Posts

Showing posts from July, 2025

कोटपूतली बहरोड़ जिले की स्कूलों का होगा अवकाश।

Image
#कोटपूतली बहरोड़ के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों का होगा आज और कल होगा अवकाश... जिला कलेक्टर ने जारी किये आदेश.. #behrornews #kotputli #rajasthan

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश सहारण ने बीएलओ को बताई पुनरीक्षण कार्यक्रम की बारीकियां।

Image
#कोटपूतली -बहरोड़। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को जिला प्रशिक्षण नोडल अधिकारी एवं उप-जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश सहारण ने लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, कोटपूतली में निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए और उपस्थित बीएलओ को बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान का कार्य किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया  राजस्थान में 23 वर्ष पहले 2002 में की गई थी। वर्तमान में बीएलओ के द्वारा गणना प्रपत्र भरवाया जाना है एवं आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किये जाने है। इस गणना प्रपत्र में डिटेल पहले से भरी होगी एवं मतदाता को वर्तमान रंगीन फोटो लगाना है तथा जन्म तारीख, मोबाईल नंबर, आधार संख्या सहित अन्य प्रविष्टियां की जानी है. उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजस्थान में लगभग 53 प्रतिशत मतदाता ऐसे मिलेगें जिनका नाम मतदाता सूची में मिलेगा जिनसे किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नही लिया जाना है, केवल गणन...

हाइवे के अनाधिकृत कट्स एवं अतिक्रमणों पर कार्यवाही करते हुए यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाएं - जिला कलक्टर दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक सुधार करें, हमारा उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना- जिला पुलिस अधीक्षक

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 28 जुलाई। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई इसमें जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई भी मौजूद रहे। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं और सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं और इसके कारणों पर गहराई से चर्चा की गई। इस दौरान ओवरस्पीडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन, ब्लैक स्पॉट, यू-टर्न, साइन बोर्ड का प्रभावी क्रियान्वयन एवं यातायात नियमों के बारे में प्रचार-प्रसार करने, आपातकालीन सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श कर संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा एक्टिविटी पर फोकस रखते हुए हाईवे के मध्य अनाधिकृत समस्त कट्स एवं ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए उन्हें बंद करने के निर्देश दिए, साथ ही सर्वे कर दुर्घटना संभावित स्थानों, अनाधिकृत पार्किंग को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा जिससे की सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने सड़कों की मरम्म...

हरियाली तीज के अवसर पर "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत द्वितीय जिला स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री ने वृक्ष पूजा कर किया वृक्षारोपण, प्रदेश में 10 करोड़ व जिले में 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ । हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को हरियालो राजस्थान अभियान के तहत द्वितीय जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन  राज्यमंत्री, राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग, राजस्थान सरकार एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में कृषि महाविद्यालय, पाथरेडी में किया गया। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार ने ‘हरियालो राजस्थान’, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान शुरू किया। प्रदेश में पिछले मानसून में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वहीं अभियान के तहत जिला कोटपुतली-बहरोड़ में विभागवार 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग कोटपुतली-बहरोड़ द्वारा विभिन्न नर्सरियों में 15.44 लाख के लगभग पौधों को तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले ने हरियालों राजस्थान में जनसहयोग से करीब 6 लाख पौधरोपण का लक्ष्य अर्जित कर लिया है एवं प्रति दिन यह आंकड़ा अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ता जा रहा है और ह...

असंवेदनशील और दुःखद - झालावाड़ दुखान्तिका 😭😭पिपलोदी में पांच मासूमों के शव गीली लकडिय़ों और टायरों से जलाए जा रहे थे उसी समय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 51 किलो फूलों की माला पहन रहे थे।

Image
झालावाड़। मनोहर थाना ब्लॉक के पिपलोदी के सरकारी स्कूल में छत गिरने से 25 जुलाई को सात मासूम बच्चों की मौत हो गयी l। इनमें से पांच बच्चों का अंतिम संस्कार 26 जुलाई को पिपलोदी के श्मशान स्थल पर एक साथ किया गया, शर्मनाक पल था वह जब अंतिम संस्कार के लिए श्मशान स्थल पर सूखी लकडिय़ां उपलब्ध नहीं थी और जब  गीली लकडिय़ां नहीं जली तो ग्रामीणों ने चिताओं पर पुराने टायर रखे और ज्वलनशील पदार्थ भी डाले।  सात बच्चों की एक साथ मौत होने से ग्रामीण पहले ही दुखी थे लेकिन जिस समय यह सब हो रहा था उसी समय सरकार के स्कूली शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भरतपुर में एक समारोह में 51 किलो फूलों की माला पहन रहे थे। समारोह के आयोजकों ने ढोल नगाड़ों से दिलावर का स्वागत किया यानी जब पिपलोदी में मासूम बच्चों के शव टायरों से जलाए जा रहे थे, तब भरतपुर में मंत्री दिलावर ढोल नगाड़ों से अपना स्वागत करवा रहे थे।  सिर्फ 5 शिक्षकों पर कार्रवाई क्यों....!! 26 जुलाई को पिपलोदी में मासूमों का अंतिम संस्कार टायरों से जलाकर किया गया उसमें शिक्षा विभाग के अन्य उच्चाधिकारीयों सहित झालावाड़ प्रशासन पर ...

