पारदर्शिता की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जिसमें प्रशासन जनता के द्वार पर खड़ा है।” ...

जिले में जीएसटी बचत उत्सव के कार्यक्रम हुए आयोजित, आमजन को बताए फायदे, जीएसटी की बदली स्लैब से रोटी, कपड़ा और मकान होंगे सस्ते।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 22 सितंबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत 22 सितंबर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वाणिज्य कर अधिकारी, वृत शाहजहांपुर एवं नोडल अधिकारी ज्योति स्वरूप शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत 22 से 29 सितंबर तक जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  इसी क्रम में सोमवार को तहसील नीमराना के मुख्य बाजार में कर सुधारों की जानकारी प्रदान की गई। नीमराना इंडस्ट्री एसोसिएशन के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें दुकानदारों को अवगत करवाया गया कि कर दरों में की गई कमी का पूर्ण लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचे। आमजन को भी यह जानकारी दी गई कि कर दरों में कमी से वस्तुएँ सस्ती हुई हैं।  साथ ही विधायक विराटनगर कुलदीप धनखड़ एवं नीमराना प्रधान संतोष यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जीएसटी बचत उत्सव के तहत जनसंपर्क कर लोगों को कर में की गई कमी के लाभों से अवगत कराया। विधायक धनखड़ ने कहा कि अभियान के तहत जीएसटी स्लैब में बदलाव का आमजन के बीच प्रचार-प्रसार कार्य किया जा रहा है। जीएसटी की बदली स्लैब से रोटी, कपड़ा औ...

जिला कलक्टर ने किया शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण।

Image
कोटपूतली-बहरोड़,18 सितम्बर। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने गुरुवार को उपखंड कोटपुतली की ग्राम पंचायत बनेठी और रायकरणपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों एवं नगर परिषद कोटपुतली द्वारा सैनी सभा टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर वार्ड 5 से 10 के लिए आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया।  जिला कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर स्थल पर पंजीकरण, हेल्प डेस्क, बैठने की व्यवस्था तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित हों। आमजन को आवेदन भरने में यदि कठिनाई हो तो कर्मचारियों द्वारा उनकी मदद की जाए। उन्होंने भूमि संबंधी प्रकरणों जैसे नामांतरण, रास्ते खोलना, आपसी सहमति से विभाजन आदि के मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर आयोजन के दौरान गांव-गांव में साफ-सफाई, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और आमजन को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और ग्रामीणों को जांच, उपचार एवं आवश्यक दवाएँ ...

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल के मध्य अलवर लोकसभा क्षेत्र के सड़क तंत्र के विकास पर हुई मीटिंग।अलवर लोकसभा क्षेत्र में सड़क मार्ग विस्तार व नये निर्माण कार्यों की मिली सैद्धांतिक सहमति के रूप में सौगाते।एनएच 48 के मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य को आगामी तीन माह में पूर्ण गुणवत्ता के साथ कर पूर्ण करने के निर्देश।

Image
नई दिल्ली/ कोटपूतली-बहरोड़, 16 सितम्बर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली में नितिन गडकरी के आवास पर अलवर लोकसभा क्षेत्र में सड़क तंत्र के विस्तार उसे सुदृढ़ करने व नये निर्माण कार्यों के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। प्रतिनिधि मंडल ने सौगातों पर आभार जताया, हस्तशिल्प सामग्री व कलाकंद किया भेंट। अलवर लोकसभा क्षेत्र (अलवर, खैरथल,तिजारा,राजगढ़, रामगढ़, बहरोड़ व मुंडावर ) के जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का अभिनंदन किया। उन्होंने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, सरिस्का एलिवेटेड रोड परियोजना, पनियाला-बड़ौदा मेव एक्सप्रेस-वे (भारतमाला परियोजना) तथा CRIF परियोजनाओं की सौगातों पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने रामगढ़ क्षेत्र की...

