Posts

Showing posts from August, 2025

"होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, किराना दुकान एवं गोदामों मानकों का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारियों पर प्रशासन सख्त, लगाया जुर्माना - ओ. पी. सहारण

Image
कोटपूतली-बहरोड़। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण के निर्देशन में जिले में संचालित होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, किराना दुकान एवं गोदामों में मिलावटी व अशुद्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध प्रशासन सतर्कता से कार्रवाई कर रहा है। इसके लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी की विशेष टीम गठित कर निरंतर जांच की जा रही है।  इसी क्रम में जांच के दौरान खाद्य पदार्थ मिसब्रांडेड, अनसेफ एवं सब-स्टैंडर्ड पाए जाने पर अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा सुनवाई कर संबंधित फर्मों/खाद्य कारोबारकर्ताओं पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत अब तक लगभग 15 लाख रुपये तक का अर्थदण्ड लगाया जा चुका है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 96 के प्रावधान अनुसार फर्मों / खाद्यकारोबारकर्ता पर अधिरोपित कोई शास्ति, यदि उसका संदाय नहीं किया जाता है तो भू-राजस्व के बकाया के रूप में वसुल की जावेगी और शास्ति का संदाय होने तक व्यतिक्रमी की अनुज्ञप्ति निलंबित रहेगी। सहारण ने कहा कि यदि कोई खाद्य कारोबारकर्ता या विक्रेता ऐसा खाद्य पदार्थ बेचता है जिसमें गलत या अधूरी जानकारी दी गई हो, नकली ब्रांड नाम से पैकिंग की गई हो...

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अलवर में 10 करोड़ रूपये की लागत से हॉकी एस्ट्रोट्रफ का निर्माण कराने की कि घोषणा, केंद्रीय खेल मंत्री ने किया अलवर सांसद खेल उत्सव के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का शुभारम्भ।

Image
अलवर 29 अगस्त। केंद्रीय खेल एवं युवा मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर अलवर सांसद खेल उत्सव 2025-26 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की विरासत से प्ररेणा लेकर विकसित भारत कल्पना रखी गई है जिसमें खेलो इंडिया फिट इंडिया के माध्यम से गांव-ढाणी तक की खेल प्रतिभाओं को भी सर्व सुविधाएं प्रदान करने के लिए खेलों का ईको सिस्टम तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलो भारत नीति लाई गई है, जिसमें पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को भी खेलों में समान अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को खेलों के क्षेत्र में अगले दस साल में दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल करने का...

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री एवं केंद्रीय वन मंत्री ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, ई-गुरूकूल लाइब्रेरी का किया अवलोकन।

Image
अलवर, 29 अगस्त। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया तथा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने एमआईएम स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा भी मौजूद रहे। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मांडविया ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन को निर्देश दिये कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्राी आयुष्मान आरोग्य योजना से संबद्ध करावे ताकि अधिक से अधिक मरीजों को उपचार की सुविधाएं मिल सके। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के आसपास राज्य सरकार के मेडिकल कॉलेज व 100 बैड से अधिक के चिकित्सालयों से एमओयू करें जिससे उन हॉस्पिटलों के मरीजों को भी यहां की सुपर स्पेशिलिटी सेवाओं का लाभ मिल सके।  बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश केंद्रीय मंत्री मांडविया एवं केंद्रीय मंत्री यादव ने निरीक्षण के उपरान्त मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिये कि मेडीकल कॉलेज की सभ...

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अतिक्रमण, जनसुनवाई, भूमि आवंटन, पोर्टल अपडेट एवं सहायता के प्रकरणों पर रहा फोकस।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 28 अगस्त। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने संपर्क पोर्टल के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करते हुए गुड गवर्नेंस के तहत आमजन को राहत पहुंचाएं। उन्होंने बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी राजस्व अधिकारी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को गति देने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए भूमि आवंटन, डीपीआर, टैंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करते हुये विकास कार्यों को समय पर पूरा करें जिससे विकास कार्यों का लाभ आमजन को समयबद्ध मिल सके। उन्होंने यह बात गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के संबंध में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान कही। जिला कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बजट 2025-26 में जिले के संबंध में की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रक्रियाओं में गति लाएं, कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें, समन्वय से कार्य करते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करें. उन्होंने आगामी दिनों में प्रारंभ होने वाले अभियानों में दायित्वों को सौंपते हुए तैयारियां समय पर पूर्ण करने को कहा। राजस्व संबंधी प्रकरणों का ...