जिला कलक्टर ने जिले के समस्त शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के जर्जर मकानों, शासकीय भवनों, विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों के सघन सर्वे के दिए निर्देश।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ 26 जुलाई । जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समस्त शासकीय भवनों, विद्यालयों, कॉलेजों व आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवन, पटवार भवन एवं जर्जर मकानों का सघन सर्वे कर क्षतिग्रस्त व जीर्ण-शीर्ण भवनो को सुरक्षात्मक कैटेगरी वार चिन्हित करने व उनको तत्काल वैकल्पिक स्थानों पर शिफ्ट कराने के निर्देश दिये हैं। जिला कलक्टर के द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा के दृष्टिगत मानसून से पूर्व जारी विस्तृत आदेशों के क्रम में जिले में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जर्जर भवनों का तत्काल पुनः सर्वे प्रारम्भ कर जीर्ण-शीर्ण पाए गए भवनों को वैकल्पिक व्यवस्था करने हेतु उपखंड अधिकारियों, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त, विकास अधिकारियों, अधीक्षण अभियंता पी डब्लयू डी एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है. श्...

रोडवाल निवासी करण सिंह बने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघठन के महामंत्री।

Image
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ के हुआ चुनाव में बहरोड़ के रोडवाल निवासी करण सिंह यादव लगातार तीसरी बार महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए । यादव का पूरा पैनल चुनाव जीत गया, इससे पहले यादव को संघ के विभिन्न पदों पर काम करने का लंबा अनुभव रहा है। यादव बोर्ड में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्य कर रहे है।

रिवाला धाम में लग रहा स्काउट गाइड का 5 दिवसीय प्रशिक्षण आवासीय शिविर।

Image
बहरोड़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय अलवर के तत्वाधान में स्थानीय संघ बहरोड और नीमराना का राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड का 5 दिवसीय प्रशिक्षण आवासीय शिविर रिवाला धाम, सोतानाला में किया जा रहा है।  कार्यक्रम का समापन 28 जुलाई को किया जावेगा।  कैंप का उद्घाटन धाम के महंत गणेशानंद महाराज व जैनपुरबास उच्च माध्यमिक विधालय की प्रिंसिपल अंशु यादव द्वारा ध्वजरोहण कर किया गया। संघ की सचिव रेणुका यादव ने बताया कि इस राज्य पुरस्कार कैंप में कुल 146 स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं। इस कैंप में स्काउट गाइड 5 दिन लगातार रहकर बैजों के बारे में ट्रेसल,सैल्टर,पोर्टेबल फ्लैग,स्टैंड,हाइक प्राथमिक उपचार, मैपिंग,दिशा ज्ञान विभिन्न प्रकार के नोडस,लॉग बुक आदि का प्रशिक्षण दिया जावेगा।  इस दौरान स्थानीय संघ बहरोड से प्रधान घनश्याम योगाचार्य, संतलाल, सतपाल,राजेश, राजरूप,प्रदीप, राजकुमार,रतिराम,अनिल,संजय, मुस्कान,रमनदीप कौर,प्रवीण यादव, नीमराना से रजनी शर्मा,ताराचंद यादव, प्रियंका,सुरेश,सर्विस रोवर के रूप में विश्वास,विपिन,महेश,हितेश,अमन, अंकित और सर्विस रेंजर के रूप में तमन्...

जल एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीएसआर के माध्यम से आमजन के जीवन को बेहतर करने की दिशा में काम करें- जिला कलक्टर

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 22 जुलाई। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में बुधवार को कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के प्रावधानों को समुचित रूप से क्रियान्वित करने, इसमें समन्वय कर समुचित सहयोग प्राप्त करने, विभिन्न औद्योगिक समूहों से समन्वय स्थापित कर उनसे आवश्यक सुझाव प्राप्त करने हेतु जिला स्तर पर गठित जिला स्तरीय सीएसआर समन्वय समिति (स्थाई समिति) की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिला कलेक्टर ने जिले में विभिन्न कंपनियों द्वारा सीएसआर के प्रावधानों को समुचित रूप से क्रियान्वित करने, गत वित्तीय वर्ष में किए गए व्यय एवं कार्यों, जिले में प्राथमिकता के आधार पर किए जाने वाले कार्यों, सीएसआर कंपनियों एवं प्रमुख विभागों से सीएसआर के तहत प्रस्तावित कार्यों पर परिचर्चा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किये। जिला कलेक्टर ने सीएसआर के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा कर शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा वंचित वर्गों के सामाजिक कल्याण के दिशा में प्राथमिकता से कार्य करने को कहा. उन्होंने कहा कि कंपनियां  जिला प्र...

किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाएं, बैंकिंग योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करें- ओ.पी. सहारण

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 22 जुलाई।  अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले के समस्त बैंकों के जिला समन्वयक अधिकारीयों की वित्तीय समावेशन योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहे शिविरों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अग्रणी जिला प्रबंधक मोहनलाल मीना व समस्त बैंकों के जिला समन्वयक अधिकारियों को सेंचूरेशन कैंपनिंग में धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए शाखा पर व ग्राम पंचायतवार आंकड़े एकत्रित करके बैंकों की प्रत्येक शाखाओं ने ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को प्रदान करने के उपरांत पंचायत वार निष्क्रिय खातों को टारगेट करने को कहा. उन्होंने  उपखंड अधिकारी, अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व ग्राम स्तरीय अधिकारियों से समन्वय रखते हुए कार्य  बैंकों के कैंप में  उपखंड अधिकारी, ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को सहयोग करने को कहा। एडीएम ने सभी पात्र किसानों का फसल बीमा पॉलिसी समय पूर्व करने के निर्देश देते हुए कहा कि फसल बीमा का लाभ किसानों को पहुंचाने हेतु प्राथमिकता से कार्य करें। ...

जिले को हरियालों राजस्थान के तहत मिला 15 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश। 27 जुलाई को हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित होगा जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम, जिले में 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 22 जुलाई। हरियाली, जल संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास अब राजस्थान की शासन प्राथमिकताओं में शीर्ष पर हैं। राजस्थान का पहला ग्रीन बजट : विकास और पर्यावरण का संतुलन भजनलाल सरकार ने 2025-26 के लिए प्रदेश का पहला ग्रीन बजट पेश कर एक अलग शुरुआत की है। इस बजट में राज्य के कुल स्कीम खर्च का 11.34 प्रतिशत, यानी 27,854 करोड़ रुपये ग्रीन ग्रोथ से जुड़ी परियोजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक राज्य संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डवलपमेंट गोल्स को हासिल करे। इसके लिए जलवायु अनुकूलन की पांच वर्षीय योजना तैयार की जा रही है और एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर क्लाइमेट चेंज की स्थापना की जाएगी, जिससे पर्यावरणीय शोध और नीति निर्माण को मजबूती मिलेगी। हरियालो राजस्थान अभियान : एक जनआंदोलन बना पर्यावरण मिशन 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार ने ‘हरियालो राजस्थान’ महाअभियान शुरू किया है। पिछले मानसून में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह...

अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आयोजित होने वाली कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश जारी।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 22 जुलाई l अध्यक्ष परीक्षा आयोजन समिति एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बताया कि कार्मिक विभाग के निर्देशानुसार कोटपूतली-बहरोड़ से संबंधित ऐसे अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कार्मिक जिन्होंने माह सितम्बर, 2025 में आयोजित होने वाली कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा के आवेदन पत्र अभी तक जिला कार्यालय कोटपूतली-बहरोड़ को प्रेषित नहीं किये हैं, वे अपने आवेदन पत्र जिला कार्यालय कोटपूतली-बहरोड़ की वेबसाईट https:// kotputlibehror.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर आवेदन पत्र की समस्त पूर्ति कर दिनांक 31 जुलाई 2025 सायं 5 बजे तक जिला कार्यालय, कोटपूतली-बहरोड़ में परिदत्त किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क राशि 500/- रूपये का डी.डी. जो कि जिला कलक्टर कोटपूतली बहरोड़ (DISTRICT COLLECTOR KOTPUTLI BEHROR) के पक्ष में देय होगा, संलग्न करें। तीन वर्ष की सेवाअवधि पूर्ण कर चुके कार्मिक आवेदन पत्र पर कार्मिक विभाग से प्राप्त शिथिलन की आई.डी. संख्या व दिनांक अंकित करें एवं शिथिलन की प्रमाणित प्रति भी संलग्न करें। इसके अभाव में प्र...