17 और 18 सितम्बर को यहां आयोजित होंगे ‘ग्रामीण सेवा शिविर‘।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 16 सितंबर। राज्य सरकार के आदेशानुसार एवं जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी के निर्देशन में 17 सितम्बर से दिनांकवार ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे।  अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बताया ने कि अभियान के तहत *उपखण्ड क्षेत्र कोटपूतली* में  17 सितम्बर को ग्राम पंचायत देवता एवं बनार और 18 सितम्बर को बनेठी एवं रायकरणपुरा में ग्राम पंचायत भवनों में शिविर आयोजित किये जायेगें। वहीं *उपखण्ड़ः पावटा* में 17 सितम्बर को मण्ढ़ा एवं कारोली, 18 सितम्बर को पांचूडाला एवं तुलसीपुरा, ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जायेगें। *उपखण्ड़ः नारायणपुर* में 17 सितम्बर को कोलाहेड़ा एवं कानपुरा लाॅज, 18 सितम्बर को खरकड़ी कलाॅ एवं चांदपुरी में ग्राम पंचायत भवनों में शिविर आयोजित किये जायेगें।  इसी प्रकार * उपखण्ड़ः बहरोड़* में 17 सितम्बर को सरविन्दपुरा के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र जागुवास, 18 सितम्बर को भगवाड़ीखुर्द, भगवाड़ी कलां, कुरेली एवं बालपुरा के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र भगवाड़ी खुर्द में शिविर आयोजित किय...

नगर परिषद द्वारा 'शहरी सेवा शिविर' का आयोजन 17 सितम्बर से, एक ही स्थान पर होंगे विभिन्न कार्य।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 16 सितम्बर। 'सेवा पर्व पखवाड़े' के तहत राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को सुगम और त्वरित राहत मिल सके, इसलिए नगर परिषद कोटपूतली और बहरोड़ द्वारा वार्डवार 17 सितम्बर से 'शहरी सेवा शिविरों' का आयोजन किया जाएगा।  नगर परिषद कोटपुतली में यहां लगेंगे कैंप नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद ने बताया कि नगर परिषद कोटपुतली द्वारा प्रात: 9:30 से सायं 6 बजे तक इन शिविरों का आयोजन नगर परिषद क्षेत्र कोटपूतली में किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 से 4 के लिए एमडी नगर गोरखनाथ मंदिर के सामने, 18 सितम्बर को वार्ड संख्या 5 से 10 के लिए सैनी सभा टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर,  19 सितम्बर को वार्ड संख्या 13 से 16 तक के लिए मोरिजावाला धर्मशाला में , 23 सितम्बर को वार्ड संख्या 11 व 12 एवं 19 से 23 के लिए नगर परिषद कार्यालय में, 24 सितम्बर को वार्ड संख्या 17 व 18, 33 से 36 के लिए पंचायत समिति कार्यालय में, 25 सितम्बर को वार्ड संख्या 25 से 27 एवं 31 व 32 तक नागाजी की गोर फायर स्टेशन में, 26 सितंबर को वार्ड संख्या 24, 28 से 30 के लिए डुंगावाले हनुमान ...

जिला कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए मौसमी बीमारियों, परीवादों के निस्तारण सहित आधारभूत आवश्यकतओं के संबंध में निर्देश, शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर में आने वाले हर व्यक्ति को तुरंत राहत प्रदान करें अधिकारी।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 15 सितम्बर। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ' सेवा पर्व पखवाड़ा ' के अन्तर्गत 17 सितंबर से शुरू हो रहे शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों में आने वाले व्यक्तियों को नियमानुसार तत्काल राहत दी जाए। संबंधित विभागों के अधिकारियों का यह प्रयास होना चाहिए कि जो भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ एवं राजस्व सम्बन्धी अपने काम लेकर शिविर में आए वह निराश नहीं हो। जिला कलेक्टर सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि शिविरों में किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। सरकार की मंशा के अनुरूप शहरी एवं ग्रामीण जनता को पात्रता के अनुसार योजनाओं के लाभ शिविर के दौरान प्रदान करें, शिविर का समय प्रातः 9.30 बजे से 6 बजे तक रहेगा। शिविर समाप्ति यानी 6 बजे तक कुछ कार्य अपूर्ण या लंबित रहे तो कार्यों को पूर्ण करने के उपरांत ही शिविर का समापन किया जाए। साथ ही शिविर प्रभारी यह भी सुनिश्चित करें की शिविर शुरू होने से शिविर की समाप्ति तक अभियान से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी...

मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के सहायता केन्द्र के रूप में SIPF विभाग करेगा कार्य।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 14 सितम्बर। प्रदेश में जरूरतमंद, असहाय व अल्प आय वर्ग हेतु संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना एवं राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना में बीमित / पंजीकृत समस्त परिवारों हेतु दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु अथवा पूर्ण स्थाई अपंगता की स्थित में आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना संचालित की जा रही है। योजना में आठ प्रकार की दुर्घटनाओं यथा रेल/वायु/सडक दुर्घटना, ऊँचाई से गिरने तथा ऊँचाई से किसी वस्तु के गिरने, मकान के ढहने के कारण, थ्रेशर मशीन, कुट्टि मशीन, आरा मशीन, ग्लाईन्डर आदि से, बिजली के झटके, डूबने, जलने एवं रासायनिक द्रव्यों के छिडकाव से होने वाली दुर्घटनाओं में मृत्यु/क्षति होने पर अधिकतम दस लाख रूपये प्रति परिवार प्रति वर्ष आधार पर सहायता राशि प्रदान की जा रही है। योजना में लाभ प्राप्त करने हेतु एमएडीबीवाई पोर्टल पर दावेदार स्वयं अथवा ई-मित्र के माध्यम से दावा आसानी से ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकता है, किन्तु ध्यान में आया है कि योजना की पर्याप्त जानकारी के अभाव में पीडित परिवार द्वारा सीधे दावा प्रस्तुत ना...

"शहर चलो अभियान" (शहरी सेवा शिविर-2025) के तहत कोटपूतली और बहरोड़ नगर परिषद क्षेत्रों में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक लगेंगे शिविर।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 13 सितम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘शहरी सेवा शिविर-2025’ के अंतर्गत आमजन को सुगम और त्वरित राहत मिल सके, इसलिए नगर परिषद कोटपूतली और बहरोड़ द्वारा वार्डवार राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के निस्तारण हेतु 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा।  नगर परिषद कोटपुतली में यहां होंगे कैंप नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद ने बताया कि नगर परिषद कोटपुतली द्वारा प्रात: 9:30 से सायं 6 बजे तक इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 15 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 से 4 के लिए एमडी नगर गोरखनाथ मंदिर के सामने गोपालपुरा रोड, 16 सितम्बर को वार्ड संख्या 5 से 8 के लिए सैनी सभा टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर,  17 सितम्बर को वार्ड संख्या 9 से 12 तक के लिए मोरिजावाला धर्मशाला में ,18 सितम्बर को वार्ड संख्या 13 से 16 के लिए मोरिजावाला धर्मशाला में, 19 सितम्बर को वार्ड संख्या 17 से 20 में पंचायत समिति भवन में, 20 सितम्बर को वार्ड संख्या 21 से 24 तक नगर परिषद परिसर में, 23 सितंबर को वार्ड संख्या 25 से 28 के लिए ना...

माटीकला कामगारों/दस्तकारों हेतु माटीकला कौशल विकास एवं जागरूकता शिविर आयोजित।

Image
कोटपूतली-बहरोड़,12 सितंबर। श्रीयादे माटीकला बोर्ड, राजस्थान सरकार द्वारा माटीकला कामगारों/दस्तकारों हेतु माटीकला कौशल विकास एवं जागरूकता शिविर का आयोजन शुक्रवार को बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक के मुख्य आतिथ्य में श्री लालचंद मोरीजावाला ट्रस्ट धर्मशाला, कोटपूतली में आयोजित किया गया।  टाक ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार एक समावेशी और संवेदनशील सरकार के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और पारंपरिक कला एवं शिल्प को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर बजट घोषणा का धरातल पर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने माटीकला कामगारों के हितों का रखा ध्यान: टाक उन्होंने कहा कि माटीकला बोर्ड के हितों को बजट में विशेष महत्व देते हुए नि:शुल्क मशीन वितरण की घोषणा की गई है। पहले यह संख्या एक हजार थी, जिसे अब बढ़ाकर 2 हजार कर दिया गया है। इन मशीनों का वितरण शत-प्रतिशत सब्सिडी पर किया जा रहा है ताकि दस्तकारों के कार्य में गति आए और ...