जिला स्तरीय नार्को कोर्डिनेशन सेंटर (एन-कोर्ड) की बैठक आयोजित, अवैध बिक्री, जागरूकता, मॉनिटरिंग पर रहा फोकस, जिला कलेक्टर ने नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के दिए निर्देश।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 26 अगस्त। नार्को कोर्डिनेशन सेंटर (एन-कोर्ड) की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई भी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने शराब बिक्री के लिए सरकार के निर्देशों की पालना नहीं करने वालो पर कार्यवाही करने एवं फील्ड में जाकर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश एक्साइज विभाग को देते हुए कहा कि शराब गोदाम से एवं तय समय के पश्चात बिक्री वालों पर दबिश कर सख्त कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के साथ-साथ जिले में नशा मुक्ति के लिये समुचित रूप से प्रभावी कार्यवाही करने और नशा मुक्त अभियान में आमजन की सहभागिता और जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी करने और शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों को विभिन्न माध्यमों से नशे के दुष्प्रभावों व रोकथाम के बारे में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी को जि...

केंद्रीय मंत्री ने किया माजरी सीएचसी का शिलान्यास, बहरोड़ विधायक और DCA अध्यक्ष रहे साथ।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 24 अगस्त।  केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं सांसद अलवर भूपेन्द्र यादव रविवार को जिले के दौरे पर रहे। यादव ने इस दौरान नीमराना के माजरीकलां कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का रविवार को शिलान्यास किया। इस दौरान बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव एवं डीसीए अध्यक्ष मोहित यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।  यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। देश की प्रगति तभी संभव है जब गांव और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिलें, इसके लिए सरकार निरन्तर प्रयासरत है। यह स्वास्थ्य केन्द्र माजरी कलां सहित आसपास के दर्जनों गांवों के निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा जिससे क्षेत्रवासियों को सामान्य बीमारी के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सीएचसी के निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कर दिया जाएगा।  यादव ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्म...

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने देखी फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स की कार्यप्रणाली, मिलावट की जाँच होगी ऑन द स्पॉट।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 23 अगस्त। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने किया फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वैन का निरीक्षण कर फूड जांच और वैन उपकरणों का जायजा लेकर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। एडीएम ने बताया कि फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की एक पहल है जिसमें खाद्य पदार्थों की जांच करने वाली मोबाइल इकाइयाँ होती हैं जो दूध, पानी और तेल जैसे पदार्थों में मिलावट की जांच करती हैं और आम नागरिकों, खाद्य व्यवसायों और खाद्य संचालकों के बीच खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और स्वस्थ खान-पान की आदतों के बारे में जागरूकता फैलाती है. उन्होंने बताया कि यह दूर-दराज और पहुंच से बाहर के इलाकों में भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निगरानी गतिविधियां करने में मदद करती है। एडीएम ने कहा कि यह एक बहुउद्देशीय वाहन है  जो उपकरणों से सुसज्जित है, जैसे मिल्क एनालाइजर, हॉट एयर ओवन, डिजिटल वेइंग स्केल आदि, यह दूर-दराज और पहुंच से बाहर के इलाकों में भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निगरानी गतिविधियां करने में मदद करती है। 

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने लक्ष्मणगढ़ कस्बे में अमृत 2.0 पेयजल योजना का किया शिलान्यास, 22.50 करोड़ रूपये की इस योजना से लक्ष्मणगढ़ में 24 घण्टें अन्तराल पर होगी जलापूर्ति।