होम बेस्ड पैलिएटिव केयर वाहिनी को जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। गंभीर व असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को घर पर मिलेगी समग्र देखभाल- जिला कलक्टर

Image
कोटपूतली-बहरोड़ 21 जुलाई। जिले में गंभीर एवं असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों की देखभाल हेतु होम बेस्ड पैलिएटिव केयर वाहिनी को जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत व अन्य विभागीय अधिकारियों को रूट चार्ट व कार्यक्रम अनुसार मरीजों को चिकित्सक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. इस दौरान सीएमएचओ ने जानकारी दी कि यह सेवा एक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित सम्पूर्ण देखभाल करने वाली मोबाइल यूनिट है।  क्या है पैलिएटिव केयर कार्यक्रम सीएमएचओ ने बताया कि राष्ट्रीय पैलिएटिव केयर कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य गंभीर रूप से बीमार और लाइलाज बीमारियों से पीड़ित मरीजों और उनके परिवारों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है। यह कार्यक्रम, विशेष रूप से कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी, एड्स, और दीर्घकालिक श्वसन रोगों जैसे रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए है। उन्होंने बताया कि इसमें प्रशिक्षित डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मी तै...

राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने जारी की टॉप 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची।

Image
जयपुर। एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी कर राज्य स्तर पर टॉप-25 मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की नई सूची जारी की । इन अपराधियों पर 2 हजार रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक के इनाम रखे गए हैं। सूची इस प्रकार है : -  1. रोहित गोदारा उर्फ रावताराम: हत्या/डकैती, लूट के 20 प्रकरणों में वांछित पुलिस मुख्यालय द्वारा 1 लाख रुपए और NIA द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम 2. महेंद्र उर्फ समीर मेघवाल : हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी के 25 प्रकरणों में वांछित NIA द्वारा 5 लाख रुपए और पुलिस मुख्यालय द्वारा 2 लाख रुपए का इनाम 3. वीरेंद्र सिंह चारण हत्या/लूट, डकैती के 9 प्रकरणों में वांछित  NIA द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम 4. सतविंद्र उर्फ गोल्डी बराड़: हत्या/लूट, डकैती के 7 प्रकरणों में वांछित NIA द्वारा 5 लाख रुपए और रेंज स्तर पर 50,000 रुपए का इनाम 5. अनमोल उर्फ भानू: हत्या का प्रयास/लूट, डकैती के 13 प्रकरणों में वांछित पुलिस मुख्यालय द्वारा 1 लाख रुपए का इनाम 6. श्यामसुंदर उर्फ सांवरिया: हत्या का प्रयास/NDPS के 12 प्रकरणों में वांछित पुलिस मुख्यालय स्तर पर 1 लाख रुपए...

राजस्थान पुलिस का 'दो दिवसीय ऑपरेशन' सफल, 2 दिन में 80 हजार वाहन जांचे, करोड़ों का माल जब्त• 'ए' श्रेणी की नाकाबंदी अभियान में 3672 वाहन जब्त, 1519 स्थानों पर की नाकाबंदी।

Image
जयपुर। राजस्थान में अपराधों की कमर तोड़ने और आम नागरिक को भयमुक्त वातावरण देने के लिए महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में राजस्थान पुलिस ने दो दिवसीय अभूतपूर्व अभियान चलाया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशासन एवं कानून व्यवस्था विशाल बंसल की सीधी निगरानी में 15 और 16 जुलाई को राज्यभर में चली 'ए' श्रेणी की सघन नाकाबंदी ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया। एडीजी बंसल ने गुरुवार को इस दो दिवसीय मेगा ऑपरेशन की सफलता का ब्यौरा देते हुए बताया कि पुलिस की इस मुस्तैदी से कानून का राज स्थापित हुआ है। राजस्थान पुलिस अपराधियों के हर मंसूबे को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह 'ए' श्रेणी नाकाबंदी केवल एक अभियान नहीं बल्कि अपराधियों के खिलाफ हमारी 'जीरो-टॉलरेंस' नीति का स्पष्ट संदेश है। हमने सुनिश्चित किया है कि कोई भी अपराधी बच न पाए और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऑपरेशन की चौंकाने वाली उपलब्धियां (15 जुलाई और 16 जुलाई 2025): पुलिस की टीमों ने पूरे राज्य में 1519 नाकाबंदी पॉइंट स्थापित किए, जहां दिन-रा...