स्वच्छता प्रबंधन,नाइट टूरिज्म व कल्चरल हेरिटेज वॉक शहर में स्ट्रीट सहित प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े को लेकर केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा बैठक।

Image
अलवर 12 सितम्बर। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वच्छता अभियान व शहर के समग्र विकास से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान वन एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा मौजूद रहे। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री यादव ने अधिकारियों को स्वच्छता रैंकिंग में 54 वां स्थान एवं वायु  सर्वेक्षण में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि शहर में स्वच्छता के क्षेत्र में और अधिक सुधार के लिए निरंतर कार्यशील रहे। उन्होंने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता व वायु सर्वेक्षण में सम्मिलित प्रत्येक बिंदु की विस्तृत समीक्षा कर नगर निगम आयुक्त को सर्वेक्षण के प्रत्येक बिंदु की विशेष कार्ययोजना तैयार कर पाए गए गैप व कमियों को आगामी तीन माह में स्वच्छता अभियान के माध्यम से पूर्ण करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से प्रारंभ हो रहे सेवा पखवाड़े से नागरिकों को जोड़ कर स्वच्छता गतिविधियां का आयोजन किया जावे।  उन्होंने सेवा पख...

केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कम्पनी बाग का भ्रमण कर शहरवासियों से किया संवाद, अलवर शहर को स्वच्छ व हरा बनाने में सहयोग करने का किया आह्वान।

Image
अलवर 12 सितम्बर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने शुक्रवार को कम्पनी बाग का अलसुबह भ्रमण कर शहरवासियों से संवाद किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने शहरवासियों से अलवर शहर को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।    यादव ने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि अरावली की सुरम्य पहाडियों के नजदीक बसा अलवर शहर बाबा भर्तृहरि की तपोस्थली है। इसको साफ-सुथरा व हरा-भरा शहर बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सांसद होने के नाते अलवर को स्वच्छ शहर बनाने, यहां के ट्यूरिज्म को बढाने व जिले का सम्पूर्ण विकास करने की दिशा में पूर्ण मनोयोग से निरन्तर काम किया जा रहा है। उन्होंने अलवर की स्वच्छता रैंकिंग 366वें स्थान से 54वें स्थान पर आने एवं स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में तीसरी रैंकिंग प्राप्त करने पर अलवरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इसे और बेहतर बनाने की दिशा में सामूहिक जनसहभागिता के साथ निरन्तर सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 17 सितम्बर से महात्मा गांधी के जन्म दिव...

कृषि आदान विक्रेताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 11 सितम्बरl कार्यालय संयुक्त निदेशक कृषि द्वारा गुरूवार को कोटपूतली, पावटा एवं विराटनगर में निजी एवं सहकारी समिति कृषि आदान विक्रेताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मोरीजावाली धर्मशाला में आयोजित किया गया। इसमें 78 आदान विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। उपनिदेशक उद्यान लीलाराम जाट ने लाईसेन्स की प्रक्रिया, स्टॉक रजिस्टर एवं बिल बुक संधारण के बारे में जानकारी दी। संयुक्त निदेशक कृषि (वि.) कार्यालय के सहायक निदेशक कृषि, डॉ. रामजीलाल यादव ने बताया कि आदान विक्रेताओं को निर्धारित दर पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने, कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैद्य भण्डारण से दूर रहने के लिए पाबंद किया गया है। साथ ही विक्रेता को मूल्य सूची दुकार पर प्रदर्शित करने तथा फसलवार संतुलित उर्वरक मात्रा का बैनर लगाने के निर्देश दिये गये। डॉ० यादव ने बताया कि उर्वरकों की बिकी शत प्रतिशत पीओएस मशीन से की जावें। डीएपी के विकल्प के रूप में किसानों को एसएसपी एवं एनपीके का उपयोग करने की सलाह देने तथा निर्धारित मात्रा में ही विक्रय करने पर जोर दिया गया। उन्होंने चेताया कि अवैद्य भण्डारण अधिक मूल्...