Image
अलवर, 23 अगस्त। केन्द्रीय पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने शनिवार को अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ में कस्बें की जलापूर्ति के लिए 22.50 करोड़ रूपये की लागत राशि की अमृत 2.0 योजना का शिलान्यास किया।  यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प में सभी की सहभागिता की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिंधु जल समझौते जैसे असंतुलित जल समझौते को रदद् कर देश के किसानों व नागरिकों के हितों की रक्षा करने का काम किया है। इसी प्रकार पूर्वी राजस्थान के किसानों व नागरिकों को जल उपलब्धता के लिए ईआरसीपी-पीकेसी रामसेतु जल समझौता राजस्थान व मध्यप्रदेश के बीच कराया है। इस योजना का कार्य निविदा प्रक्रिया स्तर पर है। जल्द ही यह योजना धरातल पर आयेगी। पूर्वी राजस्थान को इसका लाभ मिलेगा।  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा, सब की सहभागिता की महत्ती आवश्यकता उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले दस सालों में देश का चहुुंमुखी विकास हो रह...

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में डीएमएफटी मैनेजिंग कमेटी की बैठक हुई आयोजित।

Image
कोटपूतली–बहरोड़ 22 अगस्त। जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास (डीएमएफटी) प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रस्ट की मैनेजिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार की नवीन गाइडलाइन के अनुसार मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों के निर्धारण पर चर्चा की गई। बैठक में ट्रस्ट की वार्षिक एवं पंचवर्षीय कार्ययोजना तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों एवं प्रभावित व्यक्तियों के निर्धारण, ट्रस्ट द्वारा वर्तमान में संचालित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तथा नवीन कार्यों पर प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर अनुमोदन करने के सम्बन्ध में चर्चा हुई। इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक इकाई एवं अक्षय निधि स्थापित करने, नवीन जिले में डीएमएफटी खाते के संचालन से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जयपुर प्रतिभा वर्मा ने सभी एजेंडा बिंदुओं पर सदस्यों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीएमएफटी से संचालित कार्य पारदर्शी एवं समयबद्ध ...

जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए 51 प्रकरण, बहरोड़ के डवाणी स्कूल खेल मैदान पर लगातार चले आ रहे अतिक्रमण की लगातार शिकायत, जिला कलक्टर ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ 21 अगस्त। राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन की परिवेदनाओं और समस्याओं के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित कर उन्हें राहत प्रदान करने के उद्देश्य से त्रि-स्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 51 प्रकरण प्राप्त हुए। जिला सभागार कक्ष मे आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर से गांव डवानी के शहीद प्रेमचंद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई। गांव के लोगों ने खेल मैदान की जमीन पर ईंधन,रूडी आदि डालकर अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण को हटवाने के लिए युवा और ग्रामीण शिक्षा विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार गुहार लगा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। युवाओं ने बताया की स्कूल में खेल मैदान के नाम 95 ऐयर भूमि आवंटित है जबकि सन् 1984 में ग्राम पंचायत द्वारा 117312 वर्गफुट का पट्टा जारी किया हुआ है और वर्ष 2022 मे लगभग 1 लाख वर्गफुट पर ग्राम पंचायत ने ट्रैक का निर्माण करवाया था।आव...

राजस्थान में गिव अप अभियान"  के तहत 27 लाख सक्षम लाभार्थियों ने स्वेच्छा से छोड़ी खाद्य सब्सिडी, 31 अगस्त तक है छूट बाद में लगेगा जुर्माना।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 19 अगस्त। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य सरकार निरन्तर वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट दिशा-निर्देश है कि अंतिम पक्ति में खडे लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाए ताकि वे समाज की मुख्याधारा से जुड़ सकें। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में असल हकदारों को एनएफएसए में स्थान देने हेतु विभाग द्वारा गिव अप अभियान गत वर्ष 1 नवम्बर को शुरू किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सक्षम लोगों को स्वेच्छा से खाद्य सब्सिडी त्यागने हेतु प्रेरित करना है ताकि गरीबों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल सके। गिव अप अभियान के तहत प्रदेश भर में अब तक 27 लाख से अधिक सक्षम लाभार्थियों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा छोड़ी है। उन्होंने कहा कि गिव अप अभियान की ऐतिहासिक सफलता के कारण पात्र वंचित खाद्य सुरक्षा से जुड़ पा रहे है।  अभियान के माध्यम से खाद्य सुरक्षा सूची में नई रिक्तियाँ बनने से सूची में जुड़े पात्र परिवारों को न केवल पोषण युक्त अन्न उपलब्ध कराया जा रहा है बल्कि ...