राजस्थान में अब नहीं बिकेगा दान में दिया हुआ खून, क्यूआर कोड और GPS से होगी निगरानी।

Image
जयपुर। प्रदेश में कैंप के नाम पर रक्तदान करवाकर चोरी छिपे अन्य राज्यों में भेजने या खुले बाजार में बेचने की बढ़ती घटनाओं के बाद अब राज्य सरकार ने सख्ती की तैयारी कर ली है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से एक एप बनाया जा रहा है, जिससे ब्लड की मॉनिटरिंग के साथ ट्रेसिंग और ट्रैकिंग भी की जाएगी जा नकारी के अनुसार ब्लड डोनेशन कैंपों में इकट्ठा होने वाले खून की चोरी-छिपे बिक्री की बढ़ती घटनाओं के बाद राज्य सरकार के चिकित्सा विभाग ने इसकी रोकथाम के लिए हाईटेक निगरानी की तैयारी की है। इसके तहत जल्द ही ब्लड कैंप मैनेजमेंट एप शुरू किया जाएगा, जिससे कैंप में मिली हर यूनिट की रियल टाइम मॉनिटरिंग और जीपीएस से ट्रैकिंग होगी। साथ ही हर यूनिट पर QR कोड लगाया जाएगा और उसकी पूरी जानकारी सरकार के हेल्थ पोर्टल पर दर्ज होगी। वित्त विभाग ने दी स्वीकृति  "इस एप के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है, तीन फेज में इसे तैयार किया जा रहा है। संभवत: एक वर्ष में पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी। इससे जरूरतमंद को तुरंत ब्लड मिल पाएगा और डोनेशन के ब्लड की अवैध रूप से कालाबाजारी भी रूक जाएगी।" ...

राजस्थान पुलिस का अपराधियों पर सीधा वार, ADG क्राइम दिनेश MN ने 2 कुख्यात फरार अभियुक्तों पर 1-1 लाख का इनाम किया घोषित।

Image
#जयपुर 17 जुलाई। राजस्थान में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए राजस्थान पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा  दिनेश एम.एन. ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने दो कुख्यात एवं लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों श्यामसुंदर उर्फ सांवरिया उर्फ सांवरा विश्नोई और रमेश कुमार उर्फ रामलाल उर्फ अनिल कुमार विश्नोई की गिरफ्तारी पर प्रत्येक पर 1-1 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया है।   एडीजी एम.एन. ने गुरुवार को जारी किए अपने आदेश में स्पष्ट किया कि ये दोनों अभियुक्त कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित हैं और लगातार अपनी उपस्थिति छिपाकर पुलिस को चकमा दे रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान के विभिन्न जिलों और संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।      श्यामसुंदर उर्फ सांवरिया उर्फ सांवरा पुत्र लादूराम बिश्नोई निवासी सोंनगड़ी थाना सेड़वा जिला बाड़मेर के विरुद्ध 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज है जिनमे थाना पिंडवाड़ा जिला सिरोही एवं थाना सेड़वा जिला बाड़मेर के एनडीपीए...

सहकार एवं रोजगार उत्सव समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, जिले के 117 नवनियुक्त कार्मिकों को दिए वेलकम किट।

Image
कोटपूतली- बहरोड़ 17 जुलाई।  अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर सहकार एवं रोजगार उत्सव समारोह का राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर में गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटपुतली के सभागार भवन में गुरुवार को जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम बृजेश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, डीएसओ शशि शेखर शर्मा, सहकारिता रजिस्ट्रार अशोक दीप पिंगोलिया, केवीवीएस चेयरमैन हंसराज कसाना सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में जिले के 117 नवचयनित कार्मिकों को जिला कलेक्टर ने शुभकामनाएं दी और सरकार के निर्देशानुसार कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का संदेश दिया एवं युवाओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के 47, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 43, सांख्यिकी विभाग के 2 तथा विद्युत निगम के 7, संस्कृत शि...

जिला कलक्टर ने बानसूर के बुटेरी में रात्रि चौपाल में समस्त ग्रामों के रास्तों संबंधी विवादों की रिपोर्ट तैयार करने के लिए तहसीलदार को दिए निर्देश।

Image
कोटपूतली-बहरोड़। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने रात्रि चौपाल में अधिकारीयों से कहा कि आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के लिए रात्रि चौपाल व जनसुनवाई के माध्यम से आमजन के बीच जाकर उनके परीवादों का संवेदनशीलता व गुणवत्ता के साथ समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाएं। जिला कलक्टर ने बुधवार को उपखंड बानसूर की ग्राम पंचायत बुटेरी के ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित रात्रि चौपाल में आमजन के परिवाद सुनकर नियमानुसार मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल, सीएमओ से प्राप्त शिकायतों, रात्रि चौपाल व जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं के समयबद्ध व संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में पेयजल व विद्युत संबंधी परिवाद प्राप्त होने पर जिला कलक्टर ने पीएचईडी व विद्युत निगम के अधिकारियों को मानसून के मध्यनजर निर्बाध पेयजल व विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रास्तों के विवाद संबंधी व अतिक्रमण के परिवाद प्राप्त होने पर कलेक्टर ने तहसीलदार को समस्त ग्रामों के रास्तों संबंधी परीवादों को चिन्हित कर रिपोर्ट अपडेट करने और आवश्यक का...

अर्पण फाउंडेशन द्वारा तीसरे कांवड़ शिविर का हुआ शुभारम्भ, शिवरात्रि तक चलेगा कैंप।

Image
#बहरोड़। अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड़ व श्रीराम पाईप फैक्ट्री बहरोड़ के संयुक्त तत्वावधान में  तीसरे कावड़ सेवा शिविर का कावड़ियों पर पुष्प वर्षा,फूल माला पहनाकर  विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया । कावड़ सेवा शिविर संयोजक व सेवा प्रमुख वीरेंद्र कुमार प्रजापति, टोनी यादव,विजय शर्मा ने बताया कि अर्पण सेवा फाउंडेशन अपनी स्थापना से लगातार सेवा कार्यों की श्रृंखला में श्रावण मास में बाबा भोले की सेवा में गंगाजल चढ़ाने वाले गौमुख व हरिद्वार से आने वाले कावड़ियों की उपस्थिति में शिविर की शुरुआत की गई।  शिविर में हिंदू धर्म के इस पवित्र सावन माह दूर क्षेत्र से पैदल आने वाले कांवड़ियों के लिए ज्यूस,फल व प्रसादी की व्यवस्था सहित उनके स्वास्थ्य चिकित्सा हेतु निशुल्क दवाइयों की व्यवस्था, रात्रि विश्राम के लिए आरामदायक एसी होल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष ओम यादव, सचिव कृष्ण कुमार यादव, श्रीराम पाइप फैक्ट्री डायरेक्टर कृष्ण कुमार यादव, जितेंद्र यादव,फाउंडेशन सदस्य डॉ. ऋषि देव यादव,प्रदीप सुरेडिया,टिंकू यादव,छाजूराम,हीरालाल,अशोक या...

यमन में केरल की नर्स निमिषा प्रिया की टली फांसी।

Image
#यमन भारत सरकार की बड़ी जीत हुई है यमन में भारतीय नर्स निमिषा की फांसी फिलहाल के लिए टल गयी है। यमन में मुकदमे का सामना कर रही केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी को स्थगित कर दिया गया है। भारत सरकार, धर्मगुरुओं और मानवाधिकार संगठनों की संयुक्त पहल के चलते, यमन प्रशासन ने फांसी टाल दी है। यमन प्रशासन ने 14 जुलाई को एक आधिकारिक आदेश जारी कर बताया कि 16 जुलाई को होने वाली फांसी को स्थगित कर दिया गया है और नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी. भारत के ग्रैंड मुफ्ती और केरल के प्रमुख सुन्नी धर्मगुरु कंथापुरम ए. पी. अबूबकर मुसलियार ने भी इस स्थगन की पुष्टि की है और बताया कि उन्होंने यमन के विद्वानों से बात की थी. पीड़ित परिवार का साफ संदेश: 'मौत ही न्याय है' मीडिया से बातचीत में तालाल महदी के भाई अब्दुलफत्ताह महदी ने स्पष्ट कहा कि हमारा रुख सुलह के प्रयासों को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है; हम क़िसास यानी 'खून के बदले खून' पर अड़े हुए हैं, इसके अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं. उन्होंने ये भी कहा कि उनके परिवार ने सिर्फ बर्बर हत्या ही नहीं, बल्कि लंबी कानूनी प्रक्रिया का भी...

इस्राइल ने सीरिया की सेना के मुख्यालय को निशाना बनाते हुए किया हमला।

Image
#Israel इस्राइल ने बुधवार को सीरिया की सेना के मुख्यालय को निशाना बनाते हुए हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई सुरक्षा बलों और ड्रूज सशस्त्र समूहों के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान इस्राइल ने दमिश्क में रक्षा मंत्रालय के निकट हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि इस हमले में दमिश्क में स्थित सीरियाई सेना के मुख्यालय को भारी नुकसान पहुंचा है। इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि 'आईडीएफ ने सीरिया के दमिश्क क्षेत्र में सीरियाई शासन के सैन्य मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर हमला किया है। वह स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। सेना ने कहा, 'आईडीएफ दक्षिणी सीरिया में ड्रूज नागरिकों के खिलाफ घटनाक्रम और शासन की कार्रवाई पर नजर रख रही है। आईडीएफ के अनुसार यह हमला इस्राइल के राजनीतिक नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार किया गया है। बता दें कि सीरिया के दक्षिणी स्वैदा प्रांत में एक बार फिर हिंसक झड़पें हुईं। इसके बाद सुरक्षा बलों और ड्रूज धार्मिक अल्पसंख्यक के मिलिशिया समूह के बीच हुआ संघर्ष विराम टूट गया। वहीं ड्रुजों पर हुए हमलों...

सहकार एवं रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 17 जुलाई को सरदार स्कूल में होगा आयोजित।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 16 जुलाई । राज्य सरकार के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अवसर पर सहकार एवं रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 17 जुलाई, गुरुवार को प्रात: 11 बजे राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटपूतली के सभागार में किया जाएगा।  कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नवनियुक्त कार्मिकों से वीसी के माध्यम से संवाद कर उन्हें संबोधित करेंगे। जिला स्तर के कार्यक्रम राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुडेंगे। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य आवंटित करते हुए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिये उपखंड अधिकारी कोटपूतली बृजेश चौधरी को प्रभारी अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग अशोकदीप पिंगोलिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले नवनियुक्त कार्मिकों का कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण करने के साथ उपस्थिति प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा। साथ ही  नवनियुक्त कार्मिकों को वैलकम ...

"ग्रामीण विकास ही हमारी प्राथमिकता" - एडवोकेट बस्तीराम यादव

Image
बहरोड़। पंचायत समिति प्रधान कोटे से  15वें वित्त आयोग (FFC, PS) एवं राज्य वित्त आयोग (SFC, PS)  मद से पंचायत समिति बहरोड प्रधान सरोज बस्तीराम यादव ने 1.16 करोड़ रु  के विकास कार्यों की स्वीकृति जारी की गयी।  प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट बस्तीराम यादव द्वारा  ग्राम जलालपुर, निभोर, चांदीचाना, सागली, पहाड़ी, मौसमपुर, कोहराना, बुडवाल, भूपखेड़ा, अनंतपुरा, सरविंदपुरा,जखराना,बिजोरावास,डवानी के स्वीकृत विकास कार्यों के आदेश की प्रति सरपंच रामफल गुर्जर,सुरेशचंद्र भेडी, मामन सिंह, कुलदीप यादव, संदीप चौधरी, जगदीश गुर्जर, जसवंत सिंह, अशोक यादव, करण सिंह,उदय सिंह यादव, पंचायत समिति सदस्य रामशरण पंचायत समिति सदस्य, सुनील यादव, अमर सिंह यादव को सौंपी गई । उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रधान सरोज बस्तीराम यादव का हार्दिक आभार सहित धन्यवाद ज्ञापित किया l 

जिला कलक्टर ने सफाई व्यवस्था, योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नगर परिषद एवं नगर पालिका अधिकारियों की ली बैठक।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 15 जुलाई। "सभी योजनाओं का लाभ हर एक पात्र तक पहुँचाना सुनिश्चित करें, सफाई व्यवस्था पुख्ता रखें।" जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने यह निर्देश मंगलवार को आयोजित बैठक में सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में नगर परिषद आयुक्त एवं जिले के समस्त अधिशाषी अधिकारी (ईओ) उपस्थित रहे।    जिला कलक्टर ने नगर पालिकावार संपर्क पोर्टल के बारे में विस्तार से समीक्षा की एवं आमजन के परिवादों और संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए कहा की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्राथमिकता के साथ काम करें, पोर्टल पर एवरेज डिस्पोजल समय में कमी लाएं।  उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई करवाने, घर-घर से कचरा संग्रहण की उचित व्यवस्था करवाने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा संग्रहण नहीं करने हेतु पाबंद करने, सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए साथ ही शहरी इलाकों के सौंदर्यीकरण करने हेतु आवश्यक प्रयास व दिशा-निर्देशों कि पालना पूर्ण करने को कहा। उन्होंने सफाई व्यवस्था म...

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने किया नीमराणा से हरियाणा सीमा तक सड़क का शिलान्यास।

Image
केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा क्षेत्र में पिछले 1 साल में 383 कार्यक्रमों में शामिल होकर 600 से अधिक गांवों का किया दौरा। कोटपूतली- बहरोड़ । केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव रविवार को नीमराना के बावड़ी के पास आयोजित स्टेटहाईवे-111A (नीमराना से हरियाणा सीमा तक) सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।  यादव ने सड़क शिलान्यास कर आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि नीमराणा में केंद्र सरकार द्वारा 50 करोड़ रुपये की लागत का स्वीकृत स्टेट हाईवे-111A रोड़ नीमराना से नाघोड़ी, घिलोठ, डाबड़वास चावण्डी, माँढ़ण, गिगलाना, रायसराना, बिघाना जाट एवं हरियाणा सीमा की कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। केंद्र सरकार ने 2 सालों में करीब 270 किमी सड़क के लिए 270 करोड़ रुपए दिए हैं, जिनमें इस 48 किमी सड़क के लिए 50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।  यादव ने कहा कि मेरे यहां आने का मुख्य उद्देश्य नीमराणा की जनता को चुनावों में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद व आभार जताना था, यहां की जनता से मुझे बहुत ही मान और सम्मान मिला है. उन्होंने कहा कि  प्रधानम...

बानसूर के नारायणपुर में अवैध गोदाम से विक्रय कर रहे 55 यूरिया एवं 13 एनपीके के बैग कृषि विभाग ने किये जब्त।

Image
कोटपूतली-बहरोड़। राज्य सरकार द्वारा किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान यथा बीज, उर्वरक व कीटनाशी रसायनों की उपलब्धता निर्धारित दर पर सुनिश्चित करने हेतु जिले में गुण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में बीज, उर्वरक व कीटनाशी रसायन विक्रेताओं का सघन निरीक्षण कर नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला में भिजवाये जा रहे है एवं जांच में अमानक पाये जाने पर विक्रेता व निर्माता कम्पनी के विरुद्ध प्रावधान अनुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी।  संयुक्त निदेशक कृषि महेंद्र जैन ने बताया कि इसी क्रम में शुक्रवार को विभाग को सूचना मिली कि नारायणपुर में अवैध रुप से यूरिया एवं एनपीके विक्रय के लिये लाया गया है। विभाग द्वारा तत्काल मौके पर उर्वरक निरीक्षकों को भेजा गया। मौके पर पाया गया कि मैसर्स हरियाली एग्रो क्लिनिक सैन्टर नारायणपुर द्वारा 55 यूरिया एवं 13 एनपीके के बैग अवैध गोदाम से किसानों को विक्रय किये जा रहे है। विक्रेता के पास उर्वरकों के क्रय बिल एवं पोस मशीन भी नही पायी गयी। मौके पर तत्काल संयुक्त निदेशक कृषि कोटपूतली के निर्देशन में कृषि अधिकारी श्गिरधारी लाल गुर्जर, यादराम, लक...

जिला कलक्टर प्रियंका ने किया बीडीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था देखी, मरीजों से संवाद किया, उपलब्ध चिकित्सक उपकरणों और दवाओं की जानकारी लेकर चिकित्सकों को दिए निर्देश।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ 8 जुलाई। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने मंगलवार को राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय कोटपूतली का आकस्मिक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से संवाद कर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिये।  जिला कलक्टर ने चिकित्सालय के मेडिकल इमरजेंसी, ट्रोमा सेंटर, ब्लड बैंक, आईसीयू, डायलेसिस, एसएनसीयू, एमसीएच, सोनोग्राफी, आईपीएचएल लैब व अन्य वार्डों का निरीक्षण कर सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने रोगियों एवं तीमारदारों को आवश्यक सुविधाऐं सुनिश्चित कर सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ देने के निर्देश दिये। अस्पताल के इमरजेंसी एवं ओपीडी सहित अन्य वार्डों में भ्रमण कर रोगियों से चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी लेकर उनसे कुशलक्षेम जाना तथा अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में आने वाले रागियों को नि:शुल्क दवा एवं नि:शुल्क जांच आदि सुविधाओं की जानकारी लेकर चिकित्सीय जांच हेतु अस्पताल में उपलब्ध सभी उपकरणों के रखरखाव की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्दे...

"जनहित के लिए महत्वपूर्ण सूचना", बारिश में सावधानी ही है साँप और जहरीले कीटों से बचाव।

Image
वर्षा के दिन आ चुके है अक्सर ऐसी खबरे आए दिन देखने को मिल सकती है की " सांप के काटने से हुई मौत"।  भारत में लगभग 300 तरह के सांपो की प्रजातियां पाई जाती है जिनमे 20% सांप जहरीले होते है और हमारे पूर्वी राजस्थान के जिलो में कई सांपो की प्रजातियां पाई जाती है लेकिन जहरीले सांप 3 ही होते है  काम करते समय सावधानी बरतें और अगर कोई सांप दिखे तो उसे न छेड़ें। खास तौर पर छोटे बच्चों को इसने बचाकर रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि उनको पता ही नहीं होता है कि ये कितने खतरनाक हो सकते हैं। इनको घर में घुसने देने से बचाने के लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। इतना ही नहीं अगर दुर्भाग्यवश के काट भी लें तो आपको पता होना चाहिए कि तुरंत क्या करें और क्या नहीं ?  " कोबरा और कॉमन करेत शॉ स्केल्ड बाईपर"   अक्सर यह होता है की- कभी कभी कम जहरीले सांपों के द्वारा लोगो को काटा जाता है वो झाड़ फूंक के चक्कर में जाते है उनको लगता है यहां आने से उनके प्राण बच जायेंगे और अंधविश्वास फेल जाता है - कभी कभी ऐसा होता है की जहरीले सांप हमें सिर्फ फुंकार ही लगाते है या फिर काट लेते और पूर...