परियोजना निदेशक एनएचएआई ने किया जिले का एकदिवसीय दौरान, हाईवे की स्थिति और बारिश से उत्पन्न समस्याओं का किया आंकलन।

Image
कोटपूतली–बहरोड़, 11 सितम्बर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक, भाराराप्रा ईकाई जयपुर, अजय कुमार आर्य ने जिले का दौरा कर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 की स्थिति तथा हाल ही में हुई वर्षा से उत्पन्न समस्याओं का जायज़ा लिया। परियोजना निदेशक ने बताया कि गुरुग्राम से जयपुर तक का यह मार्ग स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग का हिस्सा है, जिस पर देश का सर्वाधिक ट्रैफिक वॉल्यूम रहता है। ऐसे में इसका सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं समय पर मरम्मत कार्य अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई द्वारा कई कार्य प्रारंभ किए जा चुके हैं, जिनमें से कुछ पूर्ण हो चुके हैं, जबकि कुछ कार्य वर्षा के कारण रुके हुए थे, जिन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने  बताया कि इस दौरे का उद्देश्य वर्षा के दौरान सड़क की स्थिति का आंकलन करना था, ताकि जलभराव एवं अन्य समस्याओं को चिन्हित कर त्वरित समाधान निकाला जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यह राजमार्ग अब लगभग पूर्णतः शहरीकृत हो चुका है, ऐसे में प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से उत्पन्न समस्याओं का समाधान करना आवश्यक है। परियोजना निदेशक ने स...

फसल खराबे और कृषि बीमा के संबंध में जिला कलेक्टर ने बैठक आयोजित कर दिए निर्देश।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 9 सितम्बरl जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में कृषि विभाग, बीमा कम्पनीयों के प्रतिनिधि, राजस्व विभाग, उद्यान विभाग एवं सांख्यिकी विभाग के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।  बैठक में फसल खराबे, फसल बीमित क्षेत्रफल, बीमा कम्पनियों द्वारा कृषकों के आवेदन पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। जिला कलेक्टर ने कहा कि अतिवृष्टि के मद्देनजर प्रभावित किसानों को पात्रतानुसार लाभ पहुंचाने की दिशा में सजगता से कार्य करें. सरकार की मंशानुरूप किसान को हरसंभव सहायता पहुंचाएं. कलक्टर ने निर्देश दिये कि कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक एवं बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों को फिल्ड में भेजकर फसल खराबे की रिपोर्ट अनुसार सभी प्रभावित किसानों की शिकायत टॉल फ्री नम्बर 14447 एवं पीएमएफबीवाई वॉट्सएप चेटबोट (7065514447) पर ज्यादा से ज्यादा दो दिवस में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।  इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, उप निदेशक कृषि रामजीलाल यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं के समाधान के संबंध में बैठक आयोजित।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 9 सितम्बर। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं के समाधान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा करते हुए सभी प्रकरणों को 7 दिवसों में त्वरित निस्तारण किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य में संवेदनशीलता दिखाते हुए अविलंब परिवादियों को राहत पहुंचाने का कार्य करें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, बहरोड़ विंग कमाण्डर ऋषि देव यादव एवं परिवादी मौजूद रहे। 

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में अलवर शहर को मिला देश भर में तीसरा स्थान, नई दिल्ली में पर्यावरण भवन आयोजित समारोह में पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने जिला कलक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को किया सम्मानित।

Image
अलवर, 9 सितंबर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली के इंदिरा पर्यावरण भवन के गंगा ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण - 2025 एवं वेटलैंड शहरों के सम्मान समारोह में अलवर शहर को अपनी श्रेणी में देश भर में तीसरे स्थान पर रहने के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अलवर जिला कलक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. आर्तिका शुक्ला तथा नगर निगम आयुक्त जीतेन्द्र सिंह नरूका को  25 लाख रूपये की इनामी राशि, प्रमाण- पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।   यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन लाइफ का उद्देश्य पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाकर प्रकृति का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि देश में स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकेप) से 130 शहरों में नवाचार एवं तकनीक के उपयोग के संयुक्त प्रयासों से पर्यावरण प्रदूषण को कम किया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार आइडियाज फॉर लाइफ कार्यक्रम के माध्यम से सात विभिन्न विषयों पर कार्य कर रही है। उन्होंने स्वच्छ वायु के लिए सामूहिक भागीदारी के महत्व पर बल...