बहरोड़ के फिजिशियन डॉ. राजशेखर यादव बने फेडरेशन ऑफ प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशंस ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव।

Image
बहरोड़। सिटी हॉस्पिटल बहरोड़ के संचालक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजशेखर यादव को निजी अस्पतालों के राष्ट्रीय संगठन फेडरेशन ऑफ प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FPHNHAI) का संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। फेडरेशन,भारत के विभिन्न प्रदेशों की प्राइवेट हॉस्पिटल्स एसोसिएशन का एक संयुक्त संगठन है जिसकी कार्यकारिणी की घोषणा अहमदाबाद में हुई । डॉ. यादव वर्तमान में प्राइवेट हॉस्पिटल की एसोसिएशन UPCHAR (यूनाइटेड प्राइवेट क्लिनिक्स एंड हॉस्पिटल्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ) के प्रदेश संयोजक हैं तथा उपचार भी फेडरेशन का एक प्रमुख घटक है।  स्वास्थ्य सेवाओं पर लिखे अपने ब्लॉग्स के लिए विख्यात डॉ. यादव के कार्यकाल में UPCHAR ने वर्ष 2023 एवं 2024 में जयपुर में राष्ट्रीय स्तर की दो बड़ी कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन किया जिसमें विभिन्न प्रदेशों से एक हजार से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया। #behror #FPHNHAI #india

ट्रंप का पुतिन के सामने सरेंडर, हर ताकतवर व्यक्ति से डरते हैं ट्रम्प, हमें देश के मुद्दे पर देना चाहिए प्रधानमंत्री मोदी का साथ क्योंकि मोदी ने स्पष्ट कहा, " टैरिफ़ के मुद्दे पर ट्रम्प के आगे भारत नहीं झुकेगा। "

Image
अलास्का, USA। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात अमेरिका के अलास्का में हुई। दुनिया खासकर यूरोप के देश इस बैठक पर नजर लगाए हुए थे। दुनिया को उम्मीद थी कि ट्रंप अपनी ताकत का इस्तेमाल कर रूस से यूक्रेन को राहत दिलवाएंगे।  रूस के हमलों से यूक्रेन बुरी तरह जख्मी है लेकिन बैठक में ट्रंप ने पुतिन पर कोई दबाव बनाने के बजाए अमेरिका का सरेंडर करवा दिया। बंद कमरे में हुई बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि रूस की ताकत को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। मैंने और पुतिन ने अच्छे माहौल में वार्ता की है लेकिन अब गेंद यूक्रेन और यूरोप के देशों के पाले में है। डोनाल्ड ट्रंप के बयान से जाहिर है कि वार्ता में अमेरिका ने रूस पर युद्ध समाप्ति के लिए कोई दबाव नहीं बनाया। ट्रंप ने यह भी नहीं बताया कि आखिर बैठक में यूक्रेन को लेकर क्या बात हुई। अलबत्ता पुतिन के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया कि अगली बैठक मास्को में होगी। बैठक में पुतिन ने दो टूक शब्दों में कहा कि यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के निर्णय से पहले युद्ध...

"राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले लोग कर रहे हैं भर्तृहरि नगर नाम का विरोध" - भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री

Image
दिल्ली। अलवर सांसद और केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज दिल्ली आवास पर खैरथल के प्रबुद्धजन और पत्रकारों से खैरथल-तिजारा जिले का नाम भर्तृहरि नगर रखने और जिले के विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान  भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने खैरथल-तिजारा जिले को राजा भर्तृहरि के नाम पर भर्तृहरि नगर के रूप में एक बड़ा सम्मान प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि खैरथल-तिजारा जिले का नाम परिवर्तन कर भर्तृहरि नगर रखने का विरोध वही लोग कर रहे हैं जो राम जन्मभूमि आंदोलन का विरोध कर बाबरी मस्जिद का समर्थन करते थे। यही लोग, जब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सरकार में भगवान श्रीराम के संबंध में शपथ पत्र दाखिल करने को कहा, तो बोले थे कि राम का कोई अस्तित्व नहीं है, और इसीलिए ये लोग लोकदेवता बाबा भर्तृहरि का भी अपमान करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस विरोध में जनता उनके साथ नहीं है। सब जानते हैं कि बाबा भर्तृहरि के नाम पर एक महीने तक पूरी रात उनकी कथा पर भावपूर्ण नाटक का मंचन होता है। लाखों लोग उनकी तपोस्थली पर जाकर अपने जी...

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में एलबीएस कॉलेज मैदान में हर्षोल्लास से मनाया गया जिला स्तरीय 79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह।"

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अमृतोत्सव की अनुगूंज और राष्ट्रप्रेम की प्रखर भावधारा के मध्य  जिले में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमा, उल्लास और सांस्कृतिक भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। शुक्रवार को राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीया उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता विभाग मंत्री राजस्थान सरकार दिया कुमारी ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात मार्च पास्ट की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। लोकतंत्र प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से होगा मजबूत - दिया कुमारी उप मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीरांगनाओं को नमन करते हुए कहा कि यह दिन शहीदों के सम्मान का परिचायक है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 का लक्ष्य रखकर आत्मनिर्भर भारत सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को अंत्योदय के साथ क्...

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक का हुआ आयोजन।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ । जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में रीको कार्यालय नीमराना में बुधवार को जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र (D R M ) की बैठक आयोजित की गई । बैठक में नीमराना के समस्त औद्योगिक संघों के अध्यक्ष/सचिव की उपस्थिति रहे। महाप्रबंधक एस एस खोरिया ने एजेंडे वार बिंदुओं से कलेक्टर को अवगत कराया. जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश -जिला उद्योग अधिकारी दिलखुश मीणा ने बताया कि बिजली ट्रिपिंग की समस्या पर विशेष दल गठित कर यथासंभव समाधान यथाशीघ्र करने के निर्देश दिये। -साफ सफाई, लाइट व्यवस्था को लेकर रीको एवं संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। -NHAI को कमर्शियल टॉल वसुली हेतु डेटाबेस से रिपोर्ट करने के निर्देशित किया जिससे लोकल इंडस्ट्रलिस्ट को सहुलियत हेतु एक्शन लिया जा सके। -नीमराना से भिवाड़ी आदि सड़कों के निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए सड़क प्रस्ताव एवं बजट घोषणाओं पर यथाशीघ्र वस्तुस्थिति एवं कार्यवाहियों से अवगत कराने के निर्देश दिये। -एसोसिएशनस को उनकी मांगों पर प्रस्ताव भिजवाने हेतु निर्देशित किया। -स्टेट लेवल पॉलिसी मेकर बिंदुओं...

"हर घर तिरंगा अभियान" में वॉलंटियर्स ने श्रमदान कर दिया देशभक्ति व स्वच्छता का संदेशअतिरिक्त जिला कलक्टर एवं एसडीएम सहित कलेक्ट्रेट अधिकारियों एवं कार्मिकों ने किया श्रमदान।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 13 अगस्त।  हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की पहल पर जिले के तिरंगा वॉलंटियर्स ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण व एसडीएम बृजेश चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं एसडीएम ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का मुआयना कर स्वयं भी श्रमदान कर कार्मिकों का हौसला बढ़ाया। कार्मिकों ने सफाई कर यह संदेश दिया कि श्रमदान के माध्यम से हर व्यक्ति को जुड़ना है एवं सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा बनाना है। श्रमदान के दौरान साफ की गई घास एवं अन्य कचरें के साथ ही मिट्टी को वहां से हटाकर अन्य स्थल पर डाला गया। श्रमदान के प्रति सभी ने रूचि दिखायी एवं अपने हाथों से श्रमदान कर कार्यालय परिसर को सदैव स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने की सीख दी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समस्त कार्यालयों व स्थानों की सफाई का कार्य किया जा रहा है, ऐसे में सभी कार्मिकों को भी श्रमदान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कार्यालयों में श्रमदान के कई फायदे होत...

बहरोड़ में कदम्ब फाउंडेशन द्वारा लगाया जाएगा निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, 17 अगस्त को होंगे रजिस्ट्रेशन।

Image
#बहरोड़ । कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन, बहरोड़ अपने जनसेवा अभियान " एक कदम्ब जीवन की ओर के कार्यक्रम के तहत "बेसहारों का सहारा, कदम्ब हमारा" के तहत पहली बार बहरोड़ में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित कर रहा है। यह शिविर लाला देवीचन्द ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला, दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केन्द्र (हिसार) और श्रीमती सरोज गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 17 अगस्त 2025, रविवार को चिरंजी लाल जी की धर्मशाला, पतासा मार्केट, बहरोड़ में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। शिविर में कृत्रिम हाथ-पाँव, कैलिपर्स, बैसाखी, वॉकर और वॉकिंग स्टिक जैसी सुविधाएँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी और साथ ही दिव्यांगजनों की जांच और चयन भी किया जाएगा। शिविर में प्राथमिकता ग्रामीण, आर्थिक रूप से वंचित व दिव्यांग विद्यार्थियों को दी जाएगी। #behror #Divyangjan #kadamb

हर घर लहराएं, तिरंगा वॉलंटियर बन करें आमजन को देशभक्ति के प्रति जागरूक, अपनी कहानी और सेल्फी करें अपलोड।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ । मुख्यमंत्री भजनलाल  एवं सरकार के निर्देशानुसार जिले में 2 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा अभियान" का आयोजन कर आमजन में देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि यह अभियान सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू की गई एक पहल है जिसके तहत लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। वॉलंटियर बन करें लोगों को देशभक्ति के प्रति जागरूक जिला कलेक्टर ने बताया कि तिरंगा वोलिंटियर्स कार्यक्रम के तहत जिले के सभी कार्मिक, आमजन, युवा, महिला, छात्र-छात्राएँ आदि जो देशभक्ति के संबंध में आमजनता को जागरूक करने के लिए हर घर तिरंगा वेबसाइट https://harghartiranga.com/become-volunteer पर वोलिंटियर्स के रूप में पंजीकरण कराएं। ऐसे वोलिंटियर्स आमजनता को देश की आजादी, देशभक्ति, तिरंगा का उद्देश्य, ध्वजारोहण, तिरंगा के साथ में हर घर तिरंगा प...

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, संपर्क पोर्टल पर रहा फोकस।

Image
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में  हर घर तिरंगा अभियान, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, संपर्क पोर्टल पर रहा फोकस। कोटपूतली-बहरोड़ 11 अगस्त। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा का आयोजन कर विभागीय गतिविधियों और विकास कार्यों सहित हर घर तिरंगा अभियान और स्वाधीनता दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह को गरिमामय पूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाये जाने के लिए सौंपे गए दायित्व अनुसार संबंधित अधिकारी समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार माननीय उप मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, कोटपूतली में आयोजित किया जायेगा।  उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिये कि मानसून को मद्देनजर रखते हुए मुख्य समारोह स्थल पर वाटर प्रूफ टेंट, जलभराव की निकासी, मि...

ग्राम पंचायतों का नगर परिषद में विलय, बच्चों को कैसे मिलेगा प्रसाद, प्रधान ने लिखा जिला कलेक्टर को पत्र।

Image
ग्राम पंचायतों का नगर परिषद में विलय, बच्चों को कैसे मिलेगा प्रसाद, प्रधान ने लिखा जिला कलेक्टर को पत्र। बहरोड़। पंचायत समिति प्रधान ने नगर परिषद बहरोड में सम्मिलित गांवो के विद्यालयों में स्वाधीनता-दिवस पर छात्र-छात्राओं को नगर परिषद द्वारा प्रसाद वितरण के लिए जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा कि पंचायत समिति बहरोड की ग्राम पंचायतें क्रमशः काकरदोपा, दहमी, रिवाली, माचल, नांगल खोडिया, रामसिंहपुरा, खोहरी, हमीदपुर, खरकड़ा, गुती, शेरपुर, जागुवास, इत्यादि ग्राम पंचायते नगर परिषद बहरोड में सम्मिलित हो चुकी है तथा उपरोक्त ग्राम पंचायतो का SFC और FFC तथा निजी आय का बचा हुआ बजट भी नगर परिषद बहरोड में हस्तांतरित हो चुका है। इन ग्राम पंचायतो के नगर परिषद क्षेत्र में शामिल होने से पहले "गणतंत्र-दिवस" एवं "स्वाधीनता-दिवस" के पर्व पर छात्र-छात्राओं के प्रसाद वितरण का खर्च ग्राम पंचायत वहन करती थी परंतु अब उपरोक्त सभी ग्राम पंचायते नगर परिषद बहरोड में शामिल होने के कारण भंग की जा चुकी हैं अर्थात सभी ग्राम पंचायते एवं सरपंच के पद अब अस्तित्व में नहीं रहे हैं l ...

बानसूर के शराब ठेकेदार सुनील उर्फ टुल्ली हत्याकांड के मुख्य आरोपी कृष्ण पहलवान गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम। गुरुर इतना कि हत्या के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दी थी पूरे सिस्टम को चुनौती, पेशी के दौरान नहीं खड़ा हो पाया पहलवान।

Image
कोटपूतली-बहरोड़। बानसूर में 24 जून की दोपहर शराब ठेकेदार सुनील यादव उर्फ टुल्ली की फायरिंग कर हत्या करने के मामले में वारदात के मुख्य आरोपी कृष्ण पहलवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कल जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुये बताया कि  24 जून की दोपहर करीब 12 बजे बानसूर के अलवर बाईपास पर दर्जी की दुकान पर बैठे ग्राम बालावास, बानसूर निवासी शराब ठेकेदार सुनील उर्फ टुल्ली पर दो मोटरसाईकिलों पर सवार होकर आये 6 अभियुक्तों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुये हत्या कर दी थी। वारदात के बाद घटना के मुख्य आरोपी कृष्ण पहलवान ने सोशल मीडिया पर लाईव आकर घटना की जिम्मेदारी लेते हुये पुलिस प्रशासन को चैलेंज करते हुये और वारदात करने का ऐलान किया था। घटना के बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले व सहयोग करने वाले करीब 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी कृष्ण पहलवान पुलिस की पकड़ से बाहर था जिसकी तलाश में देश भर में विभिन्न ठिकानों व अलग-अलग राज्यों में पुलिस की टीमें भेजी गई थी। पुलिस को सूचना मिली कि उक्त हत्याकाण्ड का फरार मुख्य आरोपी कृष्ण ...

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 में 10 अगस्त तक कर सकते है आवेदन।

Image
कोटपूतली–बहरोड़ 7 अगस्त। राजस्थान सरकार द्वारा देवस्थान विभाग के माध्यम से निःशुल्क "वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025" प्रायोजित की गयी है।  सहायक आयुक्त द्वितीय देवस्थान विभाग ने बताया कि इसके अन्तर्गत हवाईजहाज से पशुपतिनाथ-काठमाण्डू नेपाल की यात्रा की जा सकती है। रेल द्वारा हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या-वाराणसी-सारनाथ, सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, मथुरा-वृन्दावन बरसाना-आगरा-अयोध्या, द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ, तिरूपति-प‌द्मावती, कामाख्या-गुवाहाटी, गंगासागर-कोलकत्ता, जगन्नाथपुरी-कोणार्क, रामेश्वरम-मदुरई, वैष्णोदेवी-अमृतसर-वाधाबार्डर, गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, बिहार शरीफ, पटनासाहिब, पटना, बिहार श्री हजूरसाहिब नांदेड, महाराष्ट्र की यात्रा की जा सकती है।  उन्होंने बताया कि इन धार्मिक स्थलों की यात्रा राजस्थान सरकार द्वारा देवस्थान विभाग के माध्यम से निःशुल्क प्रयोजित की जा रही है। इस हेतु राजस्थान के मूल निवासी जिसकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक है ऐसे पात्र वरिष्ठ नागरिक 10 अगस्त 2025 तक ...

कोतवाली बहरोड़ पुलिस की 3 दिन के 2 हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, अशोक उर्फ ठाकरिया के खुली जेल में रहने के आदेश करवाये निरस्त और प्रसन्नदीप उर्फ पर्रा के आदेश निरस्तीकरण की प्रक्रिया जारी, दोनों अरेस्ट।

Image
 हार्डकोर अपराधी अशोक उर्फ ठाकरिया का खुली जेल जयपुर में दाखिल रहने का आदेश निरस्त, ठाकरिया त्रिलोक पार्षद हत्याकाण्ड प्रकरण में खुली जेल जयपुर मे आजीवन कारावास की भुगत रहा था सजा। हार्डकोर अपराधी अशोक उर्फ ठाकरिया के खुली जेल जयपुर मे रहने के दौरान कस्बा बहरोड़ मे अवैध गतिविधियो मे संलिप्त होने की सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली पुलिस थाना बहरोड़ द्वारा सूचना का सत्यापन कर की गई कार्यवाही। अपराधी अशोक उर्फ ठाकरिया को सजा के दौरान खुली जेल के स्थान पर केन्द्रीय कारागृह जयपुर में किया दाखिल। बहरोड़। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार हार्डकोर अपराधियो एवं हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर निगरानी एंव उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के क्रम मे कोतवाली थानाधिकारी बहरोड विक्रान्त शर्मा को गोपनीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र के हार्डकोर अपराधी अशोक उर्फ ठाकरिया पुत्र रतनलाल जाति अहीर निवासी नैनसुख मोहल्ला बहरोड पुलिस थाना बहरोड जो कि थाना के प्रकरण सं. 746/2014 धारा 302, 109, 120बी भादस व 3/25 आर्म्स एक्ट में खुली जेल जयपुर मे आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है जो कस्बा ब...

आंगनबाडी बहन सम्मान दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले की करीब 2500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका के बैंक खाते में 501 रुपए डीबीटी से हुए ट्रांसफर।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 5 अगस्त। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बहनों का सुरक्षा-सम्मान पर्व अभियान के तहत "आंगनबाडी बहन सम्मान दिवस" के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटपूतली के सभागार में जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअली माध्यम से जुड़े रहे। इस दौरान एसडीएम कोटपुतली बृजेश चौधरी, आयुक्त नगर परिषद धर्मपाल जाट, उप निदेशक आईसीडीएस सतपाल यादव, जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह यादव, एसीपी डीओ आईटी सुनील मीणा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मौजूद रहीं। जिला स्तरीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साह इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा प्रदेश सहित जिले की करीब 2 हजार 500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 501 रुपए की राशि हस्तांतरित की गई। साथ ही बहन सम्मान के रूप में उन्हें छाते और मिठाई के पैकेट भी भेंट किए गए साथ ही सभी को पोषण की शपथ भी दिलाई गई। इस ...

स्वाधीनता दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर "हर घर तिंरगा अभियान" का आयोजन 15 अगस्त तक।

Image
#कोटपूतली -बहरोड़, 4 अगस्त। सरकार के निर्देशानुसार "हर घर तिंरगा अभियान" स्वाधीनता दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर इस वर्ष 2 से 15 अगस्त, 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने आदेश जारी कर उक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु ग्रामीण क्षेत्र में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्र सैनी एवं शहरी क्षेत्र में आयुक्त नगरपरिषद, कोटपूतली धर्मपाल जाट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान के तहत विभिन्न चरणों में विद्यालयों की दिवारों पर तिरंगें की चित्रकारी करवाना, तिरंगा रंगोली कार्यक्रम का आयोजन, तिरंगा राखी वर्कशॉप, तिरंगा मेला आदि समस्त कार्यों की जिले के जनप्रतिनिधियों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन के सहयोग एवं सहभागिता से  कार्यक्रम का संबंधित अधिकारीगण से समन्वय करते हुए सफल आयोजन करवाया जाना सुनिश्चित करें। #behror #Independenceday