राइजिंग राजस्थान के तहत किए गए एमओयू की क्रियान्विति की प्रगति के संबंध में बैठक आयोजित, 318 में से 111 एमओयू धरातल पर उतरे, 49 एमओयू में प्रोडक्शन स्टार्ट।

Image
कोटपूतली-बहरोड 8 सितम्बर। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राइजिंग राजस्थान के तहत जिला स्तरीय इन्वेस्टर मीट के दौरान किए गए एमओयू की प्रगति के संबंध में बैठक आयोजित कर समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश प्रदान किए गए। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि एमओयू के तहत भूमि संबंधित प्रकरण, कनवर्जन, विद्युत आपूर्ति एवं एनओसी के कार्यों का प्राथमिकता से निस्तारण करें एवं निवेशक से बेहतर समन्वय करते हुए समयबद्ध कार्य प्रारंभ करवाने के प्रयास करें. उन्होंने संबंधित विभाग से एमओयू की वन टू वन संपर्क कर कैटेगरी ए, बी, सी, माइल स्टोन - 1,2,3,4,5, और टास्क असाइन संबंधित अपडेट राजनिवेश पोर्टल पर करने और भू- रूपांतरण, सीएलयू पेंडेंसी, का शीघ्र निस्तारण करते हुए भूमि विजिट एवं आवंटन संबंधी प्रगति भी पोर्टल पर अपडेट करने को कहा। जिला उद्योग अधिकारी दिलखुश मीणा ने विभागवार प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के तहत कोटपूतली-बहरोड जिले में 122 एमओयू लगभग 10280 करोड़ निवेश प्...

69वीं जिला स्तरीय फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन, डॉ. शानू यादव रहीं मुख्य अतिथि।

Image
बहरोड़।  कोटपूतली बहरोड़ के सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित 69वें ज़िला स्तरीय फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का आज भव्य समापन हुआ। स्कूल के सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. शानू यादव और विशिष्ट अतिथि अलवर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी,राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी और जिला फुटबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष प्रेम सैनी रहे। अंडर-19 छात्रों का फ़ाइनल मुक़ाबला मेज़बान सेंट जेवियर्स स्कूल, बहरोड़ और वीआईपी स्कूल, नीमराणा के बीच हुआ। बेहद रोमांचक मैच में सेंट जेवियर्स ने पेनल्टी शूटआउट में वीआईपी स्कूल को हराकर ख़िताब अपने नाम किया।  राठ इंटरनेशनल स्कूल, बहरोड़ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 लड़कियों के वर्ग में वीआईपी स्कूल,नीमराणा ने सेंट जेवियर्स स्कूल को हराकर पहला, सेंट ज़ेवियर्स ने दूसरा और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बनेठी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लड़कों के वर्ग में द राजस्थान, कोटपूतली ने पहला, राठ इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा और वीआईपी स्कूल, नीमराणा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में  राजकीय सीनि...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल करेंगे प्रदेश में अतिवृष्टि प्रभावित जिलों की स्थिति पर उच्चस्तरीय समीक्षा, सभी जिला प्रभारी मंत्रियों और सचिव की अहम बैठक में लेंगे ग्राउंड रिपोर्ट।

Image
जयपुर 07 सितंबर। प्रदेश में हाल ही में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों में आमजन को हुए नुकसान की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सभी जिला प्रभारी मंत्रीगण एवं जिला प्रभारी सचिवगण के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों की स्थिति का आकलन किया जाएगा तथा प्रभावित लोगों को राहत के लिए कार्ययोजना तय होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर गत तीन दिनों की अवधि में सभी जिला प्रभारी मंत्रियों और सचिवगण ने अपने-अपने प्रभार के जिलों का दो दिवसीय दौरा कर अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लिया है और प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्रीगण ने अपने जिलों में भ्रमण कर आमजन से संवाद किया और वहाँ की परिस्थितियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इन दौरों में प्राप्त तथ्य और आकलन की जानकारी कल समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के हर नागरिक को राहत पहुँचाना सरक...

जिला प्रभारी सचिव अनिल अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक, आपदा प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 5 सितम्बर। आयुक्त विभागीय जांच, राजस्थान एवं जिला प्रभारी सचिव अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव कार्यों की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि अतिवृष्टि के मद्देनजर प्रशासन को हर स्तर पर सतर्क और तत्पर रहना आवश्यक है ताकि किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें। इस दौरान जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी भी बैठक में मौजूद रहीं। प्रभारी सचिव ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के लिए अस्थायी आश्रय-स्थल उपलब्ध कराने की पूर्व तैयारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयाँ और कपड़े प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित रूप से पहुँचाने की व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि नियंत्रण कक्ष और हेल्पलाइन 24x7 सक्रिय रहें तथा आमजन